Browsing: सरगुजा

 
 K.W.N.S.-सरगुजा। अंबिकापुर के होलीक्रॉस कन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक अनोखी पहल की है. बेकार पड़े प्लास्टिक के रैपर को इकट्ठा कर जिस कंपनी के द्वारा प्रोडक्ट बनाए गए हैं, उसे वापस भेजा जा रहा है. होलीक्रॉस कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पिछले कई वर्षों से इस तरह से बिस्किट, चॉकलेट सहित अन्य प्रोडक्ट के रैपर को इकट्ठा कर 25 दिसंबर और नए साल के अवसर पर हर साल उपहार स्वरुप कंपनी को भेज दिया जाता है।
 इसी कड़ी में होलीक्रॉस कन्वेंट स्कूल अंबिकापुर के छात्र-छात्राओं ने कोविड के दो साल बाद अब फिर से बेकार हुए रैपर को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्लास्टिक के रैपर मिट्टी, समुद्र में मौजूद जीव जंतुओं सहित पशुओं को भी खासा नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे उनकी मौत भी हो जाती है. इसलिए हम कंपनी को बताना चाहते हैं कि प्लास्टिक की जगह कोई दोबारा उपयोग करने वाली वस्तुओं के साथ अपना प्रोडक्ट बनाने पर विचार करें. जिससे कि पर्यावरण दूषित ना हो. हॉली क्रॉस स्कूल के छात्र-छात्राओं के कार्यों की सराहना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ट्वीट के जरिए कर चुके हैं. कोरोना काल के पहले जब दिसंबर माह में यह पहल की गई थी तो समाचार के जरिये इसकी जानकारी पीएम मोदी तक पहुंची और उन्होंने न्यूज की लिंक ट्वीट कर इस पहल की सराहना की थी।
 

 K.W.N.S.-सरगुजा। कोतवाली क्षेत्र में कपड़े के दो गोदामों में लाखों रुपए के कपड़े व नगदी चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. इनमें दो आरोपी अंबिकापुर शहर के हैं और दो आरोपी उत्तरप्रदेश के हैं. यूपी के दोनों आरोपी किराए के मकान में रहते थे और अनोखे ढंग से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. सरगुजा. कोतवाली क्षेत्र में कपड़े के दो गोदामों में लाखों रुपए के कपड़े व नगदी चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. इनमें दो आरोपी अंबिकापुर शहर के हैं और दो आरोपी उत्तरप्रदेश के हैं. यूपी के दोनों आरोपी किराए के मकान में रहते थे और अनोखे ढंग से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. अंबिकापुर शहर में लगातार हो रही चोरियों पर लगाम लगाने पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. इसके बावजूद शातिर चोर अनोखे ढंग से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे. अंबिकापुर के रहने वाले आरोपी अकाश उर्फ कालू अग्रवाल और राजेश प्रजापति ने कपड़े दुकान के गोदामों की रेकी करने के बाद उत्तरप्रदेश से आकर किराए में रह रहे निसार और बाबू खान की मदद से गोदाम में चोरी की थी. ये आरोपी गोदाम के रोशनदान और खिड़की से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. चोरी करने के बाद रोशनदान और खिड़की को पहले जैसा बंद कर देते थे, जिससे गोदाम के संचालक को चोरी होने की भनक ना मिल सके. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 

 

K.W.N.S.-सरगुजा। सरगुजा के ग्राम चिरगा में एल्युमिनियम प्लांट स्थापित करने और रोजगार की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीण अम्बिकापुर पहुंचे. मांग कर रहे लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. इनमें से कुछ लोग बाहर से नौकरी छोड़कर अपने गांव में काम की उम्मीद में वापस आ चुके हैं। ऐसे लोगों को भी ग्राम चिरगा में एल्युमिनियम प्लांट लगने से रोजगार की उम्मीद जगी है. सरगुजा जिले के ग्राम चिरगा में खुलने वाले मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट का समर्थन कर रहे लोगों ने इस प्लांट से रोजगार की उम्मीद की है. गांव वालों का कहना है कि ग्राम चिरगा में खुलने वाली फैक्ट्री से युवाओं को रोजगार का एक लाभ मिलेगा।
 रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं ने 3 माह पूर्व प्लांट में रोजगार को लेकर आवेदन जमा किया था. कुछ लोगों के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है. जिनके द्वारा प्लांट का विरोध किया जा रहा है. जिसकी वजह से प्लांट खोलने में देरी हो रही है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। चिरगा प्लांट को लेकर सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि “प्लांट के समर्थन में लोगों ज्ञापन प्राप्त किया गया है. लोगों ने बताया है कि उन्हें डराया धमकाया जा रहा है. जिस पर कलेक्टर सभी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है”. प्लांट के समर्थन और विरोध में खड़े दो पक्षों की बीच रास्ता निकालने की बात जिला कलेक्टर ने की है।
 

