Browsing: Uncategorized

 
panchayattantra24.com,रायपुर । अब तक आपने प्रेमी को प्रेमिका का अपहरण करने की घटना तो सुनी और फिल्मों में देखी होगी. लेकिन अब जमाना बदल गया है. 4-5 वर्षों तक प्रेमिका के साथ प्रेम संबंध रखने के बाद जब राजनांदगांव के प्रेमी ने नागपुर, महाराष्ट्र की प्रेमिका से बातचीत बंद की, तो प्रेमिका गुस्से में आ गई ।
वो अपने दो दोस्तों के साथ राजनांदगांव पहुंची और प्रेमी का अपहरण कर उसे कार में बिठाया. प्रेमिका ने सबसे पहले अपने प्रेमी की जमकर पिटाई की और फिर वे राजानांदगांव से रायपुर पहुंचे. यहां पचपेड़ी नाका के पास पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया ।
किसी अन्य महिला से था अफेयर
पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि उक्त युवक का रायपुर की अन्य किसी महिला से अफेयर चल रहा था. जिसके बाद आरोपी प्रेमिका से उक्त प्रेमी ने बातचीत बंद कर दी. ये बातचीत पिछले करीब 8-9 महीने से नहीं हो रही थी. जिसके बाद आरोपी प्रेमिका अपने दो दोस्तों के साथ अपने प्रेमी का अपहरण कर उसे उसकी नई प्रेमिका के घर ले जाने के लिए निकले थे. लेकिन अपहरण करने के बाद जब प्रेमी को जबरन कार में बिठाया गया, तो वहां मौजूद स्टॉफ ने राजनांदगांव के बसंतपुर पुलिस को इसकी सूचना दी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पचपेड़ी नाका में सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
जाने कौन है प्रेमिका
बसंतपुर थाना पुलिस के मुताबिक प्रेमिका का नाम दीपिका सोनकुंवर (30) है. वहीं उसके प्रेमी जिसका उसने अपहरण किया उसका नाम दीपक धमगाय (30) निवासी छुरिया क्षेत्र हांडीटोला है. वहीं आरोपी प्रेमिका के दो दोस्त विवेक डोके और कौशिक मेश्राम बताया जा रहा है. वहीं इस मामले में वाहन चालक सोएब अंसारी को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है. इस मामले में पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है, जिसमें वे अपहरण कर रायपुर आ रहे थे. पुलिस अब आरोपी प्रेमिका से लंबी सवालों की लिस्ट के साथ पूछताछ की तैयारी कर रही है ।
 

 
panchayattantra24.com,कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कोरबा के तत्वाधान में कोरोना वाॅरियर्स सम्मान समारोह 2021 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया.
राजस्व मंत्री ने कोरबा में कोरोना के फैलाव की प्रारम्भिक स्थिति को याद करते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में हमारे स्वास्थ्य योद्धाओं ने अद्वितीय योगदान दिया है, मैं अपनी दिल की गहराइयों से उनका सम्मान करता हूँ. मंत्री ने कोरोना काल में उत्कृष कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. प्रांतीय अध्यक्ष के द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों की शासन स्तर पर लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण कराने की पहल करने के लिए मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा.
इस दौरान महापौर राजकिसोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी.बी.बोडे, ओ.पी.शर्मा, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी मौजूद रहे.
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी 18 दिन से ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों में पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं. महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर कहा कि अब तक 17 हज़ार 359 लोगों की समस्या का समाधान किया गया है. निगम के इतिहास में सबसे बड़ी तात्कालिक कार्रवाई है. सभापति ने कहा कि कार्यों में दलाली हो रही थी. जैसे मज़दूर कार्ड बनाने में कई महीनों घूमना पड़ता था. अब तात्कालिक समाधान हो रहा है.
महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि ये शिविर ऐतिहासिक हो गया है. आज तक नगर निगम के इतिहास में इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है. पहली बार एक साथ हज़ारों लोगों का तत्काल शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जा रही है. आज शिविर का 18 वां दिन है. बीते 17 दिनों में 17 हजार 359 लोगों की समस्या का समाधान किया जा चुका है. जिस काम के लिए कई दिनों तक भटकना पड़ता है, वो तत्काल हो रहा है. इसलिए लोग शिविर में आ रहे हैं.
बीजेपी तय कर ले अपना इरादा
ढेबर ने आगे कहा कि कोरोना काल के बाद लोगों का काम धंधा बंद हो रहा है. इसलिए जरूरत मंद लोगों को स्वनिधि योजना से 27 लाख रुपए बांटा गया है. आवश्यकता हिसाब से किसी को 10 हज़ार, किसी को 20 हज़ार और किसी को 1 लाख रुपए तक दिया गया है. महापौर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी दलगत राजनीति से ऊपर उठे. कहीं समर्थन, तो कहीं विरोध कर रही. बीजेपी पहले अपना इरादा तय कर ले.
पहले देना पड़ता था घूस- सभापति
सभापति प्रमोद दुबे ने शिविर का तारीफ करते हुए कहा कि पहले मज़दूर कार्ड बनवाने के लिए लोगों को घूस देना पड़ता था. दलाल लोग हावी हो गए थे. पहले लोग काम करवाने के लिए सालों तक भटकते रहते थे, लेकिन अब तत्काल मज़दूर कार्ड भी बन रहा है. इसके साथ ही अन्य प्रकार की समस्याओं का समाधान हो रहा है.
 

