
रायपुर । गंभीर विमर्श के साथ संविधान बना है, इसकी रक्षा करना हिंदुस्तान के लोगों की जिम्मेदारी है. बहुत सी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है. लोगों से उनका अधिकार छीना जा रहा है. जो संविधान हमारी रक्षा करता है, उसे बचाने की भी जिम्मेदारी हमारी है. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही ।
नई दिल्ली में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर लौटने के बाद एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकारों के स्कूलों में संविधान पढ़ाए जाने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि हर नागरिक को संविधान के बारे में जानना चाहिए. संविधान ही हमें अधिकार प्रदान करती है, हमें हमारे दायित्वों का बोध कराती है, जिम्मेदार बनाती है ।
उन्होंने कहा कि संविधान इस देश में सर्वोपरी है. वर्षों बहस कर 300 से अधिक लोगों ने मिलकर इस संविधान को बनाया है. बहुत विचार विमर्श कर इसका निर्माण हुआ. 1947 से शुरू कर 1950 में इसे पूरा किया गया और 26 जनवरी 1950 में इसे लागू किया गया ।
बीजेपी में अध्यक्ष चुनाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आतंरिक लोकतंत्र की बात करते हैं लेकिन अब मनोनयन की बात हो रही है. ये बताता है कि बीजेपी में ही सब कुछ ठीक ठाक नहीं है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के पहले ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाना था, लेकिन नहीं हो सका. इनका आंतरिक फूट साथ पर आ गई है ।