
रायपुर । देश के पूर्व गृह मंत्री और वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद देश की राजनीति गरमा गई है. मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इसे पीएम मोदी की भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेंस की नीति करार दिया है ।
रमन सिंह ने कहा, ” एक बड़ा विषय रहा उनके और उनके लड़के के खिलाफ. काफी लंबे समय से मामला चल रहा है. सीबीआई ने 30 घंटे बाद उन्हें गिरफ्तार किया है. जो जुर्म दर्ज है उसी में गिरफ्तारी हुई है, कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा. सीबीआई ने सख्त कार्रवाई की है. मामला सुप्रीम कोर्ट में है. सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी. मोदी जी ने जो कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस रहेगा. तथ्य के आधार पर कार्रवाई होगी. न्यायालीन प्रकिया से उन्हें गुजरना होगा.”
कांग्रेस द्वारा इस मामले में प्रदर्शन किये जाने पर उन्होंने कहा कि जब मामला न्यायलय में है तो तथ्यों को सामने रखना चाहिए, प्रमाण रखना चाहिए. राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए ।
आपको बता दें सीबीआई ने INX मीडिया मामले में बुधवार की रात चिदंबरम को उनके घर से गिरफ्तार किया था ।
