Browsing: Uncategorized

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज राजभवन में संभागीय रेलवे प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे (एसईसीआर) रायपुर श्री संजीव कुमार ने सौजन्य भेंट की।
 

panchayattantra24.-कांग्रेस पार्टी ने राज्य में धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं को लेकर 10 दिसंबर को प्रदेशव्यापी, ब्लाक स्तरीय धरने का आयोजन करने की घोषणा की है। यह कदम किसानों के मुद्दों को प्रमुखता देने और उनकी समस्याओं को सरकार के सामने प्रभावी तरीके से उठाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

धान खरीदी प्रक्रिया में कई समस्याएं सामने आई हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. देरी से भुगतान: किसानों को खरीदी के बाद समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
  2. अवैध कटौती: मंडियों में कई स्थानों पर किसानों से अनाधिकृत कटौती की शिकायतें मिल रही हैं।
  3. खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था: लंबी कतारें, समय पर उठाव न होने और पर्याप्त कर्मचारियों की कमी जैसी समस्याएं खरीदी केंद्रों पर किसानों की परेशानी बढ़ा रही हैं।
  4. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पालन न होना: किसानों का आरोप है कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर धान बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

कांग्रेस का दृष्टिकोण

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन किसानों की आवाज़ को बुलंद करने का प्रयास है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है और खरीदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं बढ़ी हैं। कांग्रेस का मानना है कि धान किसानों की बदहाली को समाप्त करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

आंदोलन की रणनीति

  • प्रदेश के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर एकसाथ धरना दिया जाएगा।
  • पार्टी कार्यकर्ता और नेता स्थानीय किसानों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को उजागर करेंगे।
  • इस प्रदर्शन के माध्यम से किसानों की शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

किसानों की अपेक्षाएं

किसानों ने इस आंदोलन से बड़ी उम्मीदें जताई हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन उनके हितों को सुरक्षित करने में मददगार हो सकता है। कई किसानों ने कांग्रेस की इस पहल को सराहा और उम्मीद जताई कि सरकार उनके मुद्दों पर ध्यान देगी।

सरकार का रुख

हालांकि, राज्य सरकार ने अब तक इन आरोपों पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है। सरकार का दावा है कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और किसान हितैषी है।

विश्लेषण

किसानों के मुद्दे हमेशा से संवेदनशील रहे हैं। धान खरीदी में अनियमितताओं की शिकायतें अगर सही हैं, तो यह स्थिति किसानों की आर्थिक स्थिति को और खराब कर सकती है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आगामी चुनावों में किसानों के समर्थन को आकर्षित करने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है।

निष्कर्ष: यह धरना न केवल किसानों के लिए अपनी समस्याएं उजागर करने का मंच बनेगा, बल्कि राज्य सरकार पर दबाव भी बनाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार और प्रशासन इस आंदोलन पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं और किसानों की शिकायतों को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