panchayattantra24.com,अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकान ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. मरकान ने कहा कि बीजेपी चड्डी-पैंट (आरएसएस) वालों के इशारों पर चलती है, वो जैसा कहते हैं बीजेपी वैसा ही करती है. जबकि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है. मोहन मरकान ने यह बयान अंबिकापुर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दिया है.
पीसीसी चीफ व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम रविवार को अंबिकापुर पहुंचे. जहां उन्होंने बन रहे कांग्रेस भवन में श्रमदान किया. जिसके बाद सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों से रूबरू हुए. पत्रकारों से चर्चा के दौरान मोहन मरकाम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. वो बीजेपी के बहाने आरएसएस पर भी हमला बोलते नजर आए.
मैनपार्ट महोत्सव में अवैध बार
अंबिकापुर जिले के मैनपाट महोत्सव में शराब परोसे जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें देखा जा रहा था कि खुले अवैध बार बनाकर शराब शराब बेचा जा रहा था. इस पर मोहन मरकाम ने कहा कि इसकी मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कही है. इसके साथ मैनपाट महोत्सव के पहले दिन हुए घटना के सवाल पर जांच करने की बात कही.
बीजेपी चड्डी पैंट वाले की पार्टी है
मोहन मरकाम ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है. वो पार्टी चड्डी पैंट वालों की पार्टी है, जो कहते हैं वैसा ही चलता है. लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं है. कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है, यदि कोई कार्यकर्ता हमारी बुराई करता है, तो उनकी बातों की सुनते हैं. उसके बाद निर्णय लेते हैं.

पंचायत तंत्र -रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल लगातार तीसरे वर्ष 10वीं-12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का पैटर्न बदलने की तैयारी में है। छात्रों काे इस वर्ष उत्तरपुस्तिकाओं में अपने रोल नंबर खुद ही लिखने पड़ सकते हैं। गौरतलब है कि दो वर्ष पहले माशिम ने उत्तरपुस्तिकाओं का पैटर्न बदला था। गत दो वर्षों से छात्रों को रोल नंबर लिखी हुई कॉपियां ही वितरित की जा रही थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब छात्रों को पूर्व की तरह ही सामान्य उत्तरपुस्तिकाएं ही दी जाएंगी। इसमें रोल नंबर के लिए खाने बने होंगे, जिसे छात्रों द्वारा भरा जाएगा। 
रोल नंबर लिखे होने के कारण इसके वितरण में दिक्कतें आ रही थीं। इसे देखते हुए ही बदलाव की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। इसके अलावा उत्तरपुस्तिकाओं के पेज भी कम किए जा सकते हैं। दो वर्ष पहले उत्तरपुस्तिकाओं के पेज की संख्या बढ़ाकर 40 की गई थी। बीते वर्ष कुछ विषयों में छात्रों को 40 पेज की उत्तरपुस्तिकाएं दी गईं तो कुछ में इससे कम पेज की कॉपियां दी गईं। इस वर्ष इसमें भी एकरूपता लाकर पूर्व की ही तरह करने विचार किया जा रहा है। इस तरह से यह लगातार तीसरा वर्ष होगा, जब माशिम अपनी उत्तरपुस्तिकाओं का पैटर्न बदलेगा। 
हो रहा इंतजार परीक्षा संबंधित सभी रूप-रेखा माशिम ने तैयार कर ली है। परीक्षा तिथि को लेकर प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है, लेकिन इसे मंजूरी ना मिल पाने के कारण परीक्षा संबंधित सभी कार्य ठप हैं। मंडल द्वारा परीक्षा तिथियों को मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। परीक्षाओं के पूर्व प्री-बोर्ड तथा प्रायोगिक परीक्षाएं भी संचालित की जानी है। इसके चलते भी मंडल द्वारा कोशिश हो रही है कि जल्द से जल्द परीक्षा तारीखों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाए। चुंकि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 87 हजार अधिक छात्र परीक्षाएं दिलाएंगे, इसलिए माशिम को सेंटर सहित अन्य चीजों की अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी होंगी। 
अभी कोई निर्णय नहीं अभी इस पर कोई निर्णय हुआ है। पहले समय-सारिणी घोषित हो जाए, उसके बाद परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। – प्रो. वीके गोयल, सचिव, माशिम
 

