Browsing: सरगुजा

 K.W.N.S.-सरगुजा। देर रात हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत पहुंचाई वहीं सरगुजा में मातम फैलाया। गरज चमक के साथ हुई बारिश के वज्रपात से चार लोगों की मौत हुई। ये मौतों सरगुजा संभाग में अलग अलग स्थानों में हुई। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। आकाशीय बिजली से कैसे बचें खिड़की के कांच, टिन की छत, गीले सामान और लोहे के हैंडलों से दूर रहें. वज्रपात के समय यदि पानी में हैं तो तुरंत बाहर आ जाएं. सफर के दौरान अपने वाहनों में शीशे चढ़ा कर रखें. मजबूत छत वाले वाहन में रहें, खुली छत वाले वाहन में सवारी न करें बिजली गिरना असल में स्थैतिक ऊर्जा का निकलना होता है जब धरती और बादलों के बीच विद्युत चार्ज बिगड़ जाता है, आसमान में बहुत बड़ा इलेक्ट्रिक स्पार्क है, मीनार, ऊंचे पेड़, घर या इंसान जब पॉजिटिव चार्ज हो जाते हैं तब उससे पॉजिटिव इलेक्ट्रिसिटी निकलकर ऊपर की ओर जाती है।
 

मछुआ समिति एवं अधिकारियों की बैठक संपन्न
K.W.N.S.-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्य्क्ष एमआर निषाद की अध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मछुआ समिति एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर 5 मछुआ समितियों को जाल व 2 नग आईस बॉक्स दिया गया।
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मछुआ समितियों की समस्या से अवगत होते हुए जिले में अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओें से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मछुआ समितियों को मछलीपालन हेतु शासन से मिलने वाली अनुदान दिलवाएं।
उप संचालक मछलीपालन एके महिष्वर ने जिले में संचालित योजनाओं तथा भौतिक प्रगति के बारे में जानकारी दी। बतौली विकासखण्ड के ग्राम घोघरा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उनके जलाशय की मछलियां एक वर्ष में एक किलो तथा दो वर्ष में 2 से 3 किलो तक वृद्धि करती हैं।
बैठक में विभिन्न मछुआ समितियो के सदस्य, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मछलीपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अंबिकापुर। रात में तीन साल की बेटी के रोने पर नशे में धुत पिता भड़क गया और कोहनी से बच्ची की नाक पर वार कर दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटी के शव को उफनती घुनघुट्टा नदी में फेंक दिया। पुलिस को भ्रमित करने के लिए पिता ने बच्ची का अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
ग्राम पथरई निवासी प्रमोद मांझी ने 16 अगस्त 2022 को मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाने में अपनी बच्ची के गायब होने की सूचना दी। उसने बताया कि 15 अगस्त की रात वह पत्नी सुमित्रा बाई, तीन साल की बेटी विमला व तीन माह के दुधमुंहे बेटे के साथ सो रहा था। घर के अलग कमरे में दो सदस्य और सो रहे थे। देर रात बेटी विमला ने उसे तेज आवाज में बुलाया। तब उसने बेटी को सो जाने के लिए कहा था। कुछ देर बाद उसकी नींद खुली तो बेटी गायब थी। उसने घर का दरवाजा खुला होने तथा किसी के द्वारा बेटी का अपहरण करने का संदेह जताया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एएसआइ भूपेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का भी गठन किया।
 इधर थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर शिशिरकान्त सिंह के नेतृत्व में पुलिस की दूसरी टीम रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ करने लगी। जांच के दौरान पता चला कि गायब बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को पूरी जानकारी नहीं दी है। संदेह होने पर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पर दोनों ने बेटी की हत्या और शव को नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ घुनघुट्टा नदी किराने केसरा में दोमुहानी के पास झाड़ी में फंसा शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है।
 

