Browsing: सरगुजा

 K.W.N.S.-सरगुजा। मुख्यमंत्री ने करजी में ग्रामीण अवधेश प्रजापति के साथ जमीन पर बैठकर उनके घर भोजन किया। मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर श्रीमती गुलाबी प्रजापति ने द्वार पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रजापति ने मुख्यमंत्री को परोसे मिट्टी के चूल्हे पर बने ठेठ सरगुझिया थाली के व्यंजन चेंच लकड़ा की रस्सेदार सब्जी, उड़द दाल का बारा (बड़ा), जवाफूल चावल, अरहर दाल, आम की चटनी और पापड़। 
 मुख्यमंत्री ने प्रेमपूर्ण माहौल में ग्रामीण अवधेश प्रजापति के साथ गांव के मुद्दों पर चर्चा करते भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से की मुलाकात, जाना हाल चाल, घर की महिलाओं को साड़ी की भेंट बिटिया मधुलिका ने मुख्यमंत्री को चारकोल पेंसिल से बनाई उनकी तस्वीर की भेंट, मधुलिका की चित्रकारी के हुनर की मुख्यमंत्री ने सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा भोजन बहुत अच्छा लगा। 
 

 
 K.W.N.S.-सरगुजा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा के ग्राम- सहनपुर पहुँचे है. जहां आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। इस वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सहनपुर में बच्चों से बातचीत कर रहे है। जनसरोकार सर्वप्रथम – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महज 24 घण्टे के भीतर दिल्ली जाकर वापस भेंट मुलाकात के लिए लौट आये हैं। चूंकि जनता को समय दिया गया था इसलिए उसमें कोताही नहीं की जा सकती।
 

K.W.N.S.-सरगुजा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से आत्मीय मुलाकात की औऱ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राजगीत ‘अरपा-पैरी के धार’ गीत गाकर सुनाया।
सरकार ने उठाया नेत्रहीन बहनें चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेत्रहीन बालिकाओं चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रामानुजगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों बच्चियों का इलाज देश के जिस अस्पताल में भी होगा, राज्य शासन उनका पूरा खर्चा वहन करेगी।दिल्ली या चेन्नई जहाँ जरूरत होगी भेजेंगे। अस्पताल के स्टॉफ के साथ बच्चियों और मां को भेजा जायेगा। कल आरागाही गांव के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपनी मां अनति देवी के संग दो नेत्रहीन बेटियां आई थी। मुख्यमंत्री ने कल भेंट मुलाकात में रो रही अनति देवी से कहा था कि आप चिंता ना करें, बच्चों के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।
 

 
K.W.N.S.-सरगुजा। स्वामी आत्मानंद स्कूल रघुनाथपुर में बच्चों ने जिद कर अपने टिफिन का खाना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को खिलाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का दिल रखते हुए कहा – “इतना तो मैं नहीं खा पाऊंगा बेटा लेकिन एक चम्मच जरूर खाऊंगा।खाकर कहा खाना तो बहुत बढ़िया बना है मजा आ गया।”
मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल: कोचली की सुनीता को मिल गया बीपीएल राशन कार्ड – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के अगली सुबह ही बलरामपुर जिले के ग्राम कोचली निवासी सुनीता कुम्हरिया को बीपीएल का राशन कार्ड मिल गया है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए न सिर्फ राशन कार्ड बनाया बल्कि अगली सुबह ही राशन कार्ड घर तक पंहुचाया। राशन कार्ड मिलने पर सुनीता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों सरगुजा संभाग में भेंट मुलाकता दौरे पर हैं। गुरूवार 05 मई को मुख्यमंत्री के ग्राम डौरा में आमनागरिको से भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम कोचली की श्रीमती सुनीता ने अपनी आर्थिक परेशानी बताते हुए मुख्यमंत्री से गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने सुनीता के अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए पात्रता अनुसार तत्काल राशनकार्ड जारी करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। परीक्षण में श्रीमती सुनीता बीपीएल श्रेणी के लिए पात्र पाया गया। और अगली सुबह ही उन्हें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड जारी कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सुनीता कुम्हरिया बीपीएल राशन कार्ड की पात्रता रखती है। उसे बीपीएल पेंशन नियमित रूप से मिल रहा है। लेकिन उसका एपीएल का राशन कार्ड बना हुआ था।
 

नवीन श्रीवास्तव-जगदलपुर। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भारत सरकार के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने जगदलपुर थाने में की है। उन्होंने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
मंत्री सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भाजपा नेता ने ट्वीट किया है। सिंहदेव ने जगदलपुर पुलिस थाने में निरीक्षक एमन साहू को शिकायत पत्र सौंपा। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल और जिला कांग्रेस के पदाधिकरी मौजूद रहे।

K.W.N.S.-सरगुजा। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को आबंटित परसा कोल ब्लॉक के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले दिए जाने वाले रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आज उदयपुर के ग्रामीण अंबिकापुर पहुंचे और राज्यपाल अनुसुइया उइके को ज्ञापन सौंपा और जल्द कोल खदान खुलवाने की मांग की है.साथ ही बाहरी लोगों के द्वारा आकर ग्रामीणों के बरगलाने की भी शिकायत की है। 
बता दें कि सूरजपुर जिले के प्रेमनगर तहसील और उदयपुर तहसील अंतर्गत राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को आबंटित परसा कोल ब्लॉक में शामिल ग्राम कमशा तारा, जनार्दनपुर, साल्ही हरिहरपुर, फतेपुर एवं घाटवरों में भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है. जिसमें ग्राम साल्ही, घाटबर्स और जनार्दनपुर में भूमि मुआवजा वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है, जबकि शेष तीन गांव में भूमि मुआवजा का वितरण की प्रक्रिया चल रही है। 
 

