
रायपुर । दीपावली से ठीक पहले एक बार फिर ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने से कर्मचारियों का वेतन अटक सकता है। दीवाली से पहले सरकार ने 24-25 अक्टूबर को वेतन और सातवे वेतनमान के एरियर्स भुगतान के आदेश दिए थे। दीवाली में खर्च को देखते हुए सरकार त्यौहार से पहले ही कर्मचारियों को वेतन और एरियर्स भुगतान करने का आदेश दे चुकी है। लेकिन भुगतान के ठीक एक दिन पहले ही ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने की खबर ने अधिकारी कर्मचारियों को मायूस कर दी है।
ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने से कर्मचारियों के बिल फंस सकते हैं। कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया है कि सर्वर को जल्द सुधारा जाए ताकि उन्हें वेतन का भुगतान किया जा सके।
