
रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम देश की 100 ताकतवर शख्सियतों में शुमार हुआ हैं। इंडियन एक्सप्रेस की तरफ से जारी इस लिस्ट में भूपेश बघेल को 54 वां रैंक मिला है। 100 शक्तिशाली भारतीयों की सूची में देश के जानी मानी हस्तियों को पछाड़ते हुए 54वें स्थान पर प्रदार्पण होना ये स्पष्ट करता है की पूरा भारत उनके द्वारा चलाये जारहे जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है ।
