Browsing: सरगुजा

 
 K.W.N.S.-सरगुजा। ग्राउंड पर की जा रही मेहनत का फल कभी इस तरह भी मिल सकता है ये स्वच्छता दीदीयों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. लोगों के घरों में जा जा कर कचरा कलेक्शन करने जैसा काम भी शोहरत दिला सकता है, ये आज साबित भी हो गया. अंबिकापुर में कचरा कलेक्शन करने वाली दीदी पुरस्कार लेने तो कई बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर जा चुकी हैं, लेकिन बतौर अतिथि पहली बार न केवल किसी कार्यक्रम में शामिल हुईं, बल्कि स्वच्छता को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए..
अंबिकापुर से सिटी प्रोग्रामर सौरभ राय के साथ श्वेता सिन्हा, हलकनिया दास, ज्ञान लता, निरासो, कुसुम मिंज दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल हुईं हैं. श्वेता सिन्हा को न केवल दीप प्रज्ज्वलन के लिए मंच पर बुलाया गया, बल्कि स्वच्छता को लेकर अपने अनुभव साझा करने का भी मौका दिया गया. यह सम्मान अंबिकापुर नगर निगम के स्वच्छता मॉडल की मेहनत के कारण ही जिले के मिला है. स्वच्छता दीदियों के लिए यह किसी भी पुरस्कार से बढ़कर है.
 

 

