
रायपुर। सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने रेपो रेट से लिंक्ड रिटेल लोन की ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती कर दिया है. बैंक की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद अब होम लोन, ऑटो लोन, समेत सभी रिटेल लोन सस्ते हो चुके हैं ।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने दरों में कटौती का फैसला लिया है. बैंक के इस कदम के बाद ग्राहकों को ब्याज दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों को मिल सकेगा ।
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने 0.25 फीसदी ब्याज दर घटाईं
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) द्वारा जारी बयान के मुताबिक रेपो रेट बेंचमार्क से लिंक्ड कंज्यूमर लोन्स के लिए ब्याज दरों को 0.25 फीसदी घटा दिया है. BoB की नई दरें रेपो रेट से लिंक्ड होम लोन, मॉर्गेज लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और अन्य रिटेल लोन प्रॉडक्ट्स पर लागू होंगी. बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक दरें घटने के बाद होम लोन और ऑटो लोन के लिए ब्याज दरें सालाना 8.10 फीसदी से लेकर 8.60 फीसदी हो गई हैं ।
RBI Credit Policy: RBI ने रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाया, लगातार पांचवी बार घटाई दरें
रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवी बार ब्याज दरों में कटौती कर दी है. रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है. RBI ने रेपो रेट 5.40 फीसदी से घटाकर 5.15 फीसदी कर दिया है. वहीं रिवर्स रेपो रेट भी 5.15 फीसदी से घटाकर 4.90 फीसदी कर दिया है ।
मार्जिनल स्टैंडिंग फेसिलिटी रेट और बैंक रेट 5.65 फीसदी से घटाकर 5.40 फीसदी कर दिया है. रिजर्व बैंक इस साल लगातार चार बार में रेपो दर में 1.35 फीसदी की कटौती कर चुका है ।
