
पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रथम व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अभी कुछ देर पहले श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चल रहा है. अजीत जोगी के निज निवास से मिली जानकारी के मुताबिक अजीत जोगी को सुबह बीपी लो होने के कारण दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने अमित जोगी से चर्चा में उन्हें आश्वस्त किया कि चिंता न करें अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी।
