
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां जनचौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दिव्यांगजन श्रीमती सिलमिला तिग्गा ने मुलाकात स्वरोजगार के लिए कम्प्यूटर सेट की मांग की। मुख्यमंत्री ने तिग्गा के हौसले की तारीफ की और उनकेे आवेदन पर तत्काल 50 हजार रुपये स्वीकृत करने के निर्देश दिए। तिग्गा जशपुर जिले के कुनकुरी तहसील के अंतर्गत ग्राम बोरोकछार की रहने वाली है। वे दोनों हाथों से निःशक्त है। मुख्यमंत्री को तिग्गा ने बताया कि वह 10वीं तक शिक्षित है। वह अपने पैरों से कम्प्यूटर चला सकती है, उसे किसी पर आश्रित होना पसंद नही है, इसलिए कम्प्यूटर के जरिए वह रोजगार करना चाहती है।
