Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आगामी नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी की संभाग स्तरीय हुई बैठक

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक आज रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू हुई. बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में पार्टी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा कर रही है. आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत बनाने और चुनावी एजेंडा तय करने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है. बीजेपी इस बैठक के माध्यम से अपने सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने की तैयारी में जुटी है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिल सके.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के सदस्यता अभियान ने इतिहास रचा। बधाई देते सीएम साय ने कहा, हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की सदस्यता संख्या अपने लक्ष्य 60 लाख के आंकड़ें को पार कर गई है। राष्ट्र निर्माण में मजबूत सहभागी बनने को तत्पर इन सभी सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं। निश्चित ही यह प्रदेश भाजपा संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला क्षण है।
मैं सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहृदय अभिनंदन करता हूं। आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने हेतु राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें। ये उपलब्धि है बेमिसाल छत्तीसगढ़वासियों का आभार
panchayattantra24.-रायपुर। शासकीय दूधाधारी कन्या महाविद्यालय में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत _ ऐतिहासिक सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की संयोजक डॉ बी एम लाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हिम्मत सिंह अरमो ने कहा कि बिहार झारखंड उड़ीसा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ये सब गोंडवाना लैंड से जुड़ा हुआ है । 700 साल का गौरवशाली इतिहास है जनजातीय समाज का । विशिष्ट अतिथि पूर्व अफसर फूलसिंह नेताम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का बहुत योगदान रहा है समाज के उत्थान में। मुगल काल से अंग्रेजों के शासन में शंकर शाह रघुनाथ शाह ने जबलपुर में लड़ाई की और शहीद हुए । शहीद गेंद सिंह ने बालोद जिले में विद्रोह किया ,वीर गुण्डाधुर ने बस्तर में विद्रोह किया ।प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में जनजातियों का योगदान को याद किया।
मुख्य अतिथि नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल ने कहा कि आदिवासी संस्कृति सर्वाधिक समृद्ध और सशक्त संस्कृति है । रायपुर को बसाने का काम रायसिंह गोंड एक आदिवासी ने किया। जनजाती के अस्तित्व में ही मानव का अस्तित्व छिपा है। विशिष्ट वक्ता डॉ शंपा चौबे, प्राचार्य खरोरा ने बताया कि आदिवासियों का समाज एक व्यवस्थित समाज है वे जन्म से मरण तक के अनेक अवसरों को एक उत्सव एक अनुष्ठान के रूप में मनाते हैं जिससे जीवन में सरसता व उत्साह का संचार होता है। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश पांडे ने बताया कि भारतीय समाज एक प्रवाह मान समाज है आदिवासियों के लिए जंगल आत्मा है। आदिवासी समाज एक सहेजने वाला समाज है और नगरीय समाज उसे बिगाड़ कर आधुनिकता का नया पाठ पढ़ रहा है। मंच संचालन कविता ठाकुर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कैरोलिन एक्का ने किया। आयोजन समिति के सदस्य डॉ गौतमी भतपहरी , संध्या ठाकुर ,मिलाप सिंह ध्रुव को साथ सभी प्राध्यापक और छात्राएं सम्मिलित हुईं।

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा संगठन चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हो गई है। संगठन चुनाव में युवाओं को मौका देने के लिए भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए आयु सीमा तय कर दी है। जबकि BJYM जिलाध्यक्ष के लिए भी उम्र की सीमा हटाई गई है। आयु सीमा तय किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा है कि भाजपा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहती है इसलिए ऐसा किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष की आयु और जिला अध्यक्ष के लिए 60 वर्ष की उम्र तय की है। यानि 45 साल से अधिक आयु वाले कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे। बात करें भारतीय जनता युवा मोर्चा की तो यहां उम्र की सीमा घटा दी गई है। BJYM जिलाध्यक्ष के लिए 32 वर्ष की आयु तय की गई है। बता दें कि पहले BJYM जिलाध्यक्ष के लिए अधिकतम 35 साल की उम्र थी। आयु सीमा तय किए जाने को लेकर प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि BJP युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका दे रही है। BJP और कांग्रेस में जमीन-आसमान का अंतर है, कांग्रेस में केवल गांधी परिवार को मौका मिलता है। BJP में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को समान अवसर मिलता है।
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सतत् मार्गदर्शन में केवल 86 दिनों के अंतराल में प्रदेश के 60 लाख नए चेहरे, छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार के सदस्य बनें। आज इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
आज इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी , प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश संगठन महामंत्री , राष्ट्रीय सह संगठन चुनाव अधिकारी नरेश बंसल, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी खूबचन्द पारख , अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र सिंह पटेल , प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सदस्यता अभियान संयोजक , प्रदेश मंत्री , सदस्यता टोली अभियान सदस्य नवीन मार्कन्डेय , कमल गर्ग , विधायक, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह , पूर्व सांसद चंदू लाल साहू , कमलभान सिंह मरावी , व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक लाभ चंद बाफ़ना जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला जी, राजीव सिंह जी, प्रदेश प्रवक्ता उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में कोसा मुख्यालय छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा सब एरिया नया रायपुर के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों कर्नल सुमीत शर्मा एवं कर्नल शैलेन्द्र पटनायक ने सौजन्य भेंट की । उन्होंने विजय दिवस के अवसर पर सेंट्रल पार्क नया रायपुर में आयोजित होने वाले सोल्जराथान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया। यह दौड़ कार्यक्रम सन 1971 में भारत की पाकिस्तान पर विजय की स्मृति में मनाए जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें सेना के योद्धाओं के साथ-साथ आम नागरिक भी भाग लेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। 