रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां सदभावना दिवस के कार्यक्रम के बाद देवेन्द्र नगर चौक पहुंचे। वहां स्थित टी स्टॉल पर उन्होंने चाय की चुस्कियां ली। विधायक कुलदीप जुनेजा भी उनके साथ थे। राज्यसभा संसद पी एल पुनिया और छाया वर्मा, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे ।
