Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: सरगुजा




K. W. N. S. – अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टीएस सिंहदेव 7 मार्च 2020 को दुर्ग- अम्बिकापुर एक्सप्रेस से रात्रि 12ः5 बजे उसलापुर से प्रस्थान कर प्रातः 8ः20 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे तथा विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कोरिया । जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को उस समय भारी मशक्कत करनी पड़ी जब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अस्तपताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री के अस्पताल पहुंचने पर जिले के तीनों विधायकों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम भी उमड़ पड़ा। हर कोई मंत्री जी के साथ सेल्फी लेने की जुगाड़ में लगा रहा।
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्यादा होने पर सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल का दरवाजा बंद कर दिया। वहीं इलाज कराने आई दर्द से तड़पती महिला मरीज तक को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया। स्वास्थ्य मंत्री जी के जाने के बाद महिलाओं का इलाज हो सका।
अंबिकापुर। बिश्रामपुर के शांतिनगर निवासी व्यापारी परिवार के सूने मकान में चोरों ने दबिश देकर आठ लाख रुपए नगदी एवं 15 तोला से अधिक वजनी सोने के जेवरातों की चोरी कर ली। चार दिन पूर्व व्यापारी अग्रवाल परिवार पूजा कराने के लिए नासिक महाराष्ट्र गया था। घर के सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। व्यवसायी परिवार को लौटने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
बलरामपुर । कलेक्टर श्री हीरालाल नायक के द्वारा धान उर्पाजन केन्द्र तातापानी, भवंरमाल, महावीरगंज, त्रिकुण्डा, डिण्डो व सनावल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महावीरगंज एवं त्रिकुण्डा समिति में धान खरीदी में भारी अनियमितता पाये जाने पर धान की उठाव पर तत्काल रोक लगा दी है।
कलेक्टर श्री हीरालाल नायक ने धान उपार्जन केन्द्र तातापानी, भंवरमाल, महावीरगंज, त्रिकुण्डा, डिण्डो व सनावल पहुंचकर धान खरीदी पंजी व टोकन पंजी तथा अन्य दस्तावेजों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महावीरगंज व त्रिकुण्डा समिति में धान खरीदी में भारी अनियमितता पाये जाने तथा नियमानुसार एवं मापदण्ड के अनुरूप धान का स्टेकिंग नहीं होने के कारण समिति से धान की उठाव पर तत्काल रोक लगा दी एवं समिति के कर्मचारियों से खरीदे गये धान का स्टेकिंग मापदण्ड के अनुरूप करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने धान खरीदी के अंतिम दिवस 31 जनवरी के बाद दोनों उपार्जन केन्द्र के सभी दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण करने की बात कही और समिति में विक्रय मात्रा धान का भौतिक सत्यापन नोडल अधिकारी द्वारा किये जाने हेतु समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, संचालक मंडल सदस्य एवं कम्प्यूटर आपरेटर सहित सभी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दुर्गेश वर्मा, नायब तहसीलदार श्री पंचराम सलामे, उप संचालक पशु श्री बी.पी. सतनामी, सहायक संचालक मत्स्य श्री मूरत सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक 1394162.90 किं्वटल धान की आवक हो चुकी है। जिसमें से 79883.40 क्विंटल मोटा धान एवं 1314279.50 क्विंटल पतला धान की खरीदी हुई है। इसमें 583888 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की वाइफ से पुलिस वाले ने की मारपीट, भड़के फैन्स ने कहा, पुलिस वाला ऐसे कैसे कर सकता है? सरकार एक्शन ले

क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रीवाबा के साथ गुजरात के जामनगर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। एक फैन ने लिखा, “आखिर एक पुलिस वाला एक महिला के साथ ऐसे कैसे बर्ताव क
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की वाइफ रीवाबा (रीवा सोलंकी) की बीएमडब्लू कार एक पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गई थी। रिवाबा का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उन्हें बाल पकड़कर खींचा और सिर कार से टकरा दिया। रीवाबा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस वाले को को देर रात गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस पुलिस वाले को छोड़ना नहीं
– सोशल मीडिया पर वेद प्रकाश नाम के एक और क्रिकेट फैन ने लिखा, “इस कॉन्स्टेबल को छोड़ना नहीं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके इसे जेल भेजना चाहिए। एक पुलिस वाले को सेल्फ डिफेंस के लिए हाथ-पैर चलाने चाहिए, महिलाओं से मारपीट के लिए नहीं।”
र सकता है? जडेजा की वाइफ का सुनकर बहुत बुरा लगा। सरकार को तत्काल एक्शन लेना चाहिए।” क्या है मामला…
घर से ट्रेनिंग के लिए पैदल ही जाता था ये प्लेयर, अब दुनिया में बजा दिया भारत का डंका

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत दुनिया के नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने ये कामयाबी गुरूवार को जारी ताजा वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में हासिल की। वे इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष शटलर हैं। किदाम्बी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और बचपन में बैडमिंटन नहीं खेलना चाहते थे। पिता के कहने पर सीखा बैडमिंटन…
श्रीकांत का जन्म 7 फरवरी 1993 को गुंटूर (आंध्रप्रदेश) में हुआ। उनके पिता का नाम केवीएस कृष्णा है, वहीं मां का नाम राधा है जो कि हाउसवाइफ रही हैं। उनके बड़े भाई भी बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। साल 2008 में उनका परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया था।
– टीनेज के दौरान श्रीकांत भी अपनी करियर को लेकर सीरियस नहीं थे। उन्हें नहीं पता था कि भविष्य में क्या करना है? इसी बात को लेकर उनके पिता काफी परेशान रहते थे।
– श्रीकांत को फोकस्ड ना देख उनके पिता ने बड़े बेटे की तरह ही उन्हें भी बैडमिंटन सीखने के लिए भेज दिया। इसके बाद श्रीकांत ने गोपीचंद अकादमी ज्वाइन कर ली।