
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को राजधानी रायपुर में आम आदमी की तरह भगवान गणेश के दर्शन को निकले. बिना किसी ताम-झाम के बड़े आराम से. एक-एककर कर फिर वे कई गणेश पंडालों में पहुँचे. आरती में भी हुए शामिल हुए ।
उन्होंने गणेश प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना कर राज्य जनता की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। वे अपनी यात्रा के दौरान कालीबाड़ी, रामसागर पारा, राठौर चौक और गुढ़ियारी पहुँचे. राम सागर पारा और गुढ़ियारी में पैदल भ्रमण कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने राठौर चौक स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना की। वहीं कालीबाड़ी चौक स्थित गणेश पंडल में उनका गजमाला और खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया गया ।
गुढ़ियारी में गणेश पंडाल में पौराणिक कथाओं पर आधारित स्वर्ग-नरक द्वार की आकर्षक झाँकी बनायी गई है। इस झाँकी को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभिभूत हो गए हैं ।
