Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दल हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज प्रमुखों के दल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने साय ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने का आश्वासन दिया। 
 मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि परम पूज्य गुरूघासी दास बाबा जी के 268 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी माह दिसंबर मे जयंती मनाने राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी समाज के लोगों से आपसी प्रेम और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में इस आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दलों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा रहा है। आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाज के लोगों को सम्मानित करने की भी योजना है। इस मौके पर प्रतियोगिता का स्वरूप, एवं आयोजन समिति, सुरक्षा समिति सहित अन्य व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, पद्मश्री श्रीमती उषा बारले सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
 देश-विदेश मे मशहूर हैं पंथी नृत्य देश-विदेश में मशहूर है छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य। यह छत्तीसगढ़ के सतनामी समुदाय का पारंपरिक नृत्य है। इस नृत्य में बाबा गुरूघासीदास जी के संदेशों को गीतों और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। यह वस्तुतः एक धार्मिक और आध्यात्मिक नृत्य है। यह नृत्य सामूहिक अराधना की तरह है। इस नृत्य की विशेषता मांदर की थाप और मंजीरे की झांझ में तेज गति से नर्तक नृत्य प्रस्तुत करते है। तेज गति से प्र्रस्तुत किए जाने वाले इस नृत्य से दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। पंथी नृत्य में कई वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल होता है, जैसे मांदर, झांझ, झुमका, मंजीरे, चिकारा, हारमोनियम, और बेन्जो आदि शामिल होता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कोंटा विधानसभा सीट से कांग्रेस MLA कवासी लखमा ने चुनाव आयोग और EVM पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर कहा कि वे महान भगवान हो गए हैं। कवासी लखमा ने EVM की जगह अब बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वे और कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। दरअसल, कवासी लखमा ने बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में प्रेस वार्ता ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अमेरिका जैसे देश में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है। लेकिन भारत में EVM से चुनाव करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे बड़े नेता थे। उस समय भी किसी भी प्रदेश में कोई बड़े अंतराल (वोट) से चुनाव नहीं जीतता था। 
 वर्तमान में महाराष्ट्र समेत देश के अन्य इलाकों में EVM के माध्यम से ही चुनाव हुआ है। कवासी ने कहा कि मैं नागपुर गया था। वहां लोगों ने मुझसे कहा कि चुनाव बैलेट पेपर में ही होना चाहिए। वोटर्स की मांग के बाद ही कांग्रेस अब बैलेट पेपर से चुनाव करवाने लड़ाई लड़ेगी। अब यदि आने वाले चुनाव में भी EVM से चुनाव होगा तो हम भाग नहीं लेंगे। इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। जैसा इंडिया गंठबंधन कहेगा वैसा करेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, “नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां सरकार के स्तर पर लगातार हो रही हैं। चुनाव आयोग मतदाता सूची बना रही है और सरकार की स्तर पर जो तैयारियां होनी चाहिए वो तैयारियां हो रही हैं, कुछ और कार्यवाहियां बची हुई हैं उन कार्यवाहियों को जल्द से जल्द पूरा करके नगरीय निकाय के चुनाव कराए जाएंगे।” बता दें कि राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता मे बिलासपुर कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष मे स्थानीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों संभाग के संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बैठक में चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने के दिए। 
 बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति, और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण विषयों की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक के माध्यम से चुनाव के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान होने वाली चुनौतियों और संभावित समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने, और मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के निर्देश दिए। 
 राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि निर्वाचन नामावली का कार्यक्रम जारी है। कल 27 नवंबर तक नाम जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा की 01 अक्टूबर 2024 की स्थिति मे 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची मे आवश्यक रूप से दर्ज होना चाहिए। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पूर्व यह सुनिश्चित कर ले की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची मे सम्मिलित सभी नाम स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में शामिल हो। मतदाता सूची की शुद्धता से समस्याएं नहीं आती है। उन्होंने कहा की समय-समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गए, उन्हीं निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की जा रही है। सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने जिलों के निर्वाचन की तैयारी की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। 
जगह राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि आप सभी अपनी तैयारियों की समीक्षा करते रहें। आगामी 29 नवम्बर को रायपुर और दुर्ग संभाग तथा 4 दिसंबर को जगदलपुर संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अभी आरक्षण की कार्यवाही भी होनी है। आगामी समय में राज्य स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक शामिल होंगे। इसके बाद निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। स्वामी विश्वापानंद ने मंत्री राम विचार नेताम का हाल चाल जाना। x पर मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि आज रामकृष्ण अस्पताल, रायपुर में नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम से पधारे पूज्य स्वामी विश्वापानंद जी ने मुझसे आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने स्नेहपूर्वक मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं व्यक्त की। स्वामी जी की इस स्नेहिल भावना और अपनत्व भरे आशीर्वचनों के लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के नया रायपुर अटल नगर स्थित मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम में गत दिवस सम्मिलित हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। बीजापुर जिले के माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के कोर क्षेत्र ‘जिड़पल्ली’ में नया पुलिस कैंप स्थापित किया गया है। यह कदम माओवादियों के प्रभावी इलाके में सुरक्षा और शांति को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। नारायणपुर-बेनूर सड़क ख़राब भारी वाहनों के चलते नारायणपुर से बेनूर मार्ग का हाल बेहाल है। मार्ग में कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं एवं रास्ते में चलने वाले बड़े वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं जिसके चलते धूल भी उड़ते हैं। धूल की वजह से साइड देने वाले वाहनों को दिक्कतें भी होती है। गड्ढे होने की वजह से छोटे वाहन एवं मोटरसाइकिल चालकों को साइड देने व चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से जिले के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों का आना-जाना भी लगा रहता है लेकिन इस रास्ते में हुए गड्ढों पर किसी की नजर ही नहीं पड़ रही है। रास्ते में गड्ढे होने की वजह से कई बाइक चालक दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं। विधानसभा, लोकसभा और फिर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, अब छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीफ दीपक बैज पर चुनाव में मिल रही लगातार हार पर जमकर निशाना साधा है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दीपक बैज निकाय चुनाव में हार का चौका लगाएंगे। दीपक बैज को हार का चौका लगाने अग्रिम बधाई। दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस 3 चुनाव हार चुकी हैं। हमारी शुभकामनाएं दीपक बैज हार का शतक भी बनाएं। दक्षिण विधानसभा में दीपक बैज हार की हैट्रिक लगाएं है। दीपक बैज को कांग्रेस के बड़े नेता दुत्कार कर रहे हैं। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। 
 बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 184 निकाय, 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुट गई हैष वहीं, लगातार मिल रही हार के चलते कांग्रेस अब इस चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। हालांकि, अभी नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, माना जा रहा है कि इसी साल के अंत तक यहां निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी से लगे मंदिर हसौद इलाके में स्थित ग्राम बहना काड़ी के खदान पारा से लगे प्लॉट में युवक की हत्या कर लाश को घसीट कर झाड़ियों में छुपा दिया। इसकी जानकारी उस समय मिली जब गांव की महिलाए गोबर कंडा व लकड़ी इक‌ट्ठा करने गई थी झाड़ीयों के बीच शव को देखकर चिल्लाने लगी। इसकी जानकारी महिलाओं नें सरपंच को दी। फिर सरपंच ने मंदिर हसौद थाने को घटना से अवगत कराया इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर हसौद सीएसपी, क्राइम ब्रांच फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वाड घटना स्थल पहुंच कर छानबीन की।
 सीएसपी के मुताबिक मृतक की पहचान रमेश काल पिता छोटे काल सीधी जिला मध्य प्रदेश का रहने वाले के रूप में हुई। मृतक राकेश दुबे की खदान को बंसल अग्रवाल द्वारा किराये पर चलाया जा रहा है, वहीं पर 1 साल से हेल्पर का काम करता था। हत्या धारदार हथियार से सिर के पीछे हिस्से पर वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना स्थल पर खून पड़ा हुआ है। मौत हो जाने पर घटना स्थल से 10 फीट तक घसीटकर घास की झाड़ियों के बीच शव को छिपाया गया है। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम जांच में जुटे हुए हैं। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। क्रिकेटर सुरेश रैना को वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिन की बधाई दी। और X पर मंत्री ने कहा, ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें. सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट इतिहास के ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम कई उपलब्धियों के बाद भी काफी कम लिया जाता है. वह एक साधारण शुरुआत से उभरकर भारत के सबसे मशहूर क्रिकेटरों में से एक बन गए. मुरादनगर की गलियों से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट के भव्य स्टेडियमों तक का उनका सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है.
27 नवंबर, 1986 को उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में जन्मे रैना एक साधारण बैकग्राउंड से आते हैं. उनके पिता त्रिलोक चंद रैना एक सैन्य अधिकारी के रूप में काम करते थे, जबकि उनकी मां परवेश रैना घर का काम संभालती थीं. सीमित संसाधनों के बावजूद रैना परिवार ने युवा सुरेश को मजबूत बनाया और आगे बढ़ाया. छोटी सी उम्र से ही रैना ने क्रिकेट के प्रति जुनून दिखाया. उन्होंने मुरादनगर के धूल भरे मैदानों पर अपने कौशल को निखारा, इस दौरान कई चुनौतियों का सामना किया. सीमित बुनियादी ढांचे और संसाधनों ने उनके दृढ़ संकल्प को नहीं रोका और वे अपने सपने को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहे.
 

गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक
panchayattantra24.com-रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में नशीली दवाआंे के सेवन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हो यह सुनिश्चित किया जाए। शर्मा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रदेश में नशीली दवाओं के विक्रय एवं सेवन पर वैधानिक कार्यवाही करने और नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद थे।
गृह मंत्री ने प्रदेश में नशीली दवाओं के अवैधानिक वितरण की रोकथाम के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। शर्मा ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा है, कि नशीली दवाओं के नियंत्रण के लिए मेडिकल दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करें तथा ऐसे मेडिकल शॉप जो वैधानिक नशीली दवाओं के कारोबार में संलग्न हैं। उन पर त्वरित कठोर कार्रवाही करें। ऐसे दुकानदारों पर एफआईआर करें तथा गिरफ्तारी की भी कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें।
गृह मंत्री ने नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों का सहयोग लेने की भी बात कही। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नियंत्रक खाद्य एवं औषधि को पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम बनाकर लगातार मेडिकल शॉपों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुवा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारीक, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. प्रियंका शुक्ला, विशेष सचिव वित्त एवं सामान्य प्रशासन तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन चंदन कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।