Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आज राजभवन में केंद्रीय विद्यालय, सरायपाली की प्राचार्य डॉ. सीमा प्रधान द्वारा लिखित ‘एक छात्र का मुकदमा‘ पुस्तक का विमोचन किया गया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों की चेतना को जगाने के लिए लेखिका के इस पहल की प्रशंसा की। राज्यपाल रमेन डेका मंडला (मध्यप्रदेश) में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए एवं नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से केंद्र सरकार ने पीएम ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15,000 आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री शर्मा समय समय पर अपने दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं पीड़ित परिवारों को आवास देने की स्वीकृति का निवेदन करते रहे। परिणामस्वरूप 15 हजार आवास की स्वीकृति भारत सरकार से दी गयी है। शर्मा ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह पहल एक बड़ा कदम है। यह केवल मकान नहीं बल्कि उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक हैं। हमारी सरकार इस योजना को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ लागू करेगी। 
इस विशेष परियोजना के तहत पुलिस अधीक्षक जिले के सीईओ जिला पंचायत को आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों की सूची प्रदान करेंगे। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा इस सूची का सर्वेक्षण और सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत कलेक्टर के माध्यम से लाभार्थियों के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। इसके आधार पर आवास निर्माण की प्रक्रिया आरंभ होगी। इस योजना में विशेष रूप से उन परिवारों को शामिल किया जाएगा जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 और आवास प्लस 2018 की सूची में शामिल नहीं था। इन नामों को 6 दिसंबर 2024 तक आवास प्लस पोर्टल पर अपलोड करने की अनुमति केंद्र सरकार ने दी है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान आज गंगानगर बस्ती क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित आवास का निरीक्षण किया और हितग्राही कुमारी श्रीवास से बातचीत कर जानकारी ली। डेका ने हितग्राही को श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया। बैगा हितग्राही का किया सम्मान रमेन डेका ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान आज प्रधानमंत्री जनमन योजना के हितग्राही बुधे लाल बैगा से मुलाकात की और उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। यह हितग्राही जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम सिंघनपुरी हाथी डोब (धन डबरा) का निवासी है। इस अवसर पर आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा मौजूद थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने x पर बताया कि आज राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ” जनजातीय अस्मिता, अस्तित्व और विकास” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी में सम्मिलित होकर विद्वान वक्ताओं के विचार सुनने का अवसर मिला। हमारी सरकार जनजातीय समाज के उत्थान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जनजातीय गौरव दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों, पदयात्रा, राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव और जिलों से लेकर प्रदेश स्तर तक जनजातीय गौरव दिवस मनाकर हमने समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित करने का प्रयास किया है। 
इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री अतुल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से छग से लोकसभा सांसद व राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऑफिशियल सोशल मीडिया खाते में मुलाकात की जानकारी साझा की गई है।@ChouhanShivrajजी से आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री@tokhansahu_bjpजी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभागार में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगणों और विधायकों ने सोनी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। 
 विधायक सुनील सोनी ने शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और उनकी सेवा में समर्पित रहूंगा। 
 इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, किरण सिंह देव, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहब एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। चिट फंड कंपनियों की ठगी एक बार फिर से शुरू हो गई है।इससे धोखा खाई कोरबा, चांपा-जांजगीर से आई सैकड़ों महिलाएं गुरुवार सुबह सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठ गई हैं। इन महिलाओं के मुताबिक फ्लोरा मैक्स चिटफंड ने दोगुने से अधिक लाभ का लालच देकर कोरबा चांपा जांजगीर की महिलाओं ले निवेश करवाया था। इसके झांसे में आकर महिलाओं ने निजी बैंकों से लोन लेकर चिट फंड कंपनी में निवेश किया था। इन महिलाओं ने 30-40 हजार रूपए लोन लिया हुआ था। फ्लोरा मैक्स कंपनी से न दोगुना लाभ मिला न मूलधन। महिलाओं ने कोरबा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
इस पर पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। और अब लोन देने वाले निजी बैंकों के वसूली एजेंट और कर्मचारी घरों में आकर कर्जदार महिलाओं को परेशान कर रहे है। इनसे त्रस्त सैकड़ो महिलाएं गुरूवार को राजधानी पहुंची और सीएम हाउस के सामने जा बैठीं। ये महिलाएं बैंक से लिया लोन माफ करवाने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात करना चाह रही हैं।इन महिलाओं के साथ छोटे छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सिविल लाइंस पुलिस महिलाओं को समझाइश देकर हटाने का प्रयास कर रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड 35 निवासी विजय लक्ष्मी चौहान ने मेडिकल अलाउंस मिलने में देरी होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह राजस्व विभाग में पदस्थ है। उन्होंने राजधानी स्थित एमजीएम अस्पताल में आंख का आपरेशन करवाया था। उनको 33 हजार 6 सौ रूपए का बिल विभाग से मिलना था। लेकिन भुगतान मिलने में देरी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग ने तत्काल मेडिकल बिल का भुगतान करवा दिया। जिसकी जानकारी चौहान को दी गई। जिसके बाद उन्होनें प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर शहर की सड़कों पर ट्रैफिक बाधित करने वाले सड़क किनारे खड़े वाहनों एवं ठेलों पर अब कार्रवाई होगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम सड़कों के किनारे खड़े वाहनों और अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगी। शुरू हुई कार्रवाई में पुलिस ने दो ऑटो को जब्त किया है। वहीं नगर निगम की टीम ने 4 ठेलों को अंबेडकर चैक के पास से जब्त किया है। साथ ही अन्य वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। जिन-जिन स्थानों पर अवैध तरीके से पार्किंग होने पर यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है। 
 सड़कों के किनारे वाहन खड़े होने और अतिक्रमण होने की वजह से सड़कें सकरी हो रही है। इस वजह से सुबह और शाम के समय में शहर में यातायात बाधित हो रहा है। इस यातायात बाधित होने की वजह से जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही जहां बड़े-बड़े बेसमेंट में पार्किंग पर अवैध तरीके से गोदाम बनाया गया है, उन पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। साथ ही गोदाम में कचरा फैलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय पंडित दीनदयाल आडिटोरियम रायपुर पहुंचे है। जहां संगोष्ठी जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।