K.W.N.S.-सरगुजा। विकासखंड बतौली के 27 पहाड़ी कोरवाओं को एक एनजीओ द्वारा पहाड़ी कोरवा कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण देने के नाम पर ठग लिया गया और शासन को लाखों रुपए का फर्जी बिल बनाकर राशि आहरण कर लिया गया। इस फर्जीवाड़ा में कई व्यक्ति 60 से 80 वर्ष के बीच की आयु के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष थे। एक ऐसे व्यक्ति जो क़त्ल के आरोप में पिछले 17 वर्षों से केंद्रीय जेल अंबिकापुर में अवरुद्ध था उसे भी प्रशिक्षित कर दिया गया।एक ऐसे व्यक्ति जिसकी मृत्यु हो चुकी थी,उसे भी प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड बतौली के ग्राम घोघरा,सलियाडीह और गोविंदपुर के 27 पहाड़ी कोरवा महिला एवं पुरुष को इलेक्ट्रिशियन के लिए 45 दिवस का प्रशिक्षण देना बताया गया। प्रशिक्षण देने के नाम पर फर्जी बिल से 9 लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,घोघरा के सरपंच, सलियाडीह के सरपंच और गोविंदपुर के सरपंच से मिलीभगत कर एनजीओ ने ₹9 लाख 45 हजार का आहरण कर लिया। इस प्रशिक्षण में लगभग 15 से 20 पहाड़ी कोरवा महिला पुरुष 1 दिन ग्राम घोघरा के आंगनवाड़ी भवन में उपस्थित हुए थे और उन्हें दो समोसा खिला कर फर्जीवाड़ा पूरा कर दिया गया।पहाड़ी कोरवाओं से संतुष्टि प्रमाण पत्र में दस्तखत लेकर 9लाख 45हजार की राशि का आहरण कर लिया गया इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा,कलेक्टर सरगुजा, और थाना बतौली में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। परंतु अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है मामला दिसंबर 2020 का है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में महली उम्र 75 वर्ष जिसे दिखाई कम देता है,सुनाई भी कम देता है शामिल है। महली ने बताया की नवंबर 2020 में सभी पहाड़ी कोरवा को आंगनवाड़ी भवन घोघरा में इकट्ठा होने के लिए कहा गया। उसके चार-पांच दिन बाद सवेरे 10:00 बजे एक व्यक्ति आया सभी को समोसा खिलाया और एक प्रमाण पत्र में दस्तखत कराया। चार पांच लोगों को 1 पलाश,1 पेचकस ,1 टेस्टर और एक कट्टर दिया और बताया कि आप लोग का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। हमने आज तक इलेक्ट्रिशियन क्या होता है नहीं जानते । और ना कहीं काम किया है।अब 80-85 वर्ष की उम्र में हम कहां काम करने जाएं दिखाई भी कम देता है सुनाई भी कम देता है।हमारे घर झोपड़ी के बने है।बिजली के बारे में नही जानते।
रतनू उम्र 75 वर्ष ने बताया कि जब प्रशिक्षण हो रहा था तब वह जेल में था उस पर कत्ल का आरोप था और 17 वर्ष उसने जेल में बिताए हैं मुझे नहीं पता कि मुझे किसी ने प्रशिक्षण दिया और क्या चीज का प्रशिक्षण दिया और मेरे नाम से प्रशिक्षण हो गया करके लोग आज भी अधिकारी लोग बताते हैं।
घोघरा के आंगनबाड़ी भवन में हुए प्रशिक्षण में शीतल नाम का व्यक्ति भी प्रशिक्षित की सूची में है ।शीतल की मृत्यु 9 अक्टूबर 2020 को हो गई थी और प्रशिक्षण नवंबर के 20 तारीख के बाद एक दिन के लिए रखा गया था। मृत व्यक्ति शीतल को भी प्रशिक्षण देकर संख्या बढ़ा लिया गया।
आंगनबाड़ी का किराया ₹1 लाख21हजार500रुपये भुगतान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण स्थल के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन ₹100 के मान से भुगतान करना दिखाया गया है। जिसकी कुल राशि 1लाख 21हजार500 रुपये भुगतान का बिल प्रस्तुत किया गया। जो फर्जीवाड़ा का एक बड़ा सबूत है।
प्रशिक्षण के इस फर्जीवाड़ा में ₹67500 का टूलकिट दिया दिखाया गया है।जबकि प्रत्येक की जो दिया टूल किट दिया गया वह 200 से ₹300 मैं आ जाएगी।प्रत्येक व्यक्ति को 2500 रुपये का किट दिया दिखाया गया है। जबकि पहाड़ी कोरवाओं ने बताया कि सिर्फ चार या पांच लोगों को यह किट दिए गए। और सभी किट का कुल राशि इसका एक हजार रुपए से ज्यादा नहीं हो सकता।
प्रशिक्षण के इस बड़े फर्जीवाड़े में प्रतिदिन 10000 रुपये का रॉ मैटेरियल का उपयोग करना दिखाया गया है। इस मान से 4 लाख 50 हजार रुपये का रॉ मैटेरियल उपयोग किया गया जबकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 1 दिनी पहाड़ी कोरवाओं ने कहा कि किसी प्रकार का कोई रॉ मटेरियल की उपयोग नहीं किया गया था और एक ही दिन प्रशिक्षण दिया गया था।
इस प्रशिक्षण में एक ही परिवार के कई कई व्यक्तियों का प्रशिक्षण में नाम उल्लेखित है। राजकुमार के परिवार से तो पूरे लोगों को शामिल कर लिया गया है। नाम का उपयोग करने वाले ने यह भी नहीं देखा कि कौन बुजुर्ग हैं यह कौन महिला है आज कई लोग ऐसे हैं जो अपने घर का मामूली काम ही नहीं कर सकते और जितने भी प्रशिक्षण प्राप्त है वह मजदूरी कर रहे हैं या कहीं और कोई काम कर रहे हैं गौरतलब है कि इलेक्ट्रिशियन का काम इस प्रशिक्षण प्राप्त दल में से कोई नहीं कर रहा है.
₹945000 का एक ही पेज पर बिल बना कर प्रस्तुत किया गया और उस पर भुगतान हो गया इस प्रशिक्षण के लिए भुगतान प्राप्त करने हेतु किसी प्रकार का कोई भी बिल प्रस्तुत नही किया गया था। होटल,कुर्सी-टेबल, भवन , खाना-नास्ता ,सर्टिफिकेट, टूल किट,स्टेशनरी इन सभी का किसी भी प्रकार का अलग से बिल नहीं था।
प्रशिक्षण के लिए ट्रेनर को प्रतिदिन ₹4050 का भुगतान किया गया प्रति व्यक्ति ₹150 के हिसाब से 45 दिन का ₹182250 ट्रेनर को भुगतान किया गया.
थबीरो बारिक ने ग्रामीण साक्षरता सेवा संस्थान और भागीरथी बारीक ने ज्ञान सागर सेवा संस्थान के नाम से एनजीओ बनाया और थबीरो के साले लक्ष्मण यादव ने ग्रीन शिक्षण सेवा समिति बगीचा के नाम से एनजीओ बनाया सभी मिलकर लाखों रुपए के इस घोटाले में शामिल है कहा जाता है कि प्रशासनिक अधिकारियों का भी आशीर्वाद इन्हें बराबर मिल रहा है। जब इस प्रशिक्षण घोटाले का पर्दाफाश हुआ तब जिला सरगुजा के एक बड़े प्रशासनिक अधिकारी ने कर पहाड़ी कोरवाओं के साथ सुलह करने का प्रयास किया गया था।
विजय नारायण श्रीवास्तव, (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली ) से किया गया सवाल
एनजीओ को आपने आर्डर किया था?
मेरे पूर्व के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पहाड़ी कोरवा कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण का आदेश दिया था। उनके स्थानांतरण के बाद मैंने पूर्णता प्रमाण पत्र पर दस्तखत कर द्वितीय क़िस्त का भुगतान किया था।
?आपको इस घोटाले की कब जानकारी लगी?
जवाब- आरटीआई लगने के बाद हो-हल्ला होने लगा तब मुझे पता चला कि कोरवाओं के प्रशिक्षण में भ्रष्टाचार हुआ है।
?सवाल- जब पता चल गया था कि भ्रष्टाचार हुआ तो आपने भुगतान क्यों नहीं रोका।
जवाब- मुझ पर ऊपर से बहुत ज्यादा दबाव था कि प्रशिक्षण के लिए दूसरा किश्त जल्द से जल्द जारी किया जाए। इसके लिए आयुक्त के भी आदेश आ गए थे। मुझे नोटिस तक जारी किया गया कि मैंने क्यों भुगतान रोक कर रखा है। इसके बाद मैंने पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया।
?सवाल- गड़बड़ी हुई है तो कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे है?
जवाब- अपर कलेक्टर मामले को देख रहे हैं। अंबिकापुर से टीम गठित करके इसकी जांच की जा रही है।
मामले से संबंधित सभी कागजात जप्त कर लिए गए हैं। हमारे पास कोई दस्तावेज नहीं है।
 

