
रायपुर । आज सिर्फ चेतावनी देने के लिए हम धरनास्थल पर उपस्थित है. समय रहते प्रदेश सरकार बदल जाए, जो वादा किया है उसको पूरा करें, नहीं तो यह जनता आने वाले समय में लोकसभा में जैसे जवाब दिया है, वैसे नगरीय निकाय चुनावों में जवाब देंगे. यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज बूढ़ातालाब में आयोजित भाजपा के जिला स्तरीय आंदोलन में कही. रमन सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश में फैले आराजकता को ठीक करे, चारों तरफ अंधेरा है पहरेदार लुटेरा बन गया है. चारों तरफ हाहाकर मचा है, चाहे पानी के लिए हो या बिजली हो. इनके झूठे वादे से जनता नाराज है. सिर्फ़ छः महीने में ही इन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है।
प्रदेश में अब हालत यह बन गई है कि तास की पत्ते की तरह अधिकारियों को फ़ेक रहे हैं. हमने तीन बार जनता की सेवा किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में ढूबा दिया. किसान डिफाल्टर होने के कगार में है. किसान आत्महत्या करने को मजबूर है. कांग्रेस सरकार में हमारे नेताओं की हत्या हो रही है. पहले बीजेपी नेता की हत्या कर सिर काट दिया गया. अब नक्सली हत्या कर रहे हैं. सरकार को शर्म करना चाहिए।
गांवों में भय का माहौल
रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के छह महीनों के कार्यकाल में जनता से वादाखिलाफी और दमन नीति को लेकर सभी ज़िलों में धरना-प्रदर्शन किया है. गांव-गांव में भय और आतंक का माहौल है. छः महीने में सभी जगह भय का वातावरण बन गया है. इन चारों तरफ अंधेरा है. बेरोज़गारी भत्ता, ऋण माफ़ी, बिजली, विकलांग व वृद्धा पेंशन सारी योजनाओं को पलट के रख दिया है।
अराजकता की स्थिति
इस तरह पूरे छत्तीसगढ़ में अराजकता की स्थिति है. हर दो तीन दिन में कलेक्टर एसपी बदले जा रहे हैं. कोई स्थिरता का माहौल नहीं है. जिस भाजपा को विधानसभा में कम सीट मिली थी, लेकिन सिर्फ छः महीने में इनकी दमनकारी नीतियों के कारण लोकसभा में बीजेपी आगे रही।