Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चिरायु योजना से लौटी बस्तर की मासूम परिक्रमा की दुनिया में आवाज, 5 वर्षीय बच्ची अब सुन सकती है और जाने लगी है स्कूल’

September 26, 2026

सेवा की कहानी’ : जल से कल की तैयारी कर रहे हैं अकलासरई के सुरेश प्रसाद

September 26, 2026

बीजापुर में तसर रेशम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती, 10 पालकों को मिला सीधा लाभ

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बीजापुर में तसर रेशम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती, 10 पालकों को मिला सीधा लाभ
छत्तीसगढ़

बीजापुर में तसर रेशम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती, 10 पालकों को मिला सीधा लाभ

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बीजापुर। जिले के मिन्कापल्ली क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने और ग्रामीण परिवारों की आय के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना के तहत 10 तसर रेशम पालक हितग्राहियों को कुल 5,000 स्वस्थ डिंब समूह वितरित किए गए।
तसर रेशम उत्पादन के लिए ये स्वस्थ डिंब समूह बीएसएमटीसी वरम्, आंध्र प्रदेश से प्राप्त किए गए हैं। इन डिंब समूहों का कुल मूल्य लगभग ₹80 हजार है, जिसमें शासन द्वारा ₹70 हजार की सब्सिडी प्रदान की गई। हितग्राहियों को इसके लिए केवल ₹10 हजार का अंशदान करना पड़ा। इससे ग्रामीण रेशम पालकों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण रेशम उत्पादन का अवसर मिला है।
गुणवत्तापूर्ण उत्पादन से बढ़ेगी अतिरिक्त आमदनी
स्वस्थ डिंब समूह उपलब्ध होने से तसर रेशम पालकों को गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन में मदद मिलेगी। इससे उत्पादन की गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार के साथ ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
हितग्राही के शब्दों में—‘आमदनी बढ़ाने का मिला नया अवसर’
योजना से लाभान्वित  कामेश्वर ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सब्सिडी मिलने से तसर रेशम पालन के लिए आवश्यक सामग्री प्राप्त करना आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ डिंब समूह से बेहतर गुणवत्ता का कोसा उत्पादन करने में मदद मिलेगी, जिससे अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
नई उम्मीद, आत्मनिर्भरता की नई राह
मिन्कापल्ली क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन को प्रोत्साहन देने वाली यह पहल ग्रामीण हितग्राहियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय का साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शासन की सहायता से रेशम पालक अब बेहतर गुणवत्ता, अधिक उत्पादन और अतिरिक्त आमदनी की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
तसर रेशम से जुड़ी यह पहल ग्रामीण परिवारों के लिए केवल उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह बन रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा की कहानी’ : जल से कल की तैयारी कर रहे हैं अकलासरई के सुरेश प्रसाद

September 26, 2026

सेवा की कहानी : नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से बेटियों के सपनों को मिला संबल

September 26, 2026

नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का बड़ा खेल उजागर, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • चिरायु योजना से लौटी बस्तर की मासूम परिक्रमा की दुनिया में आवाज, 5 वर्षीय बच्ची अब सुन सकती है और जाने लगी है स्कूल’
  • सेवा की कहानी’ : जल से कल की तैयारी कर रहे हैं अकलासरई के सुरेश प्रसाद
  • बीजापुर में तसर रेशम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती, 10 पालकों को मिला सीधा लाभ
  • खपरगंज हिंसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पन्ना से गिरफ्तार, 30 आरोपी अब तक सलाखों के पीछे
  • खारून नदी उफान पर, महादेव घाट का विसर्जन कुंड भी बंद; पुल के ऊपर बह रहा पानी, रायपुर-अमलेश्वर मार्ग प्रभावित

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.