 
K.W.N.S.-सरगुजा। अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर आज सकालो के पास सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई. ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही। 
यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही छात्र बाल कटाने के लिए निकले थे. इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से जा रहे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों ही छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चालक व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो के पास सड़क जाम कर दिया है। 
 

 
 

K.W.N.S.-छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी माननीय ओमप्रकाश माथुर जी के गरिमामयी सानिध्य में आयोजित सरगुजा संभाग के संभाग स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रास्ताविक भाषण के साथ शुभारंभ हुआ,उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर माननीय ओमप्रकाश माथुर जी का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार साय ,पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णु देव साय , केंद्र सरकार में मंत्री रेणुका सिंह ,पूर्व सांसद राम विचार नेताम ,सांसद गोमती साय सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गण व कार्यकर्ता मौजूद।
 

 K.W.N.S-सरगुजा। मैनपाट में हवाई पट्टी का निर्माण होगा। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि मैनपाट महोत्सव की भव्यता लगातार बढ़ते जा रही है। छत्तीसगढ़ी की संस्कृति को सहेजने और सवारने में यह महोत्सव काफी सफल हुआ है। इस महोत्सव में सरगुजा अंचल को नयी पहचान दी है। महोत्सव से लोक कलाकारों और रंगकर्मियों को बेहतर मंच मिला है। संस्कृति मंत्री भगत ने आज सरगुजा जिला के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय “मैनपाट महोत्सव” महोत्सव के समापन समारोह संबोधित कर रहे थे।
संस्कृति मंत्री भगत ने कहा कि मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। यहां हवाई पट्टी बनने से सुविधाएं और बढ़ेंगी। साथ ही सैलानी भी बड़ी संख्या में आएंगे। इस मौके पर खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। समापन अवसर पर बॉलीवुड सिंगर एवं पंजाबी रॉक स्टार दलेर मेहंदी ने अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। पंजाबी रॉक स्टार की देश भक्ति गीत की रंग दे बसंती चोला प्रस्तुति पर लोगों ने तिरंगा झंडा लहरा कर खुशी जाहिर की। समारोह में छत्तीसगढ़ी गायिका अलका परघनिया, जसगीत गायक दिलीप षडंगी, रंग-झरोखा के दुष्यंत हरमुख एवं सौरव वैभव ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
 

