Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: सरगुजा

panchayattantra24.com-अंबिकापुर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत हाट -बाजारों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क जांच, उपचार और दवा की सुविधा मिलने से ग्रामीण इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं। दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों को इस योजना से काफी सुविधा मिली है। हाट-बाजार आने वाले ग्रामीण इस शिविर में बेझिझक अपना ईलाज करा रहे हैं। जून से जुलाई तक तीन माह में कुल 46 हाट बाजार में लगाये गए शिविर में 21 हजार 211 लोगों ने उपचार कराकर लाभ लिया है।
स्वाथ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह जून 2021 से अगस्त 2021 तक 46 हाट -बाजारों में कुल 240 शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कुल 21 हजार 211 लोगो का ईलाज किया गया। इनमे 911 एनीमिया, 1381 मलेरिया, 88 डायरिया, 226 एचआइवी, 102 टी.बी., 168 कुष्ठ रोग, 400 बीपी, 287 मधुमेह, 211 गर्भवती, 1407 आँख से संबंधित, 343 टीकाकरण तथा 16 हजार 709 अन्य जॉच शामिल हैं।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मेडिकल टीम द्वारा जिले के 46 हाट- बाजारों में शिविर लगा कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य जॉच और उपचार किया जा रहा है।
प्रतिभावान खिलाड़ियों को संसदीय सचिव ने पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित

panchayattantra24.com-सूरजपुर। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है 29 अगस्त 1950 को जन्मे मेजर ध्यानचंद जी अपने जीवन काल में ऐसा नाम स्थापित कर पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई और भारत का गौरव बढ़ाया हॉकी में उनका कुछ ऐसा था कि अगर एक बार गेंद उनकी स्टिक पर आती तो विपक्षियों के लिए गेंद छिनना आसान नहीं होता था कहते हैं कि ध्यानचंद जी करिश्माई खेल के लिए उन्हें हॉकी का जादूगर के नाम से विभूषित भी किया गया। खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस दिन सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा इन्डोर स्टेडियम प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए ’’ दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ’’ का आयोजन किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जिला नारायणपुर जिसे अबझमाड़ के नाम से भी जाना जाता हैं से आये मलखम्ब प्रतिभागी जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाई है। इनकी टीम के द्वारा बेहतरीन रोप मलखम्ब के प्रदर्शन से अतिथि, खिलाड़ी बच्चे और उपस्थित जन रोमांचित हो उठे।
मुख्यअतिथि संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने खिलाड़ियों को सम्बोधि करते हुए कहा कि ध्यानचंद जी ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने जीवन काल में हाॅकी को जीवित रखा। उन्होंने अपने हाॅकी खेल के प्रदर्शन से भारत को कई गोल्ड मेडल दिलाकर भारत का नाम रोशन किया तथा पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनाई। खेल के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में स्वस्थ्य और अनुशासन सीखता है जो जीवन भर उसके साथ रहती है। कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष तक खेलों आयोजन नहीं हो सका। उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा बच्चों को अपने खेल आयोजन कर उनकी प्रतिभा को निखाराने का मौका दिया है। यहां प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। आज जरूरत है तो सिर्फ इतना का उनका सही मंच मिले। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने खेल का महत्व बताते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा का अभाव नहीं है, हमें उनकी प्रतिभा को उजागर करने की जरूरत है। हम सबको मिलकर उनको सही मंच, सुविधांए, संसाधन ,मौका उपलब्ध कराने की आवश्कता है। खेल के माध्यम से खिलाड़ी का संतुलन, शरीर का संतुलन उसे पूरे जीवन की संतुलन की ओर ले जाता है। खेल को हमेशा अपने जीवन का अहम हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए।
