Browsing: सरगुजा

 
panchayattantra24.- सरगुजा। सरगुजा संभाग की रसोइया संघ ने 3 दिवसीय हड़ताल शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि उनके मानदेय में वृद्धि की जाये। रसोइया संघ की महिआलों का आरोप है कि उनके जिम्मे देश के भविष्य को संभालने की जिम्मेदारी है और मध्यान्ह भोजन का जिम्मा वो संभालती है। मगर उन्हें मानदेय के रूप में सिर्फ 2 हजार रुपये दिया जाता है। जिससे उनका गुजारा नहीं हो पाता। आज से देशभर में शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र शुरू हो गया है और महिलाओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। मगर सरगुजा में महिला शक्ति ही शासन से नाराज होकर हड़ताल पर बैठ गई है। दरअसल, रसोइया संघ की महिआलों का आरोप है कि उनके जिम्मे देश के भविष्य को संभालने की जिम्मेदारी है और मध्यान्ह भोजन का जिम्मा वो संभालती है। मगर उन्हें मानदेय के रूप में सिर्फ 2 हजार रुपये दिया जाता है। जिससे उनका गुजारा नहीं हो पाता।
 

 
panchayattantra24.-सरगुजा: सरगुजा में नेशनल हाइवे के सब इंजीनियर से युवक ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगी करने वाले युवक ने खुद को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का अधिकारी बताया। ठगी करने वाले युवक ने अंबिकापुर एवं जशपुर में अन्य लोगों से भी इसी प्रकार की ठगी की है। इसकी जानकारी सब इंजीनियर को हुई तो उसने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 43 संभाग कार्यालय अंबिकापुर में पदस्थ राजेंद्र तिग्गा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी पहचान फुंदुरडिहारी निासी प्रवीण कुमार तिग्गा से काफी समय से थी। उसने स्वयं को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का अधिकारी बताकर 2009-10 में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने का झांसा दिया। 
राजेंद्र तिग्गा ने बताया कि प्रवीण कुमार ने राजेंद्र तिग्गा से अपने और पत्नी के खाते में 5 लाख 81 लाख रुपए और नगद 30 लाख रुपए ले लिया। शिकायतकर्ता सब इंजीनियर राजेंद्र तिग्गा ने बताया कि प्रवीण कुमार तिग्गा ने साले प्रबोध कुमार टोप्पो के नाम से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का गैस एजेंसी का एलओआई भी प्रदान किया गया। आवेदक के भाई राजेश तिग्गा को भी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप का एलओआई प्रदान किया गया।
दोनों एलओआई के संबंध में कंपनी से जानकारी ली गई तो वे फर्जी निकले। इस संबंध में पूछताछ करने पर प्रवीण कुमार तिग्गा ने संतोषप्रद जानकारी नहीं दी। शिकायतकर्ता सब इंजीनियर राजेंद्र तिग्गा ने बताया कि आरोपी युवक रिश्ते में पीड़ित सब इंजीनियर का भतीजा है। उन्हें प्रवीण कुमार तिग्गा पर शक नहीं हुआ, लेकिन उसके द्वारा जशपुर और सरगुजा में अन्य लोगों से भी ठगी की जानकारी मिली तो संदेह हुआ। वर्तमान में प्रवीण कुमार तिग्गा स्वयं को इंटरनेशनल फायनेंशियल इंटेलीजेंस का डिप्टी डायरेक्टर बताता है। उसने अपना आईडी भी इसी पदनाम का भेजा जा रहा है। मामले में शिकायत की जांच के बाद गांधीनगर पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार तिग्गा के खिलाफ धारा धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत अपराध दर्ज किया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जायससवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
 

