
रायपुर । छत्तीसगढ़। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में बड़ा ऐलान किया गया। सरगुजा मेडिकल कॉलेज का नाम अब से राजमाता के नाम से जाना जाएगा। बजट सत्र के दूसरे दिन सीएम भूपेश बघेल ने सदन में ये घोषणा की है। मंत्री रविन्द्र चौबे के आग्रह पर सीएम बघेल ने ये ऐलान किया है। इससे पहले सदन में दो मिनट का मौन रख कर राजमाता को श्रद्धाजंलि भी दी गई।
सदन में बकाया बिजली बिल का मुद्दा भी उठाया गया। इसके जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि प्रदेश में 770 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। 17 उपभोक्ताओं का प्रकरण कोर्ट में लंबित है।