सम्मानित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि के द्वारा नाराणपुर से आये मलखम्ब के प्रतिभावान खिलाड़ी बच्चियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात संकुल स्तर, ब्लाॅक स्तर एवं जिला स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही अपने विशेष खेल के दम पर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सूरजपुर जिले के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
बालिका वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों खिलाड़ी बच्चियों में कु.अंज सिंह प्रथम, कु. अमृता राजवाडे़ द्वितीय, कु. सुबासों तृतीय, कु. मनीषा टोप्पो तृतीय, कु. सोनिका राजवाडे़ प्रथम, कु. सोनावती तृतीय, मटका दौड़ कु. अन्नू राजवाडे प्रथम, कु.राधा राजवाडे द्वितीय, कु. हिमान्चल राजवाडे, विस्सा खेल में कु. सोनिया प्रथम, कु. संजु द्वितीय, कु. रोशनी तृतीय, गोला फेक में कु. सोनवती प्रथम, कु. कदम कुमारी द्वितीय, कु.सीमा सिंह तृतीय, तवा फेक में कु.छाया पैकरा प्रथम, कु. सुमन राजवाडे द्वितीय, कु. कुमकुम सिंह तृतीय, भाला फेक कु. आरती तृतीय, चम्मच दौड़ कु. राजकुमारी प्रथम, कु.खुश्बू द्वितीय, कु.प्रसादो तृतीय, लम्बी कूद में कु. मनीता सिंह तृतीय, उंची कूद में कु. प्रिति प्रथम, कु.सरिता द्वितीय, कुर्सी दौड़ में कु.संतोषी पैकरा प्रथम, कु. आराधना तृतीय, फुगड़ी में कु.बिन्दू पैकरा प्रथम, कु.संतोषी द्वितीय, कु. उषा राजवाडे तृतीय।
बालक वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों सूरजदेव प्रथम, सौजन्य द्वितीय, मुकेश तृतीय, मोहन दास द्वितीय, अमर सिंह तृतीय, मनोज द्वितीय,प्योर सिंह तृतीय, किसान दौड़ में अनिल प्रथम, प्रदीप द्वितीय, राहूल तृतीय, गेंड़ी दौड़ में राहुल प्रथम, प्रताप द्विती, धनेश्वर तृतीय, गोला फेक में गीता प्रसाद प्रथम,महबूब द्वितीय, हिमांशु सिंह तृतीय, तवा फेक बृजेश द्वितीय, रजनीश तृतीय, भाला फेक में विजय प्रथम, ज्यातिष द्वितीय, विक्रम तृतीय, लम्बी कूद में अश्विन प्रथम, राजेश द्वितीय, अमरेश तृतीय, बोरा दौड में नागेन्द्र प्रथम, राम सेवक द्वितीय,देवदत्त तृतीय, भौंरा लट्टू में कृष्ण सिंह प्रथम, तुलेश्वर द्वितीय।
2019-20 एवं 2020-21 में खेल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों में लालजी यादव को नेशनल कराटे चैम्पीयनशीप में गोल्ड मेडल, सुश्री प्ररेणा सिंह को वल्र्ड मिनी गोल्फ चैम्पीयनशीप के लिए चीन के झाउझुअआंग में देश का प्रतिनिधित्व करने पर, सुश्री महिमा देवांगन को तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडो-नेपाल में इंटरनेशनलशीप में प्रथम स्थान, सौरभ सिंह को आलइण्डिया सीनियर रैंकिग टूर्नामेंट हैदराबाद, केरला, बैंगलोर में प्रतिनिधित्व, प्रसिद्ध गोस्वामी को 4 थी राष्ट्रीय जूनियर चैम्पीयनशीप गेम्स एण्ड स्पोर्टस गोवा में प्रथम स्थान, कुणाल कुमार टंडन को 4 थी राष्ट्रीय जूनियर चैम्पीयनशीप गेम्स एण्ड स्पोर्टस गोवा में प्रथम स्थान, उजित सिंह मरकाम को राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पीयनशीप पश्चिम बंगाल में आयोजित संतोष ट्राफी में प्रतिनिधित्व, मो. अयान को 5 वी नेशनलशीप जालंधर पंजाब में रैसलिंग में प्रथम स्थान, कर्ण को 15, 16 वी छत्तीसगढ़ जूनियर एथलेटिक्स चैम्पीयशीप में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया ।
खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने वालो कोच मेदनेश्वर कुमार रवि को छ.ग. स्टेट ताईक्वांडो चैम्पीयनशीप विभिन्न जिलो से गोल्ड व सिल्वर, चन्दन प्रसाद चैहान को फेडरेशन कप कराटे चैम्पीयनशीप में विभिन्न राज्यों से गोल्ड व सिल्वर, श्री अन्नपूर्णा ज्योति शर्मा को नेशनल वुशू चैम्पीयनशीप विभिन्न राज्यों में प्रतिनिधित्व, अमय लाल को कराटे नेशनल चैम्पीयनशीप सन् 1994-95 में गोल्ड मेडल व सोतोकान कराटे चैम्पीयनशीप में गोल्ड व सिल्वर, सहदेव कुमार रवि को ताईक्वांडो स्टेट लेवल जूनियर वुशू चैम्पीयनशीप विभिन्न जिलों से गोल्ड मेडल लाने पर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मंचाशीन अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाडे, नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य सुश्री शशी सिंह, कुलदीप बिहारी, पुलिस अधिक्षीका भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हरिश राठौर, एसडीएम रवि सिंह, जनपद सीईओ सेंगर एवं समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन, अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न खेलों के प्रतिभागी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,सरगुजा। लखनपुर थाना क्षेत्र के सिंगीटाना नेशनल हाईवे-130 का सड़क धंस गया है. बीच सड़क पर ही बड़ा होल हो गया है. जिसमें एक ट्रक फंस गया है. इससे हाइवे पर लंबा जाम लग गया है।
