
रायपुर । रायपुर, छत्तीसगढ़। जनपद पंचायत की तरह जिला पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का दबदबा कायम है । प्रदेश के 27 जिलों में जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए आज चुनाव संपन्न हुए । जिसमें से ज्यादातर स्थानों पर कांग्रेस के अध्यक्ष बने है ।
मिली जानकारी के मुताबिक 27 जिलों में से 20 पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है तो वहीं 7 जिलों में भाजपा के अध्यक्ष जीत कर आए हैं । संभागवार अगर बात करें तो रायपुर संभाग के 5 जिलों में कांग्रेस, बिलासपुर संभाग के 5 जिलो में कांग्रेस, सरगुजा संभाग के 5 जिलों में 3 में भाजपा और दो में कांग्रेस, दुर्ग संभाग के पांच जिलों में 3 में भाजपा और दो में कांग्रेस और बस्तर संभाग के 7 जिलों में 6 में कांग्रेस और एक में भाजपा को जीत हासिल हुई है ।