अंबिकापुर। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सरगुजा पुलिस ने अभिनव पहल की शुरुआत की है। पुलिस लाइन अंबिकापुर में स्नेह छाया डे केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया है। स्नेह छाया में छोटे बच्चे रह सकेंगे। यहां इनके सुरक्षित आवास, भोजन मनोरंजन के अलावा पढ़ाई की भी सुविधा रहेगी। बचपन से ही बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़े रखने का प्रयास भी इस सेंटर में किया गया है। 
सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने स्नेह छाया डे केयर सेंटर का शुभारंभ करते हुए इसे सरगुजा पुलिस की दूरगामी सोच का परिणाम बताया। पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों एवं कामकाजी महिलाओं के ड्यूटी के दौरान अपने बच्चों को दूसरों पर आश्रित छोड़कर जाने की समस्याएं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त हो रही थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता ने कार्ययोजना भी बनाई और पुलिस लाइन अंबिकापुर में डे केयर सेंटर विकसित करा दिया।
 प्राथमिक शिक्षा से जुड़े विषयों को दीवारों पर आकर्षक ढंग से अंकित कराने के अलावा रंग-बिरंगे चित्रों के साथ बच्चे यहां पारिवारिक माहौल में रह सकेंगे इनकी देखरेख के लिए केयरटेकर भी रखे गए हैं। स्नेह-छाया केयर सेंटर का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव ,कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा पुलिस लाइन में किया गया। 
स्नेह -छाया का प्रमुख उद्देश्य बच्चों का सही देखरेख, मनोरंजन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां दी जा सके एवं बच्चों का बेहतर विकास हो। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव ने कहा कि स्नेह-छाया जैसी योजनाओं से विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं कामकाजी महिलाओं को सहायता प्राप्त होगी। ड्यूटी में तैनात कामकाजी महिलाएं निश्चिंत होकर अपना दायित्व निर्वहन कर सकेंगी।
 सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा स्नेह छाया की योजना को अभूतपूर्व बताते हुए सरगुजा पुलिस को शुभकामनाएं दी गई। स्नेह- छाया केयर सेंटर को आंगनबाड़ी केंद्र से जोड़ने हेतु पहल किए जाने के निर्देश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए है।
 

अंबिकापुर। शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर शाल व श्रीफल भेंटकर किया सम्मानितस्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अम्बिकापुर के पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के साथ परेड की सलामी ली। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
 अध्यक्ष बालकृष्ण पाठकमुख्य अतिथि सिंहदेव ने शांति के प्रतीक कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए और सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष आदित्येश्वरशरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, मुख्य वन संरक्षक अनुराग श्रीवास्तव तथा वनमंडलाधिकारी पंकज कमल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

रायपुर। छत्तीसगढ़‌ के उत्तरी क्षेत्र में फिर भूकंप का झटके महसूस किए गए हैं। गुरुवार को 11.57 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई है। सरगुजा संभाग के सूरजपुर से 15 किमी दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले कोरिया जिले में दो बार भूकंप का झटके महसूस किए गए हैं। 24 दिनों में सरगुजा संभाग में तीसरी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है। बता दें कि इससे पहले 29 जुलाई को कोरिया जिले में आधी रात कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है। अंबिकापुर संभाग मुख्यालय से 79 किलोमीटर दूर कोरिया जिले में यह झटके आए थे। भूकंप से चरचा अंडरग्राउंड कोल माइंस में गोफ गिरने से 5 मजदूर घायल भी हुए थे। 11 जुलाई की सुबह 8.10 बजे कोरिया जिला मुख्यालय के पास 4.3 रिक्टर तीव्रता वाला भूकंप से धरती डोली थी। 29 जुलाई को भूकंपीय तरंग का एपीसेंटर भूसतह से लगभग 16 किमी जमीन का अंदर था। यह मोडरेट श्रेणी का भूकंप था। यह कच्चे मकान या कमजोर बनावट को क्षति पहुंचाने में सक्षम है। 11 जुलाई को आए भूकंपीय तरंग का एपीसेंटर लगभग 10 किमी जमीन के अंदर था। विज्ञानियों के मूताबिक 5 से ऊपर रिक्टर के झटके या उसके ऊपर के रिक्टर के भूकंप में नुकसान की संभावना बहुत ज्यादा रहती है।

 
K.W.N.S.-सरगुजा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बाद उनके भतीजे और सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आदित्येश्वर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद के पॉजिटिव मिलने की सूचना दी। उन्होंने लिखा, ‘बड़े दाऊ श्री टीएस सिंहदेव जी के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है और चिकित्सीय परामर्श अनुसार होम आइसोलेशन में हूं।’ बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कल 98 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी, वहीं 42 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
 

