ज्योतिष और वैज्ञानिक के अनुसार हर किसी का यही मत होता है कि हमें अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। यह न केवल सेहत के लिए अच्छा माना जाता है बल्कि साफ-सफाई होने से घर का वास्तु भी ठीक रहता है। साथ ही व्यक्ति जल्द ही तरक्की भी करने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने घर के मुख्य द्वार पर सिर्फ पानी का छिड़काव किया जाए तो कई प्रकार के फायदे हो सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में कई उपाय बताने वाले हैं। क्या आपको पता है कि हमारे घर के मुख्य द्वार पानी का छिड़काव करने पर कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस प्रकार के पानी का इस्तेमाल हमें छिड़काव के लिए करना चाहिए।
मुख्य द्वार पर करें पानी का छिड़काव
बता दें कि पानी का छिड़काव करने से न सिर्फ साफ-सफाई बनी रहती है बल्कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि भी आती है। ऐसे में आप अपने मुख्य द्वार के सामने पानी से छिड़काव कर सकते हैं। ऐसा करने पर कई प्रकार के फायदे हो सकते हैं।
यदि आप तांबे के लोटे से घर के मुख्य द्वार के सामने छिड़काव करते हैं तो ऐसा करना भी काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे न केवल माता लक्ष्मी की कृपा होती है बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
हल्दी के पानी से अपने घर के आसपास छिड़काव करने से आसपास मौजूद कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। साथ ही इससे धन-धान्य की वृद्धि भी होती है।
यदि आप अपने घर में हल्दी के पानी का छिड़काव करते हैं तो ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा हमारे आस-पास से समाप्त हो जाती है। साथ ही हल्दी के पानी के छिड़काव से उन्नति भी प्राप्त होती है।
अपने आसपास व्यक्ति को कम से कम एक बार पानी का छिड़काव करना ही चाहिए। नमक के पानी का छिड़काव करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही नमक के पानी से पनप रहे परजीवी भी समाप्त हो जाते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.