रायपुर। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि पूरे देश में जो हालात है वो सबके सामने हैं। तीन दिन से हमलोग दिल्ली में है और पहले दिन 200 लोगों को अनुमति दी गई, कल कुछ नेताओं को अनुमति दी गई और आज तो हद हो गई कि हम अपने स्टाफ को भी नहीं ला सकते हैं। हमसे कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं और लोग नहीं आ सकते हैं। किस प्रकार से हम पार्टी कार्यालय में पहुंचे...ऐसी स्थिति पहले नहीं हुई थी।
आगे मुख्यमंत्री ने कहा - पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों... क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है वो है राहुल गांधी। देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए... ये होता है। लेकिन उन्हें ये बहुत महंगा पड़ेगा। आप कार्यकर्ता-नेता को कार्यालय में आने से प्रतिबंध लगा रहे हैं। आप किसी को एक सीमा तक दबा सकते हैं उससे ऊपर नहीं। पूरा देश इस घटना को बेहद करीब से देख रहा है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई धक्का मुक्की दुर्व्यवहार की घटना का निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली में पुलिस के द्वारा की गई धक्का-मुक्की छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता का अपमान है। दिल्ली पुलिस दुर्व्यवहार के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खेद प्रकट करना चाहिए और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही करना चाहिए। मोदी सरकार अपने 8 साल के कार्यकाल में देश की जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल रही है। मोदी भाजपा सरकार के जन विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी नीतियों से देश भर में आक्रोश है। मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेता मुखर होकर जनता की आवाज उठा रहे हैं इससे डरी, घबराई मोदी भाजपा की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में ईडी ने 1700 जगह छापेमारी की कार्यवाही की जिसमें मात्र 9 पर ही कुछ निर्णय तक पहुंच पाई। लेकिन भाजपा के भ्रष्ट और कमीशनखोर नेताओं के घर में पहुंचने की हिम्मत ईडी कि नहीं हुई। इससे स्पष्ट समझ में आता है कि मोदी सरकार ईडी का उपयोग विरोधी दलों के नेताओं को डराने धमकाने के लिए उनके छवि धूमिल करने के लिए कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के समर्थन में खड़े विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां कर मोदी सरकार अपने अन्याय के विरोध को कुचलना चाहती है। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गिरफ्तारी इसीलिये की गयी है। देश में जब से मोदी सरकार आई है वह लगातार प्रजातांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही, संवैधानिक संस्थान से लेकर विपक्ष तक को समाप्त करने की साजिशे मोदी सरकार द्वारा रची जा रही है।
छत्तीसगढ़ का एक ऐसा न्यूज पोर्टल panchayat tantra24.com है जिसमे ग्रामीण परिवेश से सम्बंधित समस्याएं व विकास साथ ही सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिक को रुबरू कराना अपना दायित्व समझकर समाज व देशहित में कार्य कर रही है साथ ही पंचायत प्रतिनिधियो की आवाज को भी सरकार तक पहुचाने का काम एक सेतु की तरह कर रही है
स्वामी / संपादक - श्रीमती कन्या पांडेय
कार्यालय - सुभाष नगर मदर टेरेसा वार्ड रायपुर छत्तीसगढ़
ई मेल - panchayattantra24@gmail.com
मो. : 7000291426