रायपुर से अम्बिकापुर चना लोड कर जा रही ट्रक जाम में फंस गई है. वहीं इससे अबिकापुर-बिलासपुर मार्ग बंद हो गया है. सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है।
सड़क पर सकरी जगह से लोग जबरदस्ती गाड़ियों को पार कर रहे हैं. कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
जनसंवाद में पहुंचे सिद्धार्थ सिंह को कलेक्टर ने प्रदाय की व्हीलचेयर

panchayatantra24.com,सूरजपुर। आज जनसंवाद में ग्राम डेडरी विकासखंड सूरजपुर के 5 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह पिता सरवर सिंह अपनी दरख्वास लेकर कलेक्ट्रेट जनसंवाद कक्ष पहुंचे, जिसमे कलेक्टर के त्वरित फैसले और निर्देश से समाज कल्याण विभाग द्वारा तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई और सिद्धार्थ सिंह को सुपुर्द की। कलेक्टर ने इस दौरान दिव्यांग बच्चे के नाम से राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया है, जिससे हितग्राही के पिता सरवर सिंह ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी तरह कलेक्टर ने आज जनसंवाद मे मृतक प्रिंस नगेशिया पिता अमित नगेशिया ग्राम सतपता तहसील लटोरी जिसकी मृत्यु 27 अगस्त 2020 को अत्याधिक बारिश होने के कारण दीवाल व गेट गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी। जिस पर मृतक के निकटतम वारिश पिता अमित नगेशिया को आरबीसी 6-4 के अंतर्गत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदाय किया।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, तहसीलदार ऋचा सिंह, श्रम पदाधिकारी घनश्याम पाणिग्रही, समाज कल्याण के अधिकारी बी तिर्की, डीआर सीएस जी शर्मा, उपस्थित थे।
सरगुजा जिले को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित करने के लिए किया अध्ययन

panchayattantra24.com,सरगुजा। प्रदेश का सरगुजा धूम्रपान मुक्त जिला बनने की ओर अग्रसर है. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश में विविध गतिविधियों के माध्यम से तंबाकू निषेध कानून (कोटपा एक्ट 2003) का सख्ती से पालन करने का प्रयास जारी है. इसी क्रम में सरगुजा जिले को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित करने के लिए अध्ययन किया गया, जिसमें जिले के 95.7 प्रतिशत सार्वजनिक स्थानों पर कोटपा एक्ट की धारा 4 का पालन हो रहा है. इसकी जानकारी एम्स की टीम ने “कॉम्प्लियांस अध्ययन”की रिपोर्ट में दी है।
सरगुजा को धूम्रपान रहित जिला घोषित किए जाने हेतु 22 से 24 जुलाई तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की सर्वे टीम ने “कॉम्प्लियांस अध्ययन” किया. इसके अंतर्गत जिले के पांच ब्लॉक के सार्वजिनक स्थानों में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम ( कोटपा) 2003, की धारा 4 के साथ-साथ धारा 5,6,7 के प्रावधानों का भी “कॉम्प्लियांस अध्ययन”कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है. संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ नीरज बंसोड़ ने सरगुजा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर उक्त अध्ययन की जानकारी दी है, जिसके अनुसार धूम्रपान निधेष की धारा 4 के प्रावधानों का अनुपालन जिले के सार्वजनिक स्थानों में 95.7 प्रतिशत रहने की जानकारी शामिल है. साथ ही कलेक्टर के प्रयास की सराहना करते हुए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने भविष्य में सिगरेट एवं अन्य उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन जिले में 100 प्रतिशत कराते हुए सरगुजा जिले को धूम्रपान मुक्त जिले के साथ-साथ तंबाकू मुक्त जिला बनाने में सहयोग की अपील भी कलेक्टर से की है।
राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने बताया राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में लगातार अनेक जागरूकता कार्यक्रमों, प्रशिक्षणों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है. इनमें सभी जिलों के तम्बाकू नियंत्रण इकाई के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. सिविल सोसाइटी को ट्रेनिंग दिए जाने के साथ ही कोटपा एक्ट के पालन के लिए विभिन्न विभागों के समन्वयन के साथ कार्य किया जा रहा है. इसका परिणाम है कि सरगुजा जिला धूम्रपान मुक्त जिला बनने की ओर अग्रसर है. इस कार्य में जिला नोडल अधिकारी सरगुजा डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता सराहनीय योगदान दे रहे हैं।
जिले के 5 ब्लॉक में एम्स टीम ने किया अध्ययन – एम्स के 11 सदस्यों की टीम ने जिले के 5 ब्लॉक (अंबिकापुर, मैनपाट, लखनपुर, सीतापुर तथा उदायपुर) के लगभग 700 सार्वजिनक स्थानों में अध्ययन किया. जिनमें मुख्य रूप से स्कूल, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, सरकारी (सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल) एवं निजी अस्पताल, विभिन्न होटल, ढाबा, टी स्टॉल, धर्मशाला और यात्री सराय, तंबाकू वितरण स्थान (दुकान एवं अन्य) शामिल रहे. टीम ने तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003, की धारा 4 के साथ-साथ धारा 5,6,7 के प्रावधानों के अंतर्गत शामिल तंबाकू एवं तंबाकू युक्त पदार्थों की खरीद बिक्री समेत धूम्रपान आदि के पोस्टर, विज्ञापनों के प्रदर्शन का भी आंकलन किया।
“कॉम्प्लियांस अध्ययन कर दी गई यह जानकारी – कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध का अनुपालन 95.7% पाए जाने, धारा 5 तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष विज्ञापन का ना होना का अनुपालन 91.5%, कोटपा एक्ट की धारा 6(ए) (18 से कम उम्र द्वारा ना बेचा और ना ही खरीदा जाना) का अनुपालन 87.9% होने, धारा 6(बी) ,(शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद का विक्रय निषेध) का अनुपालन 93.1% तथा तंबाकू उत्पादों में वैधानिक चेतावनी का अनुपालन 85.9% पाए जाने की जानकारी दी गई है।

panchayattantra24.com,सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा पुलिस को तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली पुलिस ने 20 लाख कीमती 50 ग्राम ब्राइन शुगर के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है. ब्राउन शुगर बेचने के लिए आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे. इनमें से मुख्य आरोपी पहले भी चार बार जेल जा चुका है।
सरगुजा पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रम्हपारा निवासी राजू पाण्डेय राम मंदिर के सामने ब्राउन शुगर का ब्रिकी कर रहा है. सूचना पर पुलिस की टीम मोके पर पहुंची. पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में थे. लेकिन पुलिस ने आरोपियों धर दबोचा।
पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर मिला. जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए है. दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इसके पहले भी मुख्य आरोपी राजू पाण्डेय 4 बार जेल जा चुका है, वो आदतन अपराधी है।

panchayattantra24.com,सरगुजा। जिले में हाथी का आतंक जारी है. मैनपाट के उरागा मोहल्ला (पतरापारा) में हाथियों ने बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला. वहीं परिवार के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे।
दरअसल, मैनपाठ क्षेत्र में महीनों से 9 हाथियों का दल सक्रिय है. ग्रामीण हाथी के आतंक से बचने लोग रात भर जागने को मजबूर है. रात भर जागकर खुद की रखवाली कर रहे हैं. हथियों के दल ने कई घरों को तबाह कर दिया है।
उरागा मोहल्ले में हाथी के आने की भनक जैसे ही लगी घर वाले पीछे के दरवाजे से निकल भागे, पर बुजुर्ग हाथियों की चपेट में आ गया, जिसे हाथी ने कुचल कर मार डाला।
वन विभाग की टीम मौके पर ही मौजूद है. वन विभाग के द्वारा मृतक के परिजनों को 25 हजार का तत्काल मुआवजा राशि दे दिया है. वहीं वन विभाग ने लगातार हाथी के आने की मुनादी करा रही है।

panchayattantra24.com,सरगुजा। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में हाथियों का आतंक जारी है. हफ्तों से डेरा जमाए हाथियों ने कल रात दर्जनों घरों को तबाह कर दिया. दर्जनों घर टूटने से ग्रामीण बेघर हो गए हैं. अब तक वन विभाग से किसी तरह की कोई मुआवाजा राशि नहीं मिली है. लोगों ने मदद की गुहार लगाई है.