 
 panchayattantra24.-भोपाल। उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ में हाथियों के हमले में गई दो ग्रामीणों की जान को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्यमत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से हाथियों के आकस्मिक आगमन को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के साथ तालमेल किया जाएगा। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में हाथी छत्तीसगढ़ की तरफ से आते है, इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर हाथियों के आकास्मिक आगमन को नियंत्रित करने के लिए एक तालमेल स्थापित किया जाएगा, ताकि इनके कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से बचा जा सके। 
ज्ञात हो कि बीते दिनों बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत हो गई थी और उसके बाद हाथियों के हमले में दो ग्रामीणों की जान चली गई और एक घायल हो गया। उसके बाद सरकार ने हाथियों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच दल मौके पर भेजा और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत के मामले में सरकार के तेवर तल्ख हैं और वन विभाग द्वारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ सहायक वन संरक्षक फते सिंह निनामा और वन संरक्षक गौरव चैाधरी को निलंबित किया गया है। इन पर अपने काम में लापरवाही बरतने का आरोप है । 
 छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में मुख्यमंत्री डाॅ. यादव हिस्सा लेने वाले हैं। उन्होंने कहा, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश का एक हिस्सा रहा है, हमारे संबंध सदैव अटूट रहेंगे। छत्तीसगढ़ के गठन में हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान राज्य की प्रगति न हो पाने का हवाला देते हुए डाॅ. यादव ने कहा, छत्तीसगढ़ कुछ समय के लिए गलत सरकार के कारण पीछे रह गया, लेकिन अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव की अग्रिम बधाई देता हूं और जल्द ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बातचीत की जाएगी, ताकि विकास संबंधी चुनौतियों का सामना किया जा सके। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पूर्व में मध्य प्रदेश का ही हिस्सा हुआ करता था। वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया और अपनी 24वीं वर्षगांठ मना रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार से तीन दिवसीय राज्योत्सव शुरू हो रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ उपलब्धियों का भी प्रदर्शन होगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सुनील सोनी की रैली एकात्म परिसर से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे, जनता का आशीर्वाद मिल रहा है ।CM साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 1 लाख वोटों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि 2018 में सत्ता में आई कांग्रेस ने 36 वादे किए थे, जिनमें से एक भी पूरे नहीं हुए। 5 साल घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया, इसलिए जनता ने उसे उखाड़ फेंका। मुख्यमंत्री ने ये बातें सुनील सोनी के नामांकन रैली के बाद हुई सभा में कही। 
इससे पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी की बड़ी जीत होगी, जीत का रिकॉर्ड फिर टूटेगा। इस सीट से भाजपा से 9वां विधायक बनेगा। सुनील सोनी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुजरात मे आयोजित चौथे ‘ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो’ में शामिल हुए. गौरतलब है कि पहला री-इन्वेस्ट इंडिया साल 2015 में, दूसरा 2018 में और तीसरा री-इन्वेस्ट इंडिया साल 2020 में आयोजित किया गया था. यह चौथी री-इन्वेस्ट समिट है, इसमें 40 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे. हजारों प्रतिनिधि-मंडल इसका हिस्सा बनेंगे. री-इन्वेस्ट 2024 की थीम ‘मिशन 500 गीगावॉट’ है. 
बता दें कि री-इन्वेस्ट समिट दुनिया को भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता को प्रदर्शित करने और बहुपक्षीय वार्ता शुरू करके क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के नये नियम के तहत अब शराब दुकान के काउंटर से एक व्यक्ति एक बार में शराब या बियर की एक बोतल ही खरीद पाएगा। दूसरी बोतल खरीदने के लिए उसे दूसरी दुकान जाना होगा या फिर करीब एक-दो घंटे के बाद वह उसी दुकान में आकर शराब ले पाएगा। इससे पहले काउंटर से 4 बोतल तक खरीदने का नियम था। नियम में यह बदलाव शराब व बियर का अवैध संग्रहण और अवैध बिक्री पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से किया गया है। प्रीमियम शराब दुकानों की तुलना में देशी शराब दुकानों में ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए अद्धी व पौवा खरीदने वालों को राहत दी गई है। 
 
 
एक बार में 2 अद्धी या 4 पौवा की लिमिट तय की गई है। इस तरह दुकान से प्रति व्यक्ति एक बार में 2 अद्धी या 4 पौवा भी खरीद सकता है। गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के नियम में कई बदलाव किए गए हैं। नये नियम के तहत शराब की कीमतें जहां बढ़ाई गई हैं, वहीं शराब का अवैध संग्रहण और बिक्री रोकने के लिए शराब दुकान में प्रति व्यक्ति शराब बेचने के नियम में भी बदलाव किया गया है। इस नियम के तहत अब कोई भी व्यक्ति किसी भी शराब दुकान से एक टाइम में शराब की एक बोतल ही खरीद पाएगा। जिसका आदेश जारी किया जा चुका है। वही इस आदेश से शराब प्रेमियों के चेहरे उदास हो गए है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की परिकल्पना को सार्थक करने के लिये ’छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन वित्त, वाणिज्यकर, आवास एवं पर्यावरण, योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री ओ.पी. चौधरी छत्तीसगढ़ शासन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव अभिताभ जैन करेंगे। आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ – विजन 2047 पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के इंटीग्रेटेड स्टील एवं स्पंज आयरन प्लांट, कोल वॉशरी, ताप विद्युत संयंत्र, कोल माईंस, आयरन ओर माईंस, बड़े हॉस्पिटल, स्पंज आयरन एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी प्रकार रोलिंग मिल एसोसिएशन, मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन, माईनर मिनरल एसोसिएशन, संयुक्त अपशिष्ट अपवहन सुविधा के राज्य प्रमुख शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई नगर पालिक निगम के आयुक्तगण भी उपस्थित रहेंगे।
 

