रायपुर । पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। अमर अग्रवाल ने अरपा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को खत्म नहीं करने का अनुरोध किया है। अपने ढाई पेज के पत्र में पूर्व मंत्री ने बताया है कि अरपा का उद्धार अरपा साडा से संभव है। अमर अग्रवाल ने सात अलग-अलग बिंदुओं के जरिये प्राधिकरण की जरूरत को बताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे पत्र में अमर अग्रवाल ने कहाकि आज मैं आपको यह पत्र इस आशा के साथ लिख रहा हूँ कि आप इसमें उल्लेखित समस्त तथ्यों का तटस्थ रूप से परीक्षण कर बिना राजनैतिक विद्वेष के लोक हित में उचित निर्णय लेंगे। बिलासपुर, यह सिर्फ़ एक शहर नहीं अपितु एक अविरल ज्ञानस्थली है जिसने सदैव अपने हितों के संरक्षण हेतु प्रयास किया है। हाल ही में समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से एक समाचार पढ़कर आश्चर्य हुआ जिसमें यह जानकारी मिली कि आपके नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र ही अरपा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को विघटित करने का निर्णय लेने वाली है। मेरा अनुरोध है कि कृपया ऐसा निर्णय लेने के पूर्व इस पूरी परियोजना एवं उससे जुड़े समस्त पहलुओं का परीक्षण स्वयं करें जिससे आपको यह विश्वास हो सके।कि इसी परियोजना के माध्यम से ही बिलासपुर की जीवन दायिनी अरपा नदी को वास्तविक रूप से संरक्षित कर भविष्य का बिलासपुर गढऩा संभव है।
बिलासपुर का नागरिक और बीस वर्षों तक इसका प्रतिनिधित्व करने के नाते इस पत्र के माध्यम से आपको इस परियोजना और इसके उद्देश्यों का बोध कराना मैं अपना कर्तव्य मानता हूँ। अंत में लिखा कि बिलासपुर का एक नागरिक,
अमर अग्रवाल।