 

K.W.N.S.- सरगुजा। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले सरगुजा के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का समापन हुआ है। जहां मैनपाट महोत्सव के तीसरे दिन बॉलीवुड पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी के गाने पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, सरगुजा रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग,सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार,सरगुजा एसपी भावना गुप्ता,वनमंडलाधिकारी पंकज कमल,जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित पुलिस के आलाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी की टीम और हजारों दर्शक दिलेर मेंहदी के गानों पर जमकर थिरकते हुए नजर आएं।
 3 दिनों तक चले इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन और सुमेधा करम्हे ने फिल्मी गाने गाकर समां बांध दिया। वहीं छत्तीसगढ़ी लोक गायक अनुज शर्मा और नितिन दुबे ने भी अपने गानों से छत्तीसगढ़ की माटी की याद दिलाई। इस भव्य कार्यक्रम में बड़े तादाद में लोग शामिल हुए और इस महोत्सव का आनंद उठाया। सरगुजा जिले में 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का गुरुवार को आखिरी दिन है। यहां पहली बार आयोजित काइट फेस्टिवल का भी जबरदस्त क्रेज दिखा। काइट फेस्टिवल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम की पतंग भी आसमान में खूब लहराई। इस मौके पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहे। वहीं रंग-बिरंगी बड़ी-बड़ी अलग-अलग डिजाइन की मनमोहक पतंगों से आसमान भरा दिखा।
 

 

K.W.N.S.-सरगुजा। मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन आज भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और इंडियन कॉमेडियन सुनील पाल ने मनोरंजक प्रस्तुतियां दी। मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का कहना है कि “कॉमेडी का स्तर बहुत तेजी से बदल रहा है. आपने सीनियर कलाकार जॉनी लीवर साहब की बात की, मध्यप्रदेश के केके नायकर साहब हैं. कपिल शर्मा जैसे ऐसे कलाकार हैं जिन पर हमें गर्व है. कपिल शर्मा को मैं दिल से सलाम करता हूं क्योंकि आज बॉलीवुड का कोई भी कलाकार हो चाहे वो कितनी भी बड़ी फिल्म कर रहा हो उनके मंच पर आकर प्रमोशन करता है। 
कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा कि “लेकिन मैं समझता हूं कि अच्छाई के साथ साथ बुराई भी आती है. जिस तरह देश में एक ही प्रधानमंत्री होता है और बाकी सब जनता होती है. कुछ जनता अच्छी होती है तो कुछ बुरी भी होती है. इस तरह जॉनी लीवर, केके नायकर, कपिल शर्मा भी एक ही है और बाकी हम सभी कोशिश करते है कि अच्छा काम कर सकें. अच्छा करने के लिए हम धोरे धीरे चलते है लेकिन कुछ लोग तेजी से आते है और अंधाधुन कुछ भी शब्द, अपशब्द बोलकर निकल जाते है.” कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा कि “कोमेडी में अपशब्दों का उपयोग करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन के खिलाफ हूं. मौजूदा दौर की फिल्मों और कॉमेडी में भी फूहड़ता आ गई है. मैं उसके खिलाफ हूं। 
 

