Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: सरगुजा

panchayattantra24.com,अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के कोतवाली पुलिस को लॉकडाउन में बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम ने 10 लाख की नशीली दवाओं के साथ 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिले में नशीली दवाओं की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है।
कोतवाली पुलिस और स्पेशल ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी. जिसके आधार पर रसूलपुर में एक घर में छापेमार कार्रवाई की गई. जहां से भारी मात्रा में नशीली टेबलेट और कफ सिरप बरामद हुआ. जिसकी बाजार मूल्य की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।
कार्टून और झोले में पैक मिली नशीली पदार्थ
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोमिनपुरा निवासी याकूब खान सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास से कार्टून और झोले में रखा करीब 30 हजार नशीली टेबलेट और 252 नग कफ सिरप जब्त किया है. ये सभी लोग नशे का कारोबार कर रहे थे।
मुख्य आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी याकूब खान इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. आरोपी ने नशीली दवाईयों को झारखंड से लाकर बिक्री करता था. पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार भी की है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के कांसाबेल में फांसी के फंदे पर झूलते हुए एक युवक की लाश मिलने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत कार्यालय में युवक को फांसी के फंदे पर झूलते हुए लोगो ने सुबह सुबह देखा। युवक कांसाबेल का ही बताया जा रहा है । आत्महत्या करने वाले युवक का नाम इमरान उम्र तकरीबन 25 वर्ष बताया जा रहा है। कांसाबेल थाना प्रभारी ने बताया कि जाँच जारी है ।अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है । युवक शादी शुदा नहीं था।

panchayattantra24.com,अम्बिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में जब कोई कोरोना मरीज जंग हार जाता है तो मृतक के पार्थिव शरीर को बेड से उठाकर मरच्यूरी या एम्बुलेंस में शिफ्ट करने काम वार्डबॉय द्वारा ही किया जा रहा है। जिला प्रशासन के ओर से नियुक्त कोविड वार्ड के नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर अनमोल टोप्पो ने बताया कि कोविड वार्ड में वार्डबॉय तथा अन्य कार्य के लिए जीवन दीप समिति के नियमिय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम के द्वारा भी कर्मचारी उपलब्ध कराए गए थे किंतु कुछ कारणवश वे अभी नही आ रहे है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का मरच्यूरी कक्ष कोविड वार्ड से दूर होने के कारण किसी कोरोना मरीज की मृत्य रात्रि में होने पर उसकी पार्थिव शरीर को मरच्यूरी न ले जाकर वार्डबॉय द्वारा तत्काल वार्ड के पास स्थित एक कोल्ड कक्ष में रखा जाता है। वही दिन मे मृत्यु होने वार्ड बॉय द्वारा शव को मरच्यूरी में ही रखा जाता है। उल्लेखनीय है कि केलक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोविड वार्ड की निगरानी सेंट्रलाइज सिस्टम से की जा रही है। वार्ड में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए अंतिम वर्ष के छात्रों की भी डयूटी लगाई गई है। चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की व्यवस्था जीवन दीप समिति तथा नगर निगम से भी की जा रही है।

panchayattantra24.com,जशपुर। सब्जियों से लदे पिकअप को जब्त करने से नाराज किसानों ने तहसीलदार के बंगले के सामने सब्जियाँ फेंककर विरोध जताया. किसानों का आरोप है कि तहसीलदार ने उनसे पाँच हजार रुपयों की माँग की, और पैसे नहीं देने पर उन्होंने गाड़ी को जब्त कर लिया।
नाराज किसानों ने शनिवार को बगीचा तहसीलदार डॉ. टीडी मरकाम के बंगले के सामने खीरा, करेला समेत अन्य सब्जियां फेंककर उनकी खिलाफ कार्रवाई की माँग की. किसानों का आरोप है कि देर रात बगीचा से झारखंड के धनबाद जा रही सब्जियों से भरी पिकअप के ड्राइवर और क्लीनर से तहसीलदार ने पूछताछ करते हुए 5 हजार रुपयों की माँग की. पैसे नहीं देने पर तहसीलदार ने पिकअप को थाने में साथ मे ले जाकर थाने में खड़ा करने कहा, जिससे गुस्साएं व्यापारियों ने पिकअप को तहसीलदार के बंगले में खड़े कर बंगले के बाहर सब्जियां फेंक अपना विरोध दर्ज कराया।
किसानों का आरोप है कि कोरोनाकाल में सब्जियों के परिवहन को छूट दी गई है, उसके बावजूद तहसीलदार मनामानी पर उतारू हैं. किसानों ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है, वहीं तहसीलदार ने किसानों के पैसा वसूले के आरोप का खण्डन किया है. डॉ. मरकाम का कहना है कि उन्होंने सब्जी परिवहन पर कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने कोरोना गाइड लाइन को तोड़कर उनके घर के सामने जुटे किसानों के खिलाफ कारवाई करने की बात कही है।