 
  K.W.N.S.- सरगुजा। हेल्थ एजुकेशन में अब सरगुजा समृद्ध बन रहा है. सरगुजा को एक और बड़ी सौगात मिली है. राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर को 150 सीटों के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गई है. केंद्र ने सैद्धांतिक स्वीकृति देने के साथ ही सुविधाओं में विस्तार के लिए 82 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है. केंद्र और राज्य के बीच एमओयू के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी. सीट बढ़ाये जाने से इसका लाभ क्षेत्र के एमबीबीएस छात्र छात्राओं को होगा। 
इस कॉलेज की स्थापना 100 सीटों के साथ वर्ष 2016 में की गई थी. इसकी मान्यता को बरकरार रखने के लिए शासन व कॉलेज प्रबंधन प्रयासरत रहा. कॉलेज को मान्यता मिलने के बाद प्रथम प्रवेशित बैच अपनी यूजी की पढ़ाई और इंटर्नशिप करने के बाद निकल चुका है. कॉलेज प्रबंधन ने 15 विषयों में पीजी की पढ़ाई के लिए भी मान्यता हासिल की है. इन सभी प्रयासों के बीच मेडिकल कॉलेज के सीट में बढ़ोत्तरी को लेकर भी लगातार प्रयास होते रहे।
मेंडिकल कालेज के डीन डॉ.आर मूर्ति ने इस सबंध में बताया ” मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री के मागर्दर्शन में लगातार प्रयास किए जा रहे है. दिल्ली में एनएमसी के समक्ष किए गए प्रेजेंटेशन के बाद उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और हमें 150 सीटों की सैद्धांतिक सहमति मिली है. जल्द ही केंद्र और राज्य के बीच एमओयू की प्रक्रिया होगी. सीटों की संख्या में वृद्धि होने से इसका लाभ क्षेत्र के छात्र छात्राओं को होगा।
 

जिले में अब तक 4000 हितग्राहियों को 10 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित

K.W.N.S.-सूरजपुर। योजना अंतर्गत संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण की अध्यक्षता में आयोजित जिले के समस्त जिला समन्वयक एवं सहायक अभियंता की समीक्षा बैठक दिनांक 07/12/22 को आरटीसीआरटी, झांज, नवा रायपुर में आयोजित हुई। जिसमें प्रत्येक जिले की विस्तृत समीक्षा हुई। संचालक महोदय ने बताया कि वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2016-20 तक के निर्माणाधीन/पूर्ण आवास के हितग्राहियों को राशि जारी करने के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है। जिस भी हितग्राही ने दिए गए राशि के विरुद्ध कार्य पूरा करा लिए है, उन्हे तत्काल अग्रिम राशि जारी करें। राशि जारी करने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 के 1,57,000 स्वीकृति प्राप्त आवास के हितग्राहियों को जल्द ही प्रथम किस्त की राशि जारी की जानी है। जिले इस संबंध में आवश्यक तैयारी रखें साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 में 80,000 नए आवासों का लक्ष्य जिलों को प्राप्त होगा, इस हेतु सभी जिले प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार हितग्राहियों का चयन कर, उनका पंजीयन कार्य पूर्ण करके रखे।

जिलों को आवास निर्माण के संबंध में दो विकल्प प्राप्त है या तो हितग्राही अविलंब आवास बनाए अथवा प्राप्त राशि की नियमानुसार वसूली की कार्यवाही करें।
जिले में योजनातर्गत कलेक्टर सुश्री इफ़्फत आरा के निर्देशन एवम् जिला सीईओ सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में जिले के 3026 निर्माणाधीन आवासों में से निर्माण कार्य पूर्ण करा चुके 1627 हितग्राहियों के खातों में आगे के निर्माण के लिए राशि जारी की जा चुकी है, शेष 1399 हितग्राहियों ने प्राप्त राशि के विरुद्ध कार्य नहीं कराया है जिसके कारण उन्हें राशि प्राप्त नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत का समस्त अमला आवास के इन हितग्राहियों को जल्द आवास बनाने के लिए निरंतर समझाइश, प्रोत्साहित कर रहा है, निर्माण नहीं कराने की दशा में नियमानुसार राजस्व कार्यालय में वसूली हेतु प्रकरण तैयार कर भेजा जा रहा है।
जिले में 415 ऐसे हितग्राही भी है, जिन्होंने तृतीय किस्त तक की राशि प्राप्त कर रखी है परंतु इस राशि का निर्माण नही करा रहे है जिससे इन्हे अंतिम किस्त प्राप्त नहीं हो पा रही है। इसमें भैयाथान जनपद से 91, ओडगी से 112, प्रतापपुर से 6, प्रेमनगर से 40, रामानुजनगर से 51 व सूरजपुर से 115 हितग्राही शामिल है। जिले में लगभग 5000 आवास पूर्ण थे पर इन्हे अंतिम किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई थी। जिसमे से हाल ही में लगभग 2300 हितग्राहियों को अंतिम किस्त की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है शेष का एफटीओ बनाने का कार्य निरंतर जारी है। जल्द ही इनके भी खातों में राशि चली जायेगी। वर्तमान में प्रथम,द्वितीय,तृतीय व चतुर्थ किस्त के रूप में भैयाथान जनपद से 572,  ओड़गी से 656, प्रतापपुर से 171, प्रेमनगर से 582, रामानुजनगर से 837 तथा सूरजपुर से 1173 हितग्राही शामिल हैं।
 राशि प्राप्ति का विवरण –
1. स्वीकृति उपरांत- 25,000 एवम् 28 नरेगा मानव दिवस मजदूरी
2. प्लिंथ स्तर पर- 40,000 एवम् 24 नरेगा मानव दिवस मजदूरी
3. छत स्तर पर- 40,000 एवम् 10 नरेगा मानव दिवस मजदूरी
4. पूर्णता पर- 15,000 एवम् 28 नरेगा मानव दिवस मजदूरी
कुल 1,20,000 एवम् 90 नरेगा मानव दिवस मजदूरी।

