
रायपुर । कांग्रेस प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों में 20 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेगी। पहले यह धरना प्रदर्शन 8 जुलाई को होना था लेकिन सीएम भूपेश बघेल की माता जी के निधन के बाद इस टाल दिया गया था। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मिट्टी तेल के कोटे में कटौती, पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि, बढ़ती महंगाई, धान के समर्थन मूल्य में मात्र 3.7% की वृद्धि और दाल भात केंद्रों छात्रावासों के चावल के कोटे में कटौती को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
