Browsing: Uncategorized

panchayattantra24.-रायपुर/गुजरात। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भेंट की। सीएम साय एकता नगर में…

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की नौ (9) क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों की मान्यता अब ख़तरे में है। इन दलों पर वित्तीय अनियमितताओं और चुनावी खर्च का ब्यौरा समय पर जमा न करने का गंभीर आरोप है। राज्य निर्वाचन आयोग में इन मामलों की सुनवाई पूरी होने के बाद, अब अंतिम निर्णय के लिए यह मामला केंद्रीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India – ECI) को भेज दिया गया है। केंद्रीय आयोग अगले एक महीने के भीतर यह तय करेगा कि इन दलों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) बरकरार रखा जाए या उन्हें पंजीकृत दलों की सूची से हटा दिया जाए।

खतरे में इन 9 पार्टियों की मान्यता

जिन क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द होने की तलवार लटक रही है, उनकी सूची इस प्रकार है:

भारत भूमि पार्टी

भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी

भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच

छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी

छत्तीसगढ़ समाज पार्टी

छत्तीसगढ़िया पार्टी

पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड

राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी

वित्तीय अनियमितता और खर्च रिपोर्ट में चूक मुख्य कारण

निर्वाचन आयोग की कार्रवाई का मुख्य आधार इन दलों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन न करना है। इन पार्टियों पर मुख्य रूप से दो बड़े आरोप हैं:

 panchayattantra24.-रायपुर। उपभोक्ता फोरम ने फोरम ने मरीज के इलाज में लापरवाही मानते हुए एक निजी अस्पताल को पांच लाख रुपये मुआवजा और मानसिक पीड़ा के लिए 25 हजार रुपये अतिरिक्त देने का आदेश सुनाया है। बता दें कि रेशमा वासवानी ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 फरवरी 2014 को उनके पति किशोर वासवानी छत से गिर गए थे, जिससे उनकी गर्दन में चोट आई थी। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां सर्वाइकल स्पाइन इंजरी बताई गई। शुरुआत में वे होश में थे और ठीक से बातचीत कर रहे थे, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान हालत लगातार बिगड़ती गई।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दर्द निवारक दवाएं देने के अलावा कोई विशेष इलाज नहीं किया गया। स्वजन ने जब मरीज को अन्यत्र ले जाने की बात की तो प्रबंधन ने मरीज को जबरन वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया, जबकि वह खुद से सांस ले रहा था। इसके बाद बिना ईएनटी विशेषज्ञ के मरीज की ट्रैकियोस्टामी कर दी गई, जिससे संक्रमण फैल गया। 17 दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ और साढ़े चार लाख रुपये वसूल लिए गए। बाद में 20 मार्च को मरीज को आंबेडकर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने 36 घंटे में वेंटिलेटर हटा दिया और बताया कि पहले अस्पताल में गलत इलाज हुआ है। 29 मार्च को मरीज की मौत हो गई। इस मामले की सुनवाई के बाद फोरम ने माना कि अस्पताल द्वारा मरीज के इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और अंततः जान चली गई। फोरम ने अस्पताल को जिम्मेदार ठहराते हुए पांच लाख रुपये हर्जाना व मानसिक कष्ट के लिए 25 हजार अतिरिक्त राशि देने का आदेश दिया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर पारंपरिक लोक यंत्रों की गूंज और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा के साथ सुंदर नाचा का आयोजन किया जा रहा है। पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर है। ग्रामीण परिवेश की जीवंत छवि इस सुंदर माहौल में साकार हो गई है। कहीं सुंदर वस्त्रों में सजे राउत नाचा कर रहे कलाकारों की रंगत बिखरी है, तो कहीं आदिवासी कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ का अद्भुत ग्रामीण लैंडस्केप अपनी संपूर्ण सांस्कृतिक सुंदरता के साथ यहां सजीव रूप में अवतरित हो गया है। विभिन्न प्रकार की लोक धुनों में छत्तीसगढ़ी संगीत का माधुर्य अपने चरम पर है।
 राउत नाचा, छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति का एक प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनृत्य है, जो विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर गोधन पूजा के दौरान किया जाता है। यह नृत्य विशेषकर यादव समुदाय (ग्वाला/गोपालक वर्ग) द्वारा प्रस्तुत किया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण तथा गोधन की आराधना का प्रतीक माना जाता है। राउत नाचा की परंपरा छत्तीसगढ़ में सदियों पुरानी है। इसे गोवर्धन पूजा से जोड़ा जाता है, जब ग्वाल-बाल भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की स्मृति में यह नृत्य करते हैं। नर्तक रंग-बिरंगे परिधानों में सजते हैं, सिर पर पगड़ी धारण करते हैं और हाथों में लाठी थामे रहते हैं। उनके वस्त्रों को कौड़ियों, घुंघरुओं और अन्य सजावटी वस्तुओं से अलंकृत किया जाता है।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे नीलेश कश्यप (19) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, वही एक अन्य सवार घायल बताया जा रहा है। नीलेश कश्यप पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप के बेटे थे।जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र इलाके में सामने आया है। केदार कश्यप का भतीजा बुलेट पर सवार था इसी दौरान उसकी बाइक रोड डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में नीलश ने दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य सवार को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है। शव को बरामद कर सत्य साईं अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि, दुर्घटनाग्रस्त बुलेट में विधान सभा का पास भी चस्पा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में प्रधानमंत्री जनमन आदिवासी मर्हाअिभयान के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल फील्ड रिर्पोर्ट पर निर्भर न रहें बल्कि निचले स्तर पर जाकर योजनाओं का क्रियान्वयन देंखें। राज्यपाल डेका ने प्रदेश के पीएम जनमन क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की और संचालित कार्यो की जमीनी हकीकत देखने के लिए इन ग्रामों का दौरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना का मूल उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को केन्द्र द्वारा तय सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। इन वर्गो तक मूलभूत सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि देना पहली प्राथमिकता है। जो योजनाएं संचालित है वे तय समय पर पूर्ण हो जाएं। पिछड़े जनजातिय क्षेत्रों में सुविधाएं पहुंचे इसके लिए सही एप्रोच जरूरी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सहयोग और समन्वय से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव सहित एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
डेका ने निर्देश दिया कि सतत् विकास की प्रक्रिया मे पर्यावरण को अनदेखा न किया जाए। जो विकास के कार्य हो रहे है, उसमें पेड़ों को बचाकर रखा जाए। उन्होंने कहा कि पानी को लेकर गंभीर होना है। जमीनी जल स्तर और वर्षा का मापन करे और उसके अनुसार योजनाएं बनाएं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्राथमिकता दे। सौर विद्युतीकरण की प्रगति पर उन्होंने असंतोष जताया और कहा कि इस क्षेत्र मंे जो चुनौतियां है उसका सभी मिलकर निराकरण करेंगे। बैठक मे राज्यपाल डेका ने पीएम जनमन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि आंगनबाड़ीयों में लाइवलीहुड के लिए कार्य होना चाहिए। उन्होंने राज्य में स्व सहायता समूहों के गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पिछड़े जनजातिय क्षेत्रों मंे भी नवाचार को प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में नवाचार करने वाले स्व सहायता समूहों को राजभवन द्वारा भी पुरूस्कृत किया जाएगा। डेका ने जनजातिय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता से नवाचार करने पर बल दिया। उन्होनंे विश्व आदिवासी दिवस 15 नवम्बर के पूर्व पीएम जनमन क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों मंे शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।
 