 
panchayattantra24.-सरगुजा . जिले में तीन माह से लापता राजमिस्त्री की लाश जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी के नीचे बरामद हुआ है. फिल्म दृश्यम के स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया गया है. पानी टंकी को जेसीबी से गिरा गया और 15 फीट खुदाई के बाद पुलिस ने शव निकाला, जो पूरा कंकाल बन गया था. 
यह घटना सरगुजा जिले के मैनपाट के लूरैना गांव की है. राजमिस्त्री संदीप लकड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में जून से लापता हुआ था. इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पूरी तहकीकात की पर कुछ पता नहीं चला था. जब फिर ठेकेदार और सहयोगियों से दोबारा पूछताछ की गई तब पुलिस को सफलता मिली. राजमिस्त्री संदीप की हत्या कर पानी टंकी निर्माण के लिए खोदे गए नीव में उनके शव को दफनाया गया था. बता दें कि जल जीवन मिशन के ठेकेदार अभिषेक पांडे ने मृतक के खिलाफ चोरी की शिकायत मैनपाट थाने में की थी.
पुलिस ने दो दिन पहले ठेकेदार अभिषेक पांडेय और उसके सहयोगियों से कड़ाई से पूछताछ की तो इस वारदात को राज खुला. ठेकेदार और सहयोगियों ने बताया कि चोरी की घटना पर नाराजगी थी. संदीप की पिटाई हुई थी, अगली सुबह संदीप की मौत हो चुकी थी. इसके बाद 60 किलोमीटर दूर ले जाकर पानी टंकी के लिए खोदे गए नीव में संदीप का शव गाड़ दिए और उस पर पानी टंकी बना दिए.
 

 

panchayattantra24.-अंबिकापुर।  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवक कल शाम से लापता था, आज सुबह उसकी लाश जंगल किनारे कार में मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की लाश गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में मिली है. युवक के शव को उसके कार में ही बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि अक्षत अग्रवाल मंगलवार को पैसा रिकवरी के लिए अपनी कार से गया हुआ था. इस दौरान शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन बंद आ रहा था.
पुलिस के अनुसार अक्षत की गोली मारकर हत्या की गई है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सहित गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची हुई है.मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है. वहीं पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा. 
 

panchayattantra24.-जशपुर । जन्मभूमि बगिया में CM विष्णुदेव साय ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा। X पोस्ट में बताया कि जन्मभूमि बगिया में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पूज्य माताजी के सम्मान में शासकीय हाईस्कूल में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। यह पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे। मां हमे जीवन देती है, हमारा पालन-पोषण करती है, वैसे ही प्रकृति भी हमारे लिए जीवनदायिनी है। इसकी सुरक्षा और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। मैं आप सभी प्रदेशवासियों से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने का आग्रह करता हूं। 
 

 
 panchayattantra24.-सरगुजा। लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. सरगुजार में इस बार बीजेपी के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह  के बीच कड़ा मुकाबला है. अब तक के रुझानों में बीजेपी के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज 12 हजार वोट से आगे चल रहे. आजादी के बाद 1952 में सरगुजा लोकसभा अस्तित्व में आई. यह लोकसभा आदिवासी बहुल इलाका है. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरगुजा लोकसभा के लिए 17 बार आम चुनाव हो चुके हैं, जिसमें 9 बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव जीता है. 8 बार बीजेपी और जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है, लेकिन छत्तीसगढ़ बनने के बाद से हुए चार आम चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ने इस सीट पर जीत हासिल की है. सरगुजा लोकसभा में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले की सभी आठ विधानसभा शामिल है. इसमें सरगुजा जिले की अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा है. बलरामपुर जिले की सामरी और रामानुजगंज लोकसभा के साथ सूरजपुर की प्रेम नगर, भटगांव और प्रतापपुर विधानसभा शामिल है.
 

