
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की शराब खाद्य विभाग की जांच में अमानक पाई गई है। दरअसल शिकायत पर खाद्य विभाग ने देसी मदिरा की जांच की थी। विभाग ने टाटीबंध दुकान से देसी शराब का सैंपल लिया था। जांच में शराब खराब पाई गई थी। अब लीगल कार्रवाई के लिए विभाग शराब की फाइनल जांच में जुटा है।
