Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्रवण यंत्र से कांति के जीवन में लौटी सुनने की क्षमता, अब शिक्षा पूरी कर आत्मनिर्भर बनने की राह

August 21, 2026

कोरिया की रीना साहू ने कहा- विष्णु भैया ने दिया राखी का तोहफा, राखी से पहले महतारी वंदन की राशि बनी महिलाओं की मुस्कान

August 21, 2026

राखी से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई त्योहार की खुशियां

August 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, August 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » हर ग्राम पंचायत में होगा दिव्यांगजनों का सर्वे, जरूरत के मुताबिक मिलेंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण
बस्तर

हर ग्राम पंचायत में होगा दिव्यांगजनों का सर्वे, जरूरत के मुताबिक मिलेंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

Author AuthorBy Author AuthorAugust 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर

panchayattantra24.-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में दिव्यांगजनों का सर्वेक्षण कर उनकी जरूरतों के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र दिव्यांगजनों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान देने कहा।
कमिश्नर सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए क्लस्टर अथवा ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएं। पूर्व में दिव्यांगजनों को प्रदाय किए गए कृत्रिम उपकरणों की भी जांच की जाए तथा आवश्यकता के अनुसार उनमें सुधार अथवा बदलाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि उक्त उपकरण उनके लिए पूरी तरह उपयोगी साबित हों।
उन्होंने सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पात्र बुजुर्गों एवं महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक माह हितग्राहियों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। पात्र हितग्राहियों को निर्धारित पेंशन योजनाओं से जोड़कर नियमित रूप से लाभान्वित करने पर जोर दिया।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बैठक में कमिश्नर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में लक्षित बच्चों एवं माताओं को समेकित बाल विकास सेवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने कहा। इसके लिए जिला स्तर पर विभिन्न मदों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर से भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कमिश्नर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों को स्कूल पूर्व आरंभिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सकारात्मक एवं नवाचारपूर्ण प्रयास किए जाएं। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टेलीविजन की व्यवस्था करने तथा बच्चों के लिए डिजिटल लर्निंग मटेरियल तैयार कर रोचक एवं सहज तरीके से शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने से उनके शैक्षणिक विकास को मजबूत आधार मिलेगा। कमिश्नर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उक्त भर्ती प्रक्रिया की माहांत तक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए ताकि आगामी माह भर्ती प्रक्रिया प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा सके।
बैठक में डिप्टी कमिश्नर गीता रायस्त सहित समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग के संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं जिलों के अधिकारी वर्चुअल तौर पर जुड़े रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

नारायणपुर में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, लता उसेंडी ने फहराया तिरंगा

August 15, 2026

विश्व आदिवासी दिवस पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा; अमरजीत भगत बोले- “आदिवासी समाज सरकार बना सकता है तो हटा भी सकता है”

August 11, 2026

तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़: नारायणपुर में 3 तस्कर गिरफ्तार, खाल के साथ दो बाइक जब्त

August 11, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • श्रवण यंत्र से कांति के जीवन में लौटी सुनने की क्षमता, अब शिक्षा पूरी कर आत्मनिर्भर बनने की राह
  • कोरिया की रीना साहू ने कहा- विष्णु भैया ने दिया राखी का तोहफा, राखी से पहले महतारी वंदन की राशि बनी महिलाओं की मुस्कान
  • राखी से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई त्योहार की खुशियां
  • कोनगुड़ में आकार ले रहा आकांक्षा ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र, हर साल 1500 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
  • विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करें, अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर करें योजनाओं की निगरानी : श्रीमती राजवाड़े

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.