
रायपुर । जमीन फर्जीवाड़ा करने वालों पर राजधानी पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। ऐसे ही एक मामले में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में राम अवतार अग्रवाल नामक व्यक्ति की जमीन को अपना बताकर बेचने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मास्टर माइंड योगेश्वर साहू जिला धमतरी, हल्लू राम सोनवानी मंदिर हसौद, चैनसिंग विश्वकर्मा दुर्ग, दाऊलाल विश्कर्मा और कृष्णा यादव टिकरापारा है।