हाथियों ने 12 से ज्यादा घरों को तोड़ा
दरअसल, सरगुजा के मैनपाट वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरडांड बस्ती में कल रात 9 हाथियों के दल ने हमला किया. दर्जनों घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वन विभाग ने पहले ही हाथियों के आने की सूचना गांव वालों को दे दी थी, जिस कारण इस हमले में जनहानि नहीं हुई. दर्जनों घरों के टूट जाने से लोग बेघर हो गए हैं. अब तक वन विभाग से किसी तरह कोई मुवाजा राशि नहीं मिली है.
ग्रामीणों को मुआवजे की दरकार
वन परिक्षेत्र मैनपाट के परिक्षेत्र अधिकारी फेकू राम चौबे ने बताया कि मैनपाट क्षेत्र में कई हफ्तों से हाथियों के 9 सदस्य झुंड ने कब्जा जमाया हुआ है, जो रात होते ही भोजन की तलाश में मैनपाट की घनी बस्ती के आसपास आ जाता है. सुबह होते ही कापू वन परिक्षेत्र की ओर बढ़ जाते हैं. फेकू चौबे ने यह भी बताया कि मैनपाट में कोहरा आ जाने के कारण हाथी लगातार क्षेत्र में हमला कर रहे हैं.
वन विभाग की लापरवाही भी यहां देखने को मिल रही है. जब वन विभाग मैनपाट के वन परिक्षेत्र अधिकारी फेकू चौबे को इस बात की जानकारी है कि क्षेत्र में हाथी लगातार भ्रमण कर रहे हैं, तो उनसे बचने के लिए और लोगों को बचाने के लिए उचित कार्रवाई और योजना बनानी चाहिए. वन परीक्षेत्र अधिकारी मैनपाट फेकू चौबे के द्वारा केवल सुरक्षा के तौर पर खानापूर्ति की जा रही है. वन विभाग के उच्च अधिकारी अपने रेंजर के भरोसे अपने चेंबर्स में AC का हवा खाते बैठे हुए हैं.
मैनपार्ट वन परिक्षेत्र में अभी कुछ महीने पूर्व ही एक हाथी की मौत हुई थी. मैनपाट के अधिकारियों को हाथी की लाश सड़ी गली हालत में मिली. इस बात से यह सीधा साफ होता है. मैनपाट के वन परीक्षेत्र अधिकारी को अपने क्षेत्र से लगे हाथी के मरने तक की खबर नहीं मिल पाई. विभाग के उच्च अधिकारी अपने रेंजर्स भरोसे बैठे हैं.

panchayattantra24.com,सरगुजा। आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत होने के बाद उसे घंटों गोबर में दबाकर परिजनों ने जिंदा करना चाहा. युवक के जिंदा नहीं होने पर एंबुलेंस 108 के जरिए युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिले के लखनपुर ब्लाक में के मुटकी गांव में अंधविश्वास का अजब नजारा देखने को मिला. ताऊते तूफान की वजह से सरगुजा में भी भारी बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरे. ऐसे ही एक आकाशीय बिजली की चपेट में लखनपुर मुटकी निवासी 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई. अंधविश्वास में जकड़े युवक परिजनों ने उसके मृत शरीर को आधे घंटे से भी अधिक समय के लिए गोबर में दफना दिया।
ग्रामीणों का मानना है कि बिजली गिरने पर मृत युवक को यदि गोबर में पूरी तरह से दफना दिया जाए तो उसकी जान वापस आ सकती है, लेकिन अंधविश्वास तो अंधविश्वास होता है. युवक के मृत शरीर में जान नहीं आई, और आखिरकार मौत की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा।

panchayattantra24.com,सूरजपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम बचाव, एवं फैलाव को रोकने के लिए वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा, सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे़। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला पंचायत स्थित स्वान कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष श्री के के अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, अपर कलेक्टर श्री एस एन मोटवानी, सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह, डॉ. अजय मरकाम, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल श्री मंगेशकर, श्रम पदाधिकारी रमेश साह,ू नगर पालिका सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो उपस्थित थे।