
रायपुर । राजधानी रायपुर के धोबी तालाब के पास गणेश विसर्जन का कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे युवक को बदमाश ने विवाद के चलते चाकू मार दिया. युवक का नाम शुभम चोपकर है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. चाकू से हमाला करने वाले आरोपी का नाम दादू उर्फ़ सिद्धार्थ सोनवानी है जो मौके से फरार है ।
