मैच फिक्सिंग के मुख आरोपी संजीव चावला ने अंडरवल्र्ड की सीधे दखल की बात स्वीकारी

पंचायत तंत्र- रायपुर । क्रिकेट सट्टा से जुड़े लोगों के लिए बुरी खबर है। इंटरनेशनल क्रिकेट खाईवाल सटोरिया संजीव चावला ने दिल्ली पुलिस को बयान दिए है उसके बाद से राजधानी रायपुर के सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुबंई के बाद सात महानगरों में होने वाले क्रिकेट सट्टा से बुकी और खाईवालों ने राजधानी में भी अड्डा बना रखा था। समय-समय पर होने वाले नेशनल, इंटरनेशनल क्रिकेट में अंडरवल्र्ड का सीधा-सीधा हस्तक्षेप होने के संजीव चावला के बयान के बाद आनलाइन क्रि केट सटोरियों के कान खड़े हो गए है। वर्ष 2000 में हुए मैच फिक्सिंग के मुख्य आरोपी संजीव चावला ने बयान देकर सटोरियों को सकते में डाल दिया है। संजीव का कहना है कि हर मैच फिक्स होता है। दिल्ली पुलिस को दिए बयान में संजीव चावला ने खुलासा किया है कि फिक्सिंग के पीछे अंडरवल्र्ड का हाथ होता है। जो वह कहता है वहीं मैच का परिणाम होता है। संजीव चावला ने कहा कि क्रिकेट कभी भी निष्पक्ष नहीं होता। यहां तक की मैच के दर्शक भी फिक्स होते है। अंडरवल्र्ड मैच को उसी पूरी तरह नियंत्रित करते है। संजीव का कहना है कि उनके अनुसार अगर ऐसा नहीं हुआ तो मार दिए जाएंगे। पुलिस क्राइम स्पेशलिस्ट का कहना है कि अभी भी इस मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने दिल्ली कोर्ट को बताया कि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान क्रोन्ये भी मैच फिक्सिंग मामले में शामिल है। क्रोन्ये 2002 में विमान दुर्घटना में मारे गए थे। चावला पर आरोप है कि 2000 फरवरी मार्च में दक्षिण अफ्रीकी टीम के भारत दौरे के मैचों को फिक्स करने के लिए क्रोन्ये के साथ प्लानिंग की थी। सूत्रों के अनुसार इस खबर ने राजधानी के सटोरियों की नींद हराम कर दी है। राजधानी रायपुर में भी करोड़ों बुकिंग और खाईवाली करने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में लाल होकर अनाप-शनाप धन कमाया है। स्थानीय सटोरियों के तार संजीव से जुड़े होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
