
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची समाज के सदस्यों ने मुलाकात की। नगारची समाज के सदस्यों ने सीएम बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री जी ने उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही।