10 महीनों में छत्तीसगढ़ के 20 हजार श्रद्धालुओं ने अयोध्या-काशी के दर्शन किए। सीएम साय ने X पर कहा, “जय भांचा राम, तोला बारम्बार प्रणाम” हमारी सरकार की “श्रीरामलला दर्शन योजना” से अब तक दस महीनों में प्रदेश के लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने अयोध्या-काशी के दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं की भांचा राम के ननिहाल से लेकर जन्मभूमि तक की यात्रा बहुत ही आनंददायक है। हम प्रदेश के रामभक्तों को प्रभु श्रीराम के दर्शन लाभ हेतु संकल्पबद्ध हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15,000 आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह पहल एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 15,000 आवास केवल मकान नहीं बल्कि उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक हैं। हमारी सरकार इस योजना को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ लागू करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के विकास और शांति स्थापना की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन देने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। पीड़ित परिवारों को आवास मिल जाने से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह योजना सामाजिक समरसता और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगी।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस योजना में विशेष रूप से उन परिवारों को शामिल किया जाएगा जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 और आवास प्लस 2018 की सूची में शामिल नहीं था। इन नामों को 6 दिसंबर 2024 तक आवास प्लस पोर्टल पर अपलोड करने की अनुमति केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास देने की स्वीकृति हेतु निवेदन किया था परिणामस्वरूप 15 हजार आवास की स्वीकृति भारत सरकार से दी गयी है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस विशेष परियोजना के तहत पुलिस अधीक्षक जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत को आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों की सूची प्रदान करेंगे। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा इस सूची का सर्वेक्षण और सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत कलेक्टर के माध्यम से लाभार्थियों के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। इसके आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के दिशानिर्देशों के अनुरूप आवास निर्माण की प्रक्रिया आरंभ होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। भारत के 75 वें संविधान दिवस पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 100 से अधिक कालेजों में “मेरा संविधान-मेरा अभिमान” विषय पर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है । इस अवसर पर कॉलेज युवाओं को देश के संविधान के महत्व को समझाने और संविधान के सम्मान और सुरक्षा के संकल्प लेने के उद्देश्य से रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दिशानिर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी है कि, इस अभियान के समापन समारोह में 7 दिसंबर,शनिवार को भाजपा के थिंकटैंक और सुप्रसिद्ध विचारक राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा शिरकत करेंगे।
समारोह में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जायेगा साथ ही देश के संविधान की रक्षा हेतु युवाओं को शपथ भी दिलाई जाएगी. कार्यक्रम संयोजक दानसिंह देवांगन ने बताया कि देश के 75 वें संविधान दिवस पर रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी केन्द्रीय शैक्षिणक संस्थाओं आईआईएम, एनआईटी,ट्रिपल आई टी,एम्स और सिपेट समेत 100 से अधिक कॉलेज़ो में मेरा संविधान-मेरा अभिमान विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। मेरा संविधान- मेरा अभिमान कार्यक्रम का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज रायपुर के ऑडिटोरियम में रखा गया गया है | इसमें भाजपा के थिंकटैंक और सुप्रसिद्ध विचारक राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा जी और रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता,अधिकारी शिरकत करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर. CGPSC-2024 में आबकारी उपनिरीक्षक के सबसे ज्यादा 90 पदों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाया है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, ”मनपसंद एप” के लिए 90 आबकारी उपनिरीक्षक पद हैं. राज्य सरकार शराब बेचने के मामले में रिकॉर्ड बनाना चाहती है. अमरजीत के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा, प्रतियोगिता परीक्षाओं को कांग्रेस ने खिलौना बनाया था. अपने मनपसंद लोगों की भर्ती करते थे. अमरजीत भगत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, शराब को सरकार मुख्य धंधा बना रही है. जिलों में डीसी और तहसीलदारों की आवश्यकता है, लेकिन शराब बेचने सबसे ज्यादा आबकारी विभाग में पद निकाले गए हैं. उन्होंने कहा, सरकार एक तरफ रामराज्य की बात करते हैं दूसरी तरफ शराब बेंचते हैं.
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर वन मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, प्रतियोगिता परीक्षाओं को कांग्रेस ने खिलौना बनाया था. अपने मनपसंद लोगों की भर्ती करते थे. तत्कालीन सरकार ने पुलिस, एरिकेशन कई विभागों में भर्ती किया है. कांग्रेसी गंगाजल हाथ में लेकर झूठ बोलने वाले लोग हैं. सरकारी नौकरी के लिए धर्म परिवर्तन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को मंत्री केदार कश्यप ने सही बताते हुए कहा, प्रदेश के हर अवैध कार्य पर कार्रवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी स्वागत योग्य है.