panchayattantra24.com,सूरजपुर। जिले में एसईसीएल द्वारा संचालित अस्पताल में कोविड वार्ड शुरू करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा है. पत्र में जिले में कोरोना की भयावहता को बताते हुए एसईसीएल अस्पताल में आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को लिखे पत्र में बताया कि अत्यंत पिछड़ा एवं वनवासी जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिसकी वजह से मरीज दम तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिले के भटगांव व बिश्रामपुर क्षेत्र में कई दशकों से कोल इंडिया लिमिटेड (SECL) द्वारा संसाधनयुक्त अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है, जहां पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स व स्टाफ मौजूद है. लेकिन अस्पताल में कोविड वार्ड के नहीं होने से कोरोना संक्रमित कोल माइंस में कार्यरत मजदूरों, कर्मचारियों और अधिकारियों का इलाज नहीं हो रहा है, और वे अपनी जान गंवा रहे हैं।
अग्रवाल ने लिखा कि एसईसीएल द्वारा निर्मित अस्पताल के अलावा बड़े-बड़े हॉस्टल, सामुदायिक भवन भी मौजूद है, जिन्हें वर्तमान परिस्थितियों में ‘कोविड केयर सेंटर’ के लिए उपयोग किया जा सकता है. उन्होंने आम लोगों को महामारी के निजात दिलाने के लिए बिश्रामपुर व भटगांव में सर्वसुविधायुक्त (वेंटीलेटर सहित) 200 बिस्तरों की क्षमता वाला कोविड अस्पताल शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग की है।

panchayattantra24.com,कोरिया। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से विधायक विनय जायसवाल के गले में मछली का कांटा फंस गया. बताया जा रहा है कि विधायक दोपहर के वक्त जब खाना खा रहे थे, तभी उनके गले में कांटा फंसा था. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां कड़ी मशक्कत के बाद कांटा को निकाला गया।
डॉक्टरों ने निकाला गले से कांटा
विधायक के गले में मछली का कांटा फंसने के बाद उन्हें तत्काल मनेन्द्रगढ़ के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां काफी देर के बाद डॉक्टरों ने विधायक के गले में फंसा मछली का कांटा निकाला. जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने राहत की सांस ली. इस दौरान मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला स्तर के अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर का हाल-चाल जाना।
खाना खाते वक्त गले में फंसा काटा
दरअसल, पूरा मामला दोपहर के वक्त का है. विधायक जब भोजन में मछली खा रहे थे, तभी उनके गले में कांटा फंस गया. जिसके बाद विधायक के गले में दर्द होने लगा. घर में मौजूद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों की एक टीम ने विधायक के गले में फंसा कांटा निकाल दिया।
विधायक को सावधानी बरतने की सलाह
अस्पताल के डॉक्टर चिंरजीवी शर्मा ने बताया कि मछली का कांटा ज्यादा बढ़ा नहीं था. कांटा टांसिल के बीच में फस गया था. जिसे आराम से निकाल दिया गया. इसलिए निकालने में कोई दिक्कत नहीं हुई. हालांकि डॉक्टर ने कहा कि फिलहाल विधायक को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
डॉक्टर्स ने कांटे को निकाला
वहीं विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि अभी सब कुछ ठीक है. सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने कांटे को निकाल दिया. अब पहले से अच्छा लग रहा है।
कभी मछली का कांटा गले में फंसे तो कैसे निकालें….?
जोर से खांसे: जैसे ही आपको महसूस हो कि आपके गले में मछली का कांटा अटक गया है तो सबसे पहले जोर-जोर से खांसना शुरु करें. खांसने से आप मछली के कांटे को गले से नीचे जाने से रोक सकते हैं. अक्सर ही ऐसा होता है कुछ मिनट तक अगर आप जोर से दम लगाकर खांसे तो इससे शरीर की हवा गले में फंसी हड्डी या कांटे के विपरित जोर लगाने पर बाहर निकल सकती है।
ऑलिव ऑयल: अगर आप खांसी के जरिए हड्डी को निकालने में नाकामयाब रहें हैं तो ऑलिव ऑयल गले में फंसी हड्डी निकालने में मदद कर सकता है. क्योंकि इसमें लुब्रिकेंट होता है. जिसके जारिए हड्डी बाहर निकल सकती है. तेल कांटे को चपटा और फिसलन भरा बना देगा, और इसे नरम करने में भी मदद करेगा और इसे तरल वजन से हड्डी का वजन नीचे गिरने लगेगा।
विनेगर: आप चाहे तो विनेगर की भी मदद ले सकते है. जी हां, विनेगर और पानी को मिलाकर पानी पीने से भी मछली का कांटा हलक से नीचे आ जाता है. विनेगर पीने से पेट का एसिड तेज तरीके से काम करने लगता है और इस वजह से गले में फंसा कांटा नीचे की ओर खिसकने लगता है।
चावल खाएं: अगर चावल उपलब्ध नहीं हैं तो सुखी रोटी को ही थोड़ा सा चबाकर निगल लें. ऐसे में गले में फंसा हुआ मछली का कांटा पेट के अंदर चला जाएगा।
केला खाएं: मछली का कांटा गले में फंस जाने पर केले का टुकड़ा बिना चबाएं निगलने की कोशिश करें.
पानी में ब्रेड को डुबाकर: ये तरीका कहते हैं बहुत ही कारगर साबित होता है. ब्रेड के एक टुकड़े को गर्म पानी में डुबाकर निगल लें. ये पानी से फूलकर बॉल बन जाएगा और इसके चिकनेपन की वजह से मछली का कांटा गले से नीचे उतारने में मदद मिलेगी।
डॉक्टर से मिलें: अगर अधिक परेशानी हो रही हो और मछली का कांटा हलक से निकल न रहा हो तो डॉक्टर से मिलें।

