
रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया. ट्वीट कर लिखा- आज का दिन जाते-जाते राजनीति को एक ऐसी स्थायी शून्यता दे गया, जो कभी न भरी जा सकेगी। शानदार वक्ता, दल से ऊपर उठकर रिश्तों को सहेजने वाली नेता सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन की सूचना बहुत दुःखद है। वो जब भी विश्वपटल पर बोलीं, एक मुखर भारत आँखों के सामने प्रतीत हुआ।
