Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

81.52 लाख की जल परियोजना ने बदली सेवैयाकला की तस्वीर, अब 185 घरों में हर सुबह नल से पहुंच रहा साफ पानी

August 11, 2026

हरेली तिहार पर्व की श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई

August 11, 2026

आंगनबाड़ी से स्कूल तक आसान होगा बच्चों का सफर, सुकमा में 1,044 केंद्रों पर मजबूत हो रही नौनिहालों की नींव

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 11
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़: नारायणपुर में 3 तस्कर गिरफ्तार, खाल के साथ दो बाइक जब्त
बस्तर

तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़: नारायणपुर में 3 तस्कर गिरफ्तार, खाल के साथ दो बाइक जब्त

Author AuthorBy Author AuthorAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-नारायणपुर। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की सतर्क टीम ने तेंदुए की खाल की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पूरी तरह सुरक्षित तेंदुए की खाल बरामद की गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो बाइक भी वन विभाग ने जब्त की हैं।
यह कार्रवाई वन मंत्री केदार कश्यप के वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ सख्त निर्देशों के तहत की गई। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वन्यजीव अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार 8 अगस्त को वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान धौड़ाई रेंज के गायातापारा मार्ग के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर गश्ती दल ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई। आरोपी इसे दो मोटरसाइकिलों के जरिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइकों के नंबर CG-21/J-4096 और CG-21/J-0920 बताए गए हैं।
पूरी तरह सुरक्षित थी तेंदुए की खाल
वन विभाग के अनुसार, बरामद तेंदुए की खाल की कुल लंबाई 184 सेंटीमीटर, आगे के पैरों की ओर चौड़ाई 125 सेंटीमीटर, पिछले पैरों की ओर चौड़ाई 118 सेंटीमीटर और पेट की चौड़ाई 55 सेंटीमीटर है। खाल के आकार से इसके वयस्क तेंदुए की होने की बात सामने आई है। इससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनूराम काचलाम (39) और पुनीत कुमार बघेल (32), दोनों निवासी छोटेडोंगर, तथा जमधर पोताई (50) निवासी धौड़ाई के रूप में हुई है।
वन विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें धारा 9, 11, 39, 40(2), 44, 48(ए), 49(ए), 49(बी), 50 और 51 शामिल हैं।
कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को नारायणपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को अधिकतम सात वर्ष तक की सजा हो सकती है।
तस्करी नेटवर्क की भी जांच
वन विभाग अब इस मामले की आगे की कड़ियों की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की खाल कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसके अलावा इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन्यजीव अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। जंगलों में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि अवैध शिकार और वन्यजीवों की तस्करी पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विश्व आदिवासी दिवस पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा; अमरजीत भगत बोले- “आदिवासी समाज सरकार बना सकता है तो हटा भी सकता है”

August 11, 2026

चिरायु योजना का कमाल: 6 वर्षीय रिया को मिली सुनने और बोलने की नई जिंदगी, 12 लाख रुपये का इलाज हुआ पूरी तरह निःशुल्क

August 6, 2026

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर-अतिक्रमण मुक्त वन क्षेत्र में हजारों पौधों का रोपण, जनभागीदारी से हरित बस्तर की ओर बढ़ा कदम

August 4, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • 81.52 लाख की जल परियोजना ने बदली सेवैयाकला की तस्वीर, अब 185 घरों में हर सुबह नल से पहुंच रहा साफ पानी
  • हरेली तिहार पर्व की श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई
  • आंगनबाड़ी से स्कूल तक आसान होगा बच्चों का सफर, सुकमा में 1,044 केंद्रों पर मजबूत हो रही नौनिहालों की नींव
  • उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय बढ़ने की उम्मीद
  • आधार में नाम की गलती बनी छात्रवृत्ति की राह में बाधा, सेवा सेतु ने चंद कदमों में दूर की डॉली की परेशानी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.