panchayattantra24.com,छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के फरसाबहार में पान बहार मोड़ के पास 2 बाइक सवार युवक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए है। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल है । दोनो युवक कोतबा के बताए जा रहे है ।थोड़ी देर पहले दोनो एक बाईक पर सवार होकर तपकरा की ओर से वापस कोतबा की ओर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया ।

panchayattantra24.com, जशपुर। कोरोना नियमों का उल्लंघन कर घर में शादी कर रहे तीन परिवार पर चलानी कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही थाने में महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
जिले में कोरोना के बढ़ते मद्देनजर कलेक्टर जशपुर ने लॉकडाउन को 26 अप्रैल से 5 मई तक बढ़ा दिया है. इस दौरान शादी के लिए 10 लोगों की अनुमति दी गई है. बावजूद इसके लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भीड़ भाड़ के साथ शादी कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. जशपुर नगर में ही ऐसे तीन परिवार पर तहसीलदार लक्ष्मण राठिया के द्वारा कार्रवाई की गई है।
टिकैतगंज लक्ष्मीनगर निवासी संदीप भगत के यहां औचक निरीक्षण किया गया. जहां 60 लोग उपस्थित थे. मौके पर समझाइश देते हुए थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ने महामारी अधिनियम धारा 188, 269,270 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया. और वहीं दो परिवार पर चार चार हजार का जुर्माना भी लगाया गया. साथ ही सभी परिवारों का कोरोना जांच किया गया, जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया।
13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक रहेगा लॉकडाउन

Panchayattantra24.com-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 10 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिला 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। पहले से अधिक सख्ती के साथ इस बार प्रभाव सील रहेगा। सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आदेश जारी किया है।
ज़िले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अपने पुराने आदेश जिसमें दुकानों की समय सीमा को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक किया था, उसे बदलते हुए 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक 10 दिनों के लिए जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।


पंचायत तंत्र – कोरिया। मनेन्द्रगढ़ से लगभग 6 किमी दूर तक़वा कोल्ड स्टोर के पास लगभग 50 मुर्गे मरे हुए मिले। इस घटना के बाद से जिले में बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। वहीं मुर्गा खाने वालों में दहशत का माहौल है।
इस घटना की जानकारी प्रशासन को मिली तो उनके होश उड़ गए। तत्काल मरे मुर्गे को संबंधित विभाग के कर्मचारियों से पीपी किट पहनाकर उसे डिस्पोज़ किया गया। बर्ड फ्लू की पुष्टि के लिए सैम्पल रायपुर भेजा है।
बताया जा रहा है कि अन्य राज्यों के ट्रांसपोर्टर द्वारा मुर्गे को वहां फेंका गया है। वहीं प्रशासन द्वारा कोरिया जिले से जुड़ी अन्य राज्य की सीमाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
मनेन्द्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह का कहना कि वेटनरी विभाग को इस मामले में कार्यवाही के लिए कहां गया है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के लिए मुर्गे के सैंपल को रायपुर भेजा गया है।