 
publicuwatch24.com,रायपुर। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए वीडियो शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि सरकार के संरक्षण में खुलेआम शराब की तस्करी हो रही है. शराब का अवैध करोबार जारी है । 
उन्होंने इसके साथ ही आगे यह भी लिखा है कि प्रदेश में शराब के अवैध कारोबार के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छठवें नहीं, प्रथम स्थान पर हैं. इसके लिए बधाई । 
अजय चंद्राकर ने जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें उन्होंने यह नहीं लिखा है कि यह किस स्थान का है ? किस सरकारी शराब दुकान का नजारा है ? वीडियो दो लोग बोरियों में शराब भरते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. फिर बाइक पर वे उसे आसानी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.  वीडियो में काफी गालिया है इस लिए उसे यहाँ पर हम साझा नहीं कर रहे हैं. वीडियो आप अजय चंद्राकर के ट्विटर पर देख सकते हैं । 
 

 
panchayattantra24.com.रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर आदिवासी नेतृत्व की मांग उठने लगी है. भाजपा नेता नंदकुमार साय ने मांग की है कि आदिवासी बाहुल्य राज्य में आदिवासी को नेतृत्व मिलना चाहिए. समाज के भीतर लगातार इस पर चर्चा हो रही है, लीडरशिप को भी इस ओर चिंता करनी चाहिए. आदिवासी वर्ग में क्षमता भरपूर है मौका मिलना चाहिए, मुझे जब मौका मिलेगा तब राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने ये बात रखूंगा । 
बीती रात दिग्गज आदिवासी भाजपा नेता नंदकुमार साय के बंगले में रामविचार नेताम समेत अन्य बड़े आदिवासी नेताओं और समाज प्रमुखों की गोपनीय बैठक हुई. बैठक में साल 2023 में भाजपा की सरकार बनाने के साथ ही आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने के एजेंडे पर चर्चा हुई. बैठक से एक बार भाजपा की अंदरुनी राजनीति में खलबली मची हुई । 
बैठक में थोड़ी देर के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर भी पहुंचे थे, इसे संगठन के नेताओं पर आदिवासी नेताओं द्वारा दबाव बनाने की एक रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है. 14 बिंदुओं को लेकर हुई इस गोपनीय बैठक में आदिवासी नेताओं की उपेक्षा और संगठन और सत्ता में आदिवासी नेताओं की लीडरशीप को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई । 
 

  
 
 panchayattantra24.com, रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में 9 हजार 100 वर्गफुट की विशाल रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। यह रंगोली लगभग 130 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी होगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज रंगोली निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया 17 दिसम्बर को 4 बजे इस विशाल रंगोली का अवलोकन करेंगे। आमजन 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से रंगोली देख सकेंगे।
    आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल बेमिसाल की थीम पर रंगोली तैयार की जा रही है। इस रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। महिला आयोग द्वारा रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। पहले लगभग 7 हजार वर्गफुट में रंगोली बनाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन अब यह रंगोली लगभग 10 हजार वर्गफुट तक बनने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि रंगोली महिलाओं से करीब से जुड़ी हुई कला है, इसलिए महिलाओं की ओर से रंगोली के माध्यम से छत्तीसगढ़ में दो साल में तेजी से किए गए विकास कार्याें के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया जाएगा। रंगोली को रायपुर के स्थानीय कलाकार श्री विनोद पांडा द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है। 

नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम मंत्री ने सेमरिया, नरदहा, पचेड़ा में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सेमरिया,नरदहा,पचेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और  भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में मंत्री का जगह -जगह स्वागत किया।
 क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत से अभिभूत मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। किसान ही इस प्रदेश और देश की नींव और  अर्थव्यवस्था है।  इसलिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सबसे पहले सभी किसानों का कर्ज माफ करने के साथ 2500 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से धान की खरीदी शुरू की। धान को सबसे अधिक समर्थन मूल्य में खरीदने वाली देश की यह पहली सरकार है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इसी कीमत में ही धान की खरीदी होगी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से जो भी अंतर राशि होगी उसका किसानों को भुगतान किया जाएगा। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जल्दी ही धान खरीदी होगी और किसानों को शेष राशि चौथे किस्त का भुगतान भी जल्दी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बिजली बिल भी हाफ किया गया है। स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती भी शुरू कर दी गई है।डॉ डहरिया ने कहा कि सरकार द्वारा 36 में से 24 वादे पूरे कर दिए गए हैं, जल्दी ही शेष वादों को भी पूरा कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश भर में शिक्षकों की भर्ती,पुलिस और कॉलेज में प्राध्यापकों के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती कर युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध करा रही है। स्थानीय गौ पालकों से गोबर की खरीदी कर उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आरंग विधानसभा में आज अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। निश्चित ही इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति बढ़ेगी। मंत्री डॉ डहरिया ने ग्राम सेमरिया में विभिन्न समाज के लिए सामुदायिक भवन ,सीसी रोड, नरदहा में जलसंसाधन विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 43 लाख 75 हजार की लागत से जलाशय का जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन, ग्राम पचेड़ा में मंडी चबूतरे और सीसी रोड  आदि का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गाँव के विकास के लिए अनेक कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों,सेवा कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान भी किया।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा,श्रीमती शकुन डहरिया, जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता वर्मा, जनपद सदस्य देवराज जांगड़े,दिनेश ठाकुर,कोमल साहू,रेखराम पात्रे,ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
                                     

पंचायत तंत्र 24.com,जगदलपुर । बोधघाट थाना क्षेत्र में बीते 21 अक्टूबर को 4 वर्षीया एक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घण्टों के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बस्तर पुलिस ने पीड़िता को जल्दी न्याय दिलाने के लिए 7 दिन के भीतर न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने सात दिन के भीतर चार्जशीट प्रस्तुत करने पर बस्तर पुलिस की प्रशंसा की है और उन्होंने बस्तर एसपी और उनकी टीम को इसके लिए बधाई दी है।
डीजीपी डीएम अवस्थी ने ट्वीट कर कहा, “बस्तर पुलिस ने एक सराहनीय काम किया है जब उन्होंने बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया और जाँच पूरी करने के बाद केवल सात दिनों में अदालत में चार्जशीट लगा दी! यह @CG_Policetowards महिला सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बस्तर एसपी और उनकी टीम को बधाई।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट टीआई राजेश मरई बताया कि बीते 21 अक्टूबर की शाम करकापाल निवासी मिथलेश पटेल अपने पड़ोसी के घर पहुंचा हुआ था। इस दौरान घर में 4 वर्षीया बच्ची के अलावा घर में कोई भी शख्स मौजूद नहीं था। मौके का फायदा उठाते हुए युवक ने बच्ची के साथ खेलने का बहाना करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।
जब परिजन घर वापस लौटे तो बच्ची ने घटना की जानकारी उनको दी। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की पतासाजी में तत्काल जुट गई। कुछ घण्टों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को पंचायत भवन के पास बने टॉयलेट से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने 7 दिनों के भीतर ही पीड़िता को जल्द ही न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में चालान पेश कर दिया है।