 
panchayattantra24.-सारंगढ़ बिलाईगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में 13 फरवरी तक आयोजित ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ की थीम ‘कलंक मिटाएं, गरिमा अपनाएं’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएएस वासु जैन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सम्मानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्कूल की छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकगण शामिल हुए। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत बरमकेला विकासखंड के कुष्ठ रोग को जिन्होंने पछाड़ा है और जो दवा का सेवन कर रहे है उनको एसडीएम वासु जैन व प्रतिनिधियों द्वारा शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। एसडीएम वासु जैन ने सभी नागरिकों कुष्ठ जागरूकता संदेश शपथ दिलाया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश पाणिग्राही द्वारा कुष्ठ रोग संबंधित लक्षण, बचाव के उपाय तथा उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। स्पर्श कुष्ठ रोग जनजागरूकता अभियान के तहत एसडीएम, स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा हाथों में नारा लिए जनप्रतिनिधियो के साथ रैली निकालकर बरमकेला के सुभाष चौक, अटल चौक, इंदिरा चौक, जनपद चौक होते हुए अपने स्कूल पहुंचे।
एसडीएम वासु जैन ने कहा कि बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं निवारण दिवस बृहद रूप से मनाया गया है जिसमें कुष्ठ रोग से मुक्त हो गए हैं उनका सम्मान किया गया जो कुष्ठ रोग की नियमित दवा का सेवन कर रहे हैं उनका भी सम्मान किया और उनसे वार्तालाप करते हुए हाल-चाल को भी पूछा, साथ स्कूली छात्राओं के द्वारा रैली निकालकर संदेश दिया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अवधेश पाणिग्राही ने बताया कि कुष्ठ रोग एक गंभीर बीमारी है, इसका इलाज संभव है। यह बीमारी छूने से नहीं होती है। मुख्य रूप से यह बीमारी माइक्रोबैक्टीरियम लेप्रै नामक बैक्टीरिया से हवा के जरिए फैलती है। पूरी तरह इसके लक्षण सामने आने में कई बार 4 से 5 साल का समय भी लग जाता है।
रोग की जांच व इलाज सभी सरकारी अस्पतालों, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने आगे बताया कि महात्मा गांधी ने कुष्ठ रोगियों की सेवा कर आमजन को इस कार्य के लिए प्रेरित किया था। महात्मा गांधीजी की यह विचारधारा वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है।
 

PT – बैतूल। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव प्रचार 15 नवंबर की शाम को थम जाएगा. भाजपा और कांग्रेस ने आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में मोर्चा संभाला, तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभाएं रखी गईं.

 

पीएम मोदी ने बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिए राहुल पर भी तंज कसे. प्रधानमंत्री ने राहुल के ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान पर कहा, ‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है.’

 

“कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है।

 

अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो !

 

कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है।

 

जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है।”

 

– पीएम श्री 

@narendramodi

PT – सूरजपुर। दूसरे चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सूरजपुर के दौरे पर पहुंचे। जहां वे सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा में आम सभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले प्रतापपुर विधानसभा के धरमपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने पहले चरण के चुनाव में भी कांग्रेस के ज्यादा सीटें आने की बात कही है।

बता दें कि प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 43 सालों से कांग्रेस प्रेम सिंह टेकाम पर विश्वास जताती आई थी। इस बार कांग्रेस ने इस विधानसभा क्षेत्र से नई महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है। वहीं प्रेम सिंह के नाराजगी पर उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से कांग्रेस का काम कर रहे हैं और आने वाले समय में पार्टी भी उन पर ध्यान देगी।