 
K.W.N.S.-अंबिकापुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर ठगों को पकड़ने में सरगुजा पुलिस को सफलता मिली है. कुछ दिन पहले इन ठगों ने अंबिकापुर के एक युवक से 13 लाख 81 हजार की ठगी लेंसकार्ट फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर की थी. इस पुरे मामले का खुलासा एसपी भावना गुप्ता ने किया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी तत्काल शुरु कर दी थी. साइबर सेल प्रभारी ने शातिर ठगों के द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर एवं बैंक खाते की जांच करने पर पर पता चला कि आरोपियों की लोकेशन नालंदा बिहार बताई जा रही है. इस पर तत्काल पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिस टीम को बिहार नालंदा भेजा, जहां से पुलिस ने आरोपी आयुष राज पिता विजय कुमार तथा अमरजीत कुमार पिता लालू प्रसाद को नालंदा बिहार से गिरफ्तार कर अंबिकापुर लाया. आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
आरोपियों ने बताया कि वह इस अपराध में 2 साल से लगे हुए हैं, जिसमें अब तक कई लोगों को ठग चुके हैं. अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी युवकों के कब्जे से ढाई लाख रुपए नगद, एक कंप्यूटर सेट, एक लैपटॉप, 15 मोबाइल, 5 एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, लेमिनेशन मशीन, वेब कैमरा सहित कई सामानों को बरामद किया. सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी के गिरोह में 7 सदस्य हैं, जो एक दूसरे को नहीं जानते. वह केवल व्हाट्सएप व फोन से कांटेक्ट में रहते हैं और ठगी की घटना को अंजाम देते हैं. साथ ही वह ठगी के पैसों की लेनदेन के लिए दूसरों के अकाउंट को किराए में लेते हैं और उन्हें अकाउंट यूज करने के बदले में कुछ परसेंट पैसे देते हैं. एसपी गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के लुभावने बहकावे में न आएं. यदि किसी चीज की फ्रेंचाइजी चाहिए हो या ऑनलाइन कोई कार्य करते हैं तो उसकी पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें।
 

K.W.N.S.-अंबिकापुर। सरगुजा और धरमजयगढ़ वनमण्डल के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 जंगली हाथियों का दल स्वछंद विचरण कर रहा है।दल से एक हाथी बिछड़ गया है और लगातार घरों को निशाना बनाया गया है। सोमवार की रात जंगली हाथियों ने ग्राम बरवाली में धावा बोला।यहां जंगली हाथियों ने पूर्व में ही कई मकानों को नुकसान पहुंचाया था।इन्हीं में से तीन घरों को सोमवार की रात हाथी ने फिर निशाना बनाया।घर में दोबारा तोड़फोड़ किया।इससे प्रभावित परिवारों के समक्ष बरसात के सीजन में नई समस्या खड़ी हो गई है।
पिछले कई दिनों से जंगली हाथी शाम ढलते ही आबादी क्षेत्र के नजदीक पहुंचने की कोशिश करते है इस कारण ग्रामीणों को विपरीत परिस्थतियों और खराब मौसम के कारण घर छोड़ना पड़ रहा है।वर्षा के सीजन में हाथियों की वजह से ग्रामीण परेशान है।बता दें कि मैनपाट और धरमजयगढ़ वनमण्डल के सीमावर्ती जंगल में 15 जंगली हाथियो का दल पहुंचा है।यह इलाका घना वनक्षेत्र से जुड़ा हुआ है जो हाथियों के रहवास का स्थाई ठिकाना बन चुका है।जंगल के आसपास आबादी क्षेत्र है।समय-समय पर हाथी आबादी क्षेत्र की ओर भी प्रवेश कर रहे है।
मैनपाट रेंजर फेंकू चौबे ने बताया कि सोमवार की रात में एक हाथी ग्राम बरवाली में प्रवेश कर पूर्व में क्षतिग्रस्त तीन मकान को पुनः क्षति करते हुए ग्राम बरडांड एवं बरवाली के बीच बांस प्लांटेशन में रुका हुआ है। शेष14 हाथी रायगढ़ वन मंडल के धरमजयगढ़ कापू सर्किल के जंगल में विचरण कर रहा है।
 

K.W.N.S. सरगुजा। बीती शाम आसमान से आफत बरसी और दर्जनों की संख्या में मवेशियों की जान चली गई. साथ ही बिजली गिरने से पुआल में भी आग लग गई. बता दें कि, कल सरगुजा के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई. वहीं मैनपाट के परपटिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन से ज्यादा मवेशी मारे गए. एक साथ इतने मवेशियों की जान जाने से परिवार में शोक का माहौल है. दरअसल, बिजली गिरने से एक ही परिवार के रामसजन, शिवधारी, बिहारी, किशुन और दिनेश बालभगवान की 7 नग गाय और 5 नग भैंस की मौत हो गई. इस हादसे के बाद मवेशी पालकों के घर में मातम पसर गया है।