
रायपुर। आज राजीव भवन में जनता व कार्यकर्ताओं की समस्या से अवगत होने मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुंचे थे। इस दौरान वे सैकड़ों लोगों से मुलाकात किए और उनकी समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजीव भवन में मंत्रियों की जवाबदारी लगाई गई है। इसी परिपेक्ष्य में आज 1 बजे से 3 बजे तक मेरी जवाबदारी है। इस दौरान मेरे पास सैकड़ों की संख्या में आवेदन आया। जिसे पढऩे के बाद संबंधित जिलों के कलेक्टरों व एसडीएम से संपर्क कर त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया है। आज जो आवेदन आए है उसमें अधिकतर जमीन बंटवारा, सीमांकन, नामांकन सहित अन्य मामले है। मॉनिटरिंग की बात पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बने अभी 6 माह हुए है और लोकसभा का रिजल्ट आए 20 दिन नहीं हुआ है। उसके बाद भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है। कोई भी समस्या का तत्काल निराकरण होना चाहिए इसी को लेकर 4 दिन पहले बैठक लेकर 5 जिलों के कलेक्टर व एसडीएम को निर्देश दिया गया है। इसके अलावा नक्शों की साइज बढ़ाने का काम कर रहे है, डायवर्सन का काम भी तेजी से चल रहे है। जिससे 2 माह के अंदर अधिकांश काम खत्म हो जाएगा। वहीं ऑनलाइन भुंइया सॉफ्टवेयर पर उन्होंने कहा कि कभी भी कोई व्यवस्था बदलती है तो उसको सुचारू रूप से चलाने के लिए समय लगता है। पटवारी को जो भ्रांतिया फैली थी वह दूर हो चुकी है और सभी अपने काम पर लौट गए है। वहीं आपदा प्रबंधन की बात पर उन्होंने जवाब दिया कि मानसून आने वाला है कोई भी आपदा न हो इसकी व्यवस्था की जा रही है।
