
रायपुर । नई राजधानी के निकट स्थापित जंगल सफारी में सफर के लिए पर्यटकों को अब एसी बस की सुविधा नहीं मिल पाएगी। ऐसा इसलिए क्यों कि सभी एसी बसों की एसी लगातार खराब होती जा रही हैं और इसे बना पाना भी संभव नहीं है। इधर भारी गर्मी के चलते जंगल सफारी में इस बार पर्यटकों की उपस्थिति भी नगण्य रही।
यह जानकारी जंगल सफारी के सहायक संचालक विनोद सिंह ठाकुर ने बताया कि जंगल सफारी में पर्यटकों की सुविधा के लिए 12 एसी बसों की व्यवस्था वन विभाग प्रबंधन की ओर की गई है और जैसे-जैसे बसें पुरानी होती जा रही हैं बसों की एसी खराब होती जा रही हैं और इसे रिपेयरिंग कराना भी संभव नहीं है क्यों इसमें खर्च भी अधिक आता है और सक्सेसफूल हो ऐसा भी कोई जरूरी नहीं है। इसलिए अब यह निर्णय लिया गया है कि जंगल सफारी में पर्यटकों को नान एसी बस की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। पर्यटकों से अब नान एसी बस का ही किराया लिया जाएगा। श्री ठाकुर ने बताया कि कुल 12 बसों में 6 बसों में कंपनी से ही एसी गलकर आई थीं जबकि 6 साधारण बसों में एसी बाद में एसेंब्लिंग कराया गया था जो ज्यादा सफल नहीं रहा। इसीलिए अब पर्यटकों को नान एसी बस की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वैसे तो जंगल सफारी में अलग-अलग प्रजाति के 40 हजार पौधे लगे हुए हैं, इसके अलावा वर्तमान में 1 हजार साल पौधे और लगाए जाएंगे। इसके अलावा सीट बाल पद्धति से भी और पौधे रोपे जाएंगे। विनोद सिंह ने बताया कि इस बार भारी गर्मी के चलते जंगल सफारी में पर्यटकों की संख्या पिछले बार की तुलना में काफी कम रही। वहीं बरसात में तो भारी बारिश की स्थिति में जंगल सफारी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है।