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं लॉकडाउन के आदेशों का पालन कराए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा से चर्चा की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहर से आने जाने वालों व्यक्तियों का सतत निगरानी रखने, विभिन्न स्थलों में ड्यूटीरत पुलिस कर्मचारियों की जानकारी, मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्यवाही, विभाग के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन कराने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही से अवगत कराया तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी जगह पुलिस अमला को तैनात कर संयुक्त टीम बनाकर जागरूकता फैलाने की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं उन्हें कोविड सेंटर भेज कर निरंतर कार्रवाई करते हुए कोरोना को रोकने प्रयास किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने अंतरराज्य से आने वाले व्यक्तियों का कोविड टेस्ट के पश्चात ही प्रवेश के लिए अनुमति देने निर्देशित किया है तथा पुलिस बल को निरंतर मनोबल बढ़ाने के लिए कहा है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने जिले में कोविड बीमारी के रोकथाम संबंधी तैयारी, कोरोना की संभावित तीसरा स्ट्रेन से निपटने के लिए एक्शन प्लान, कोरोना संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर एवं व्यवस्थाओं, वैक्सीनेशन पहला डोज एवं दूसरा डोज 45 से अधिक एवं 18 से 44 वर्ष टीकाकरण के प्रगति, क्वॉरेंटाइन की संख्या एवं उन में उपलब्ध सुविधा, ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति के संबंध में सीएमएचओ से चर्चा कर जानकारी ली। जिस पर सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह ने जिले में उपलब्ध सभी सुविधाओं वैक्सीन, बेड उपलब्धता, कोविड केयर सेंटर, मृत्यु की संख्या, पॉजिटिव, नेगेटिव मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जिले में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर में बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर करते हुए मृत्यु के कारण को जाना एवं नियंत्रण के लिए उचित कार्य योजना बनाने एवं कोविड सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश दिए। सीएमएचओ ने मृत्यु दर कम करने के लिए जन जागरूकता फैलाने, एक्टिव सर्विलेंस के माध्यम से कोरोना लक्षण युक्त मरीज को उचित सलाह देकर समय में नजदीकी केंद्र में जांच की व्यवस्था कराए जाने की बात कही तथा मितानिन के माध्यम से डोर टू डोर ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल को जांच कर 94 से कम लेबल व्यक्ति को हॉस्पिटल लाने की जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराए जाने की बात कही। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं तीसरा स्ट्रेन आने से पूर्व संपूर्ण तैयारी रखने ऑक्सीजन एवं पर्याप्त बेड की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा है तथा खाली सिलेंडर को तत्काल रिफलिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। जिस पर टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय मरकाम ने अंत्योदय, एपीएल, बीपीएल सहित अन्य पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी दी। मंत्री डॉ. टेकाम ने टीकाकरण को लेकर लोगों में जो भ्रांतियां हैं उसे दूर करने व्यापक प्रचार-प्रसार कर दीवाल राइटिंग, ज्यादा से ज्यादा एक्टिव सर्विलेंस कर जन जागरूकता फैलाने निर्देश दिए तथा कोरोना से बचने के लिए मास्क, सेनीटाइजर, सोशल डिस्टेंस का पालन निरंतर करने प्रेरित करने कहा।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं कोरोना के निर्धारित गाईडलाइन मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर के कोरोना संक्रमण के स्थिति की जानकारी दी तथा टेस्टिंग व्यवस्था में कसावट लाने के लिए सूरजपुर में आरटीपीसीआर टेस्ट की स्थापना किए जाने की मांग स्कूल शिक्षा मंत्री से की। जिससे कोरोना जांच की रिपोर्ट सही समय में प्राप्त हो सके। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतापपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वस्थ अमला निरंतर प्रयास कर रहा है हम उनका सहयोग कर रहे हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने, सैनिटाइजर से छिड़काव करने मशीन उपलब्ध कराने कहा गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कोरोना जांच किट, दीवार लेखन, मास्क एवं सैनिटाइजर का छिड़काव की उचित व्यवस्था करने निर्देशित किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग सभी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी एवं इस कठिन परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखकर दूसरों को भी सुरक्षित रखने मनोबल को बढ़ाया। जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने आश्वस्त किया कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है सभी के सहयोग से कोरोना से विजय पाएंगे।