कांग्रेस महाधिवेशन की चल रही तैयारियों को लेकर आम सभा समिति की बैठक के पश्चात गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि महाअधिवेशन के पश्चात होने वाली आम सभा को लेकर बैठक हुई है। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को कहा गया है कि वह सोमवार को अपने-अपने जिलों में बैठक लें और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को आमसभा में लाने की कोशिश करें। करीब 2 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पूरे देश भर से कई वीआईपी आएंगे, इनकी सुरक्षा भी जरूरी है और सुरक्षा के लिहाज से बड़े स्तर पर जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आईजी, डीआईजी से लेकर एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे।


