
रायपुर । डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश के सभी आईजी, एसपी और कमांडेंट्स से आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। उन्होंने महिला और बच्चों से संबंधित अपराध के लगातार बढ़ते आंकड़ों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिस जब तक त्वरित कार्रवाई नहीं करेगी, तब तब अपराधों पर न तो नियंत्रण बनेगा, न ही आम जनता को राहत मिलेगी।
इस बातचीत में उन्होंने कमांडेंट्स को निर्देश दिया कि जवानों के बीच अनुशासन, संयम का वातातवरण हो, तो हालिया हुई अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मैदानी अमले को इतना चुस्त दुरूस्त रखें कि किसी भी अपराध की सूचना अथवा मदद की सूचना पर पुलिस फौरी तौर पर राहत पहुंचा सके। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएचक्यू के दूसरे आला अधिकारी भी मौजूद थे।