आवास में जियो टैगिंग/फोटो खींचने अथवा राशि प्राप्त करने/आवास स्वीकृति के नाम पर कहीं कोई पैसा नहीं लगता है, अगर कोई इस प्रकार की राशि की मांग करता है तो आप तत्काल बेझिझक शिकायत कर सकते है। जिला प्रशासन का केवल एक ही अपील है कि प्राप्त राशि का निर्माण कराए और अगली/अंतिम किस्त की राशि प्राप्त कर, आवास पूर्ण कराएं और स्वयं के पक्के मकान में रहें।

 K.W.N.S.- सरगुजा। सरगुजा जिले से जमीन विवाद के चलते जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। एक युवक खेत में काम कर रहा था। जिसका विवाद कोरकोट पारा टीरंग निवासी सुखसागर पैकरा के साथ चल रहा था। इस दौरान सुखसागर पैकरा अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के खेत में पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सहादन बारगाह सलहयाडिह कोडकेल का निवासी है, जो अपने पिता शिवचरण बारगाह के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी सुखसागर पैकरा, राधा मोहन पैकरा,सूरज पैकरा, अमरनाथ गुरुजी, कोरकोट पारा टीरंग निवासी वहां पहुंचकर विवाद करने लगे और विवाद बढ़ने पर बड़ी बेरहमी से सुखसागर पैकरा ने अपने साथियों के साथ मिलाकर सहादन बारगाह पर टांगी और कलारी से हमला कर दिया। इन लोगों ने पीड़ित सहादन के दोनों हाथ बांध कर पिटाई कर दी। जिससे उसका दाहिना पैर दो जगह से टूट गया और कलारी के हमले से चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घायल को छोड़कर सभी आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। इसके बाद सहादन बारगाह के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली ले गए। जहां डॉक्टरों ने पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
दरसअल, पीड़ित के भाई सहदेव बारगाह ने घटना के संबंध में बताया कि कोरकोट पारा टीरंग निवासी अमरनाथ गुरुजी, सुखसागर पैकरा, राधा मोहन पैकरा, सुरेश पैकरा के साथ मिलाकर मेरे भाई पर जानलेवा हमला किया। जिससे मेरे भाई का पैर टूट गया है। इसके बाद भाई ने बतौली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन बतौली पुलिस द्वारा अमरनाथ गुरु जी का नाम दर्ज नहीं किया गया। जिसकी शिकायत अंबिकापुर एसपी कार्यालय में की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 

 

K.W.N.S.-सरगुजा। जिले में मुर्गा खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। दोनों साथ में ही कहीं काम करने गए थे। इसी दौरान खाना खाने के वक्त दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद यह पूरी घटना घटी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ललितपुर नोनियाटांगर गांव में ददनराम के यहां खेती-किसानी से संबंधित कुछ काम चल रहा था। जिसके लिए शनिवार को मजदूरी करने भुवनेश्वर नागवंशी और रंजीत बरगाह अपने कुछ साथियों के गए थे। दोनों ने मिलकर साथ में काम भी किया था। इसके बाद शाम को ददनराम के यहां ही खाने पीने की व्यवस्था थी। काम के बाद सभी साथ में खाना-खाने बैठे थे। 
बताया गया कि खाने के वक्त ही भुवनेश्वर और रंजीत के बीच विवाद हो गया। दोनों मुर्गा खाने की बात पर झगड़ने लगे थे। इतने में रंजीत ने वहीं पास में रखा चाकू उठाया और भुवनेश्वर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने उसे रोका भी। मगर वह नहीं माना। उसने कई बार तबाड़तोड़ हमला किया। घटना के बाद आरोपी मौके से ही भाग निकला। हमले में भुवनेश्वर खून से लथपथ हो गया। जिसके बाद ददनराम और उसके साथियों ने उसे रात के वक्त ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यहीं उसका उपचार जारी है। घटना की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।
 