कलेक्टर ने चिरायु टीम की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
 
panchayattantra24.com-सूरजपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी विकास खंड के चिरायु टीम की समीक्षा ली। उन्होंने चिरायु टीम द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य उपचार  किए जा रहे चिकित्सीय उपचार की जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों के बच्चों, आंगनबाड़ी केंद्रों में सिकल सेल, आंख, दांत रोगी, कान रोगी, एनीमिया बीमारियों का पहचान कर सभी चिरायु टीम को बच्चों का बेहतर इलाज करने व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएमएचओ डॉ आर एस सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चंद्रबेस सिसोदिया, श्रम पदाधिकारी घनश्याम पाणिग्रही एवं चिरायु टीम के सभी डॉक्टर्स उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ सिंह ने सभी चिरायु टीम को धरातल की वास्तविक समस्याओं से अवगत होकर आपसी समन्वय कर बेहतर चिकित्सीय  उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित कार्यक्रम बनाकर संबंधित संस्थान के संस्था प्रमुख को जानकारी देकर  स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने चिरायु टीम को  जिले के संकुल समन्वयक, बी ई ओ के फोन नंबर कंट्रोल  कॉल सेंटर को उपलब्ध कराने निर्देशित किया जिससे संबंधित संकुल समन्वयक, बी ई ओ को चिरायु टीम द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य उपचार कार्यक्रम की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जा सके।
गौरतलब है कि चिरायु टीम द्वारा स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की बच्चों का सिकल सेल, आंख, ताल, दांत रोगी, एनीमिया एवं हिमोग्लोबिन की जांच कर स्वास्थ्य उपचार किया जाता है। कलेक्टर ने  जिन बच्चों का आंख से संबंधित समस्या है उनका बेहतर इलाज कर  चश्मा भी प्रदाय करने के निर्देश दिए हैं।

panchayattantra24.com-अंबिकापुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने शनिवार को मैनपाट में जनपद कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभी भी दूर दराज के बसाहटों में बिजली नहीं पहुंच पाई है। जिन बसाहटों में अब तक बिजली नहीं पहुँची है उसका सर्वे कर अंतिम छोर के घरों तक बिजली पहुंचाएं ।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने हाथी प्रभावितों को क्षतिपूर्ति राशि के लिए प्रकरण तैयार करने में विलंब न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाएं। मकानों और भवनों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए राज मिस्त्रियों को जरूरी प्रशिक्षण दिलाये। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए अधिकारी व्यक्तिगत रूप से रुचि लें। उज्ज्वला योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओं को रसोई में धुएं रहित ईंधन से खाना बनाने की सुविधा मिल रही है। अधिक से अधिक हितग्राहियों को उसका फायदा दिलाएं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने गोठानो के जरिये महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए गोठान में आय मूलक गतिविधियों निरंतर जारी रखने कहा। उन्होंने कहा कि गोठान में सब्जी की खेती के लिए खाद- बीज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्हें लगातार प्रोत्सहित करें। गोठान की गतिविधियों से आय बढ़ेगी तो महिलाओं की आर्थिक स्थित भी सशक्त होगी।
केंद्रीय मंत्री ने बैठक में मनरेगा, महिला एवं बालविकास, खाद्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं का विस्तार से समीक्षा की। बैठक में वन मंडलाधिकारी पंकज कमल, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, तहसीलदार शशिकांत दुबे, जनपद सीईओ जय गोविंद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com-सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने खरसुरा ग्राम पंचायत स्थित गौठान का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्व सहायता समूह को रोजगार की सुविधा देने के लिए बनाए जा रहे मशरूम शेड, बकरी शेड, मुर्गी शेड का अवलोकन किया तथा निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पानी की व्यवस्था तथा चरवाहे से गाय एवं अन्य पशुओं के आने जाने की जानकारी ली तथा गौठान में पशुओं को लाने कहा।

panchayattantra24.com-सूरजपुर। भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लटोरी मुख्यालय में क्षेत्र के स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा वाटर एटीएम का लोकार्पण किया गया। क्षेत्र में स्थानीय जनों द्वारा विगत दिनों शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु वाटर एटीएम का मांग क्षेत्रीय विधायक से किया गया था, जिस पर विधायक द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से चर्चा कर सी.एस.आर. मद से वाटर एटीएम की स्वीकृति दिलवाया गया।
वॉटर एटीएम के स्थापित हो जाने से स्थानीय जनों को काफी सस्ते दर पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगा। वाटर एटीएम लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अयोध्या प्रसाद जायसवाल, दुर्गा शंकर दीक्षित, राजू सिंह, युवा नेता अर्जुन देवांगन, बुधराम राजवाड़े, शिव राजवाड़े, कृष्णा कुशवाहा, सत्यवान नाहक, दिनेश राजवाड़े, नरेंद्र यादव एवं अन्य स्थानीय जन उपस्थित रहे।