 4.37 करोड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का होगा निर्माण
panchayattantra24.-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पत्थलगांव विकास खंड के कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण करने के लिए 4 करोड़ 37 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी है। 
कोतबा में लोगों तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 56 पद स्वीकृत किए हैं। इनमें अस्पताल अधीक्षक, सर्जन, मेडिकल विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग सिस्टर, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, स्टाप नर्स, लेखापाल, फार्मासिस्ट, सहायक ग्रेड 3, ड्रेसर, वार्ड बॉय, आया और भृतय के पद स्वीकृत किया गया है। शीघ्र ही उनकी पदस्थापना की जाएगी जिसमें लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को अब अपना बर्थडे ईडी की कस्टडी में मनाएंगे। दरअसल चैतन्य बघेल को कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड की मांग की थी, जिस पर दोनों पक्षो के वकील की बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाला के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल द्वारा दिए गए बयान पर चैतन्य को गिरफ्तार किया गया है। पप्पू बंसल ने आबकारी घोटाले में 100 करोड़ का लेन देन किए जाने का बयान दिया था।  सहेली ज्वेलर्स से चैतन्य द्वारा करोड़ों रुपये लेने का पप्पू बंसल ने दिया था बयान। 
 बता दें कि आज सुबह ही ईडी की टीम ने पूरे दल-बल के साथ भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित आवास पर दबिश दी थी। यहां छान​बीन के बाद ईडी के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अब देखने वाली बात होगी कि कथित आबकारी घोटाला मामले में क्या सामने आता है। बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व आबाकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी हो चुकी है और वो फिलहाल जेल में हैं। लखमा के खिलाफ एक्शन को लेकर निदेशालय की ओर से कहा गया था कि जांच में पहले पता चला कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले की रकम 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।