 K.W.N.S.-सरगुजा। सरगुजा के ग्राम खरसूरा में कब्र से शव निकलवाकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मृतक की बेटी ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है। बुधवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया गया था। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा रही। ग्राम खरसूरा थाना उदयपुर निवासी जय नंदन कंवर (50 वर्ष) की मौत 2 महीने पहले हो गई थी। जब वो सुबह शौच के लिए बाहर गया था, तभी खेत के मेड़ से गिरकर इसकी मौत हुई थी। सामाजिक रीति-रिवाज से मृतक के शव को दफना दिया गया था। मृतक के परिवार में कुल 5 भाई थे। मृतक चौथे नंबर का भाई था। इन लोगों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की बेटी शिमला ने आरोप लगाया कि चाचा और उसके बेटे ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है और ये मौत स्वाभाविक नहीं है। 
 उदयपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की बेटी शिमला का ससुराल ग्राम लब्जी में है। उसने 2 दिन पहले एसपी ऑफिस में हत्या का आरोप लगाते हुए जांच कराने को लेकर आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर एसपी सरगुजा भावना गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे को तत्काल इस पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। तब जाकर नायब तहसीलदार डॉ एजाज हाशमी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट, स्थानीय लोगों और थाना उदयपुर सहायक उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शत्रुघ्न सिंह और अन्य की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर उसका पंचनामा करवाया गया।
 

जल है जीवन का आधार, हमें नल से जल पहुंचाने के कार्य को मिलकर करना होगा- कलेक्टर इफ्फत आरा
K.W.N.S.-सूरजपुर। जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ के द्वारा ग्राम पंचायत स्तरीय हित धारकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर इफ़्फत आरा के मुख्य आतिथ्य में शुरू किया गया। चार दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना को हर घर नल से जल का क्रियान्वयन करना है।
मुख्य अतिथि उद्बोधन में कलेक्टर इफ्फत आरा ने कहा कि जीवन में जल का महत्व है, जिस प्रकार शरीर में आत्मा का  है उसी प्रकार हमें नल से जल पहुंचाने के कार्य को मिलकर करना होगा। जिसमें वीडब्लूएससी ग्राम समिति का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। इसे समय सीमा में पूरा करना है, ग्राम को शत-प्रतिशत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति में समिति का एक बहुत बड़ा रोल है। जिसको पूरा करने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता थी जो प्रशिक्षण उस विषय को लेकर कराया जा रहा है
 इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम ने कहा कि दुनिया की तमाम सभ्यताओं की शुरुआत पानी के किनारे हुई है पानी की शुद्धता ही जीवन का आधार है स्वच्छ जल से हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचते हैं साथ ही इस योजना के तहत हर घर नल से जल को समय सीमा में पूरा करके जिले का नाम अग्रणी श्रेणी में लाना है जिसके लिए हम सब की एक महती भूमिका है ।
लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अधिकारी एसबी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा किसी भी प्रकार की आ रही समस्या को समय रहते अवगत कराएं ताकि योजना के क्रियान्वयन में देरी न हो इसीलिए इस काम को मिशन मोड में चलाया जा रहा है जिले की पहली प्राथमिकता लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है साथ ही जल का सही भंडाराण और उसका सही उपयोग पर भी जोर देना है।
सूरजपुर जिले के 16 ग्राम पंचायतों के जल प्रतिनिधि उपस्थित हुए एवं सक्रियता से प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया। जिले में उक्त प्रशिक्षण फैसिलिटेशन एंड अवेयरनेस ऑफ कम्युनिटी फॉर एंपावरमेंट (फेस) संस्था के माध्यम से दिया जा रहा है ।

 

K.W.N.S-सरगुजा। उदयपुर वन परिक्षेत्र में 10 हाथियों का दल पहुंचा है. जिसके बाद से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांव पहुंचे हुए हैं. वन अमला ग्रामीणों को अंधेरे में बाहर न जाने की समझाइश दे रहा है. बताया जा रहा है कि हाथियों का ये झुंड पड़ोसी जिले सूरजपुर के प्रेम नगर से होते हुए उदयपुर वन परिक्षेत्र पहुंचा है. हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. हाथियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है. इस दल ने कई एकड़ फसल बर्बाद कर दी है. फिलहाल मौके पर वन अमला मौजूद है. ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और सावधानी बरतने को कहा गया है।