
रायपुर । दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- कल नीति आयोग की बैठक है, उसमे हम भी शामिल होंगे, राजद्रोह जैसे अपराध नहीं होने चाहिए, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को है, आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा- “डिनर पार्टी दी गयी है, मैं भी जाऊंगा” हालांकि कमलनाथ की इस डिनर पार्टी में कुछ और अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुए हैं, जहां वो राज्यों से जुड़े मुद्दों को रखेंगे।