panchayattantra24-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जगरगुण्डा एरिया कमेटी के नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की आ-सूचना पर जिलाबल, डीआरजी एवं 201, 206 वाहिनी कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी अलग-अलग टीम तैयार कर अभियान हेतु ग्राम चिन्नाबोड़केल, रायगुड़ा, पेद्दाबोड़केल, तुमालपाड़, तिम्मापुरम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान ग्राम चिन्नाबोड़केल के जंगल पहाड़ी के पास से 07 नक्सिलयों 01. हेमला भीमा पिता स्व. आयतु (चिन्नाबोड़केल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी 01 लाख रूपये) 02. माड़वी बोज्जी पिता स्व. दुला (ग्राम चिन्नाबोड़केल डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी 01 लाख रूपये) 03. कुहराम बोज्जा पिता हुंगा (चिन्नाबोड़केल मेडिकल टीम सदस्य) 04. माड़वी सुक्का पिता स्व. माड़वी मुडा (ग्राम चिन्नाबोड़केल डीएकेएमएस सदस्य) 05. लेकाम रामा पिता स्व. आयतु (ग्राम चिन्नाबोड़केल संघम सदस्य) 06. माड़वी नरसा पिता स्व. कोना (रायगुड़ा डीएकेएमएस सदस्य) एवं 07. कुहराम धुरवा पिता स्व. हांदा (तुमालपाड़ मिलिशिया सदस्य) सभी निवासी तुमालपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेमला भीमा से 01 नग पाईप बम, कुहराम बोज्जा से कोर्डेक्स वायर, माड़वी सुक्का से 03 नग बीजीएल सेल, माड़वी बोज्जी से 05 नग डेटोनेटर, लेकाम मासा से 02 नग बीजीएल सेल एवं 01 गन कैमरा फ्लेश, माड़वी नरसा से पॉलिथीन में बारूद लगभग 100 ग्राम, 01 बंडल बिजली वायर, कुहराम धुरवा से कोडेक्स वायर, 07 नग इलेक्ट्रिक स्वीच, 13 नग पेसिंल सेल बरामद किया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से सभी गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ थाना चिंतलनार में अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दािखल किया गया।
 

 
panchayattantra24.- सरगुजा। सीएम विष्णुदेव साय ने शंकरगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। साय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर विनोद तावड़े का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार द्वारा 100 दिन में किये गए जनहित, विकास के कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। मुलाकात के बाद साय ने विनोद तावड़े की तारीफ में कहा कि “एक सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी विनोद तावड़े से आज मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय मुलाकात हुई। तावड़े कुशल संगठनकर्ता हैं, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।”
 

 
panchayattantra24.-अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों की सबसे पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया जनजाति के लोगों के लिए पीएम जनमन योजना लागू की है। वन धन योजना लागू कर आदिवासियों को वनोपज का ऊँचा दाम देने का काम किया है। सरकार की सारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री बना है। अंबिकापुर की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये गौरव का विषय है कि आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री आज सरगुजा की धरती पर हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जननायक और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। जो देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए उनके सुख-दुःख की सदैव चिंता करते हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने मंच पर बैठे प्रधानमंत्री से कहा कि उनकी दी हुई गारंटी पर विश्वास करके सरगुजा संभाग की जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया और संभाग की सभी 14 सीटों पर कमल खिलाया, साथ ही कांग्रेस के भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। हमारी सरकार ने शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दी है। 12 लाख किसानों को 2 साल का 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस दे चुके हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी है। 
 
 साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी उनकी सरकार ने कर दी है। साथ ही 5500 रुपए प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदी के आदेश भी दे दिए हैं और बोनस की शुरुआत भी कर दी है। 
 
साय ने विशाल जनसमूह से सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को प्रचंड मतों से जिताकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद माँगा। शंखनाद रैली में मंत्री गण रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, विधायक गण रेणुका सिंह, अमर अग्रवाल, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, शकुन्तला सिंह पोर्ते, रामकुमार टोप्पो, भूलन सिंह मरावी, उद्देश्वरी पैंकरा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-सरगुजा। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज नामांकन नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद हुई सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, आरक्षण और अन्य बातों को लेकर कांग्रेस बरगला रही है, उसके बहकावे में मत आएं। CM ने कहा कि, आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। इतने घोटाले किए। इसके चलते उसमें सहयोग करने वाले नेता और अफसर जेल में हैं। इससे पहले उनकी नामांकन रैली अग्रसेन भवन से शुरू होकर महामाया चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद हैं।