प्रत्येक कार्य के लिए पृथक टीम लगाकर तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश
K.W.N.S.-अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत रविवार को हेलीकाप्टर से दरिमा स्थित मा महामाया एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट उन्नयन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक कार्य के लिए पृथक-पृथक टीम लगाकर 24 घण्टे काम जारी रख तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
खाद्य मंत्री ने रन-वे के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन करते हुए इस माह के अंत तक काम पूरा करने के निर्देश दिये। इसीप्रकार बॉउंड्रीवाल के बाहर छोटे बड़े करीब 600 पेड़ों की कटाई का काम, बिजली खम्भां, नेटवर्क टावर को हटाने का काम भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात संचालक नागर विमानन श्री एनएन एक्का ने टर्मिनल बिल्डिंग में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार की बैठक ली। उन्होंने पूरे टर्मिनल बिल्डिंग के उन्न्यन कार्य मार्च तक, एटीसी टावर, मेट ऑफिस, फ़ायर रूम, आइसोलेशन व एप्रॉन एरिया के कार्य इसी फरवरी अंत तक पूरा करने कहा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा निरीक्षण इस महीने संभावित है। इसलिए तेजी से काम पूरा कराने पर जोर दें। उन्होंने सुरक्षा बलों के लिए बैरक निर्माण व एयरपोर्ट संचालन के लिए मानव संसाधन की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
बताया गया कि भविष्य में नाइट लैंडिंग व 120 सीटर विमान परिचालन के लिए रन -वे के सेंटर से दोनों तरफ करीब 200 मीटर जमीन की आवश्यकता होगी। अभी रन-वे के मध्य से दोनों तरफ 150 मीटर क्षेत्र है। 50 मीटर और बढाने के लिए जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। रन-वे में अभी डामरीकरण की फाइनल लेयर की तैयारी चल रही है। इस महीने रन-वे के डामरीकरण का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
इस दौरान छत्तीसगढ़ तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ पंकज कमल, एसडीएम शिवानी जायसवाल सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

K.W.N.S.-सरगुजा। सरगुजा के मैनपाट में लूटपाट की घटना हुई है. यहां के रोपखार स्थित पेट्रोल पम्प में दिनदहाड़े दो बाइक सवार लोगों ने पम्प कर्मचारी से 50 हजार रुपए लूटे और फरार हो गए. लूट के बाद भाग रहे युवकों का पीछा कर कर्मचारियों ने उनकी फोटो खींच ली थी. इस दौरान लुटेरे कर्मचारियों को चकमा देकर बतौली के रास्ते भाग रहे थे लेकिन आरोपियों को बतौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले है. मैनपाट के रोपखार मुख्य मार्ग पर स्थित ऋषित पेट्रोल पम्प पर बुधवार की शाम लगभग चार बजे दो युवक पहुंचे थे. उन्होंने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से छुट्टे पैसे मांगे. जब कर्मचारी ने उन्हें बिक्री के रकम में से निकालकर छुट्टे पैसे देने चाहे तो उन्होंने कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाकर लगभग 50 हजार रुपए लूट लिए और फिर वे बाइक से फरार हो गए. लुटेर बाइक क्रमांक एमपी 04 क्यूएफ 8960 से पहुंचे थे. लुटेरों के भागने पर कर्मचारियों ने भी उनका पीछा किया. उनकी फोटो खींच ली. हालांकि लुटेरे कर्मचारियों को करजी चौक के पास चकमा देकर बतौली की ओर भाग निकले. इधर कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद हरकत में आई बतौली पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया.
 

K.W.N.S.-सरगुजा। सीतापुर में दूध के पैसे को लेकर विवाद में गर्भवती महिला की पिटाई पर सरगुजा पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने इस घटना के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है. हमलावरों ने दूध की बकाया राशि 21 सौ रुपए नहीं देने पर गर्भवती महिला से विवाद और मारपीट की थी. इस घटना में महिला का गर्भपात हो गया है. उसके गर्भ में पल रहे पांच महीने के शिशु की मौत हो गई थी. 29 दिसंबर को घटना हुई. 30 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और 31 दिसंबर को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह घटना सरगुजा के सीतापुर के गांव उलकिया की है. जहां 29 दिसंबर को दूध के 21 सौ रुपये के लिए नारायण यादव के पुत्र ईश्वर यादव ने विजय सोनी के परिवार से विवाद शुरू किया। विजय सोनी की मां चंदरू बाई ने आरोपियों से कहा कि अगले दिन पैसा ले जाना लेकिन आरोपी तुरंत पैसे की मांग करने लगे. जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ और यह लोग घर के सदस्यों से मारपीट करने लगे. पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर पर सरगुजा की सीतापुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई. शनिवार को पुलिस ने इस केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को सरगुजा कोर्ट में पेश किया. उसके बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. सीतापुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि ” विजय सोनी से दूध का पैसे के लेन देन के कारण मारपीट की घटना की गई. इसके साथ ही बीच बचाव के दौरान विजय की साली का गर्भपात होने की शिकायत दी गई थी. मामले में अपराध दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।