
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री गिरिश देवांगन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरिश दुबे के नेतृत्व औऱ गुरु गोविंद सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कामरान अंसारी की अध्यक्षता में रविवार को तेलीबांधा तालाब से केंद्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों का धान 1815 रु में ही खरीदने और राज्य सरकार द्वारा 2500 प्रति क्विंटल में धान खरीदने की स्थिति में केन्द्रीय पुल से छत्तीसगढ़ का चावल नहीं खरीदने की धमकी के विरोध में रविवार को मौन जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया गया। मौन जुलूस में पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्र. 35 से आफताब फरिश्ता राजा के साथ ब्लाक उपाध्यक्ष अरुण मैनुवल, वार्ड अध्यक्ष शहाबुद्दीन खान, साजिद खान, रानी बाई, कमलेश पटेल, राजेश जुम्मन, रेहाना रुखसार, सतीश, दीपक गंगवानी, मनोज दुबे, सुनील मसीह, सोमू आरिफ खान सहित सैकड़ों की तादाद में वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये।
