Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण

September 27, 2026

राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना बनी बेरोजगार युवा के स्वावलंबन की मजबूत नींव

September 27, 2026

जनजातीय विरासत और वनाधिकार संरक्षण के नवाचार को SKOCH Gold Award

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ‘आंगन मिलन सेवा’ में साझा कर रहे हितग्राही अपना अनुभव
छत्तीसगढ़

‘आंगन मिलन सेवा’ में साझा कर रहे हितग्राही अपना अनुभव

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि दीपा के लिए बन रही आर्थिक संबल

panchayattantra24.-रायगढ़। शासन की योजनाओं का लाभ जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो उसका असर घर की छोटी-छोटी जरूरतों से लेकर आत्मविश्वास तक दिखाई देता है। सेवा संकल्प अभियान के ‘आंगन मिलन सेवा’ में हितग्राही अपने अनुभव साझा करते हुए बता रहे हैं कि किस तरह शासन की
योजनाएं उनके जीवन को आसान बना रही हैं।
महतारी वंदन योजना से लाभान्वित विकासखंड धरमजयगढ़ के बाईसी कॉलोनी ढाडीपारा निवासी श्रीमती दीपा मंडल के लिए हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि ऐसा ही आर्थिक सहारा बनी है, जिससे वे अपनी जरूरत की चीजें अब स्वयं खरीद पा रही हैं। दीपा मंडल बताती हैं कि योजना के तहत मिलने वाली राशि से वे घर-गृहस्थी की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करती हैं। अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीदने के लिए अब उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। उनके लिए यह राशि आर्थिक मदद के साथ अपने फैसले स्वयं लेने का आत्मविश्वास भी दे रही है।
शासन के प्रति जताया आभार
महतारी वंदन योजना से मिल रहे इस आर्थिक संबल के लिए दीपा मंडल ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं को हर माह मिलने वाली यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी है। इससे वे अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और परिवार की छोटी-छोटी आवश्यकताओं में भी अपना योगदान दे रही हैं। सेवा संकल्प अभियान का ‘आंगन मिलन सेवा’ इसी उद्देश्य के साथ हितग्राहियों से संवाद कर रहा है, ताकि शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव और उनके अनुभव सामने आ सकें।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जा रहा आंगन मिलन सेवा
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, बच्चों की खेल गतिविधियों और सामुदायिक सहभागिता से ‘न्योता भोज’ का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाएं अपने अनुभव साझा कर रही है। पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना बनी बेरोजगार युवा के स्वावलंबन की मजबूत नींव

September 27, 2026

हैण्डपम्प की कतार से घर के नल तक पहुंचा पानी, बृंदा महंत के जीवन में आई सहजता

September 27, 2026

सेवा की कहानी’ : जल से कल की तैयारी कर रहे हैं अकलासरई के सुरेश प्रसाद

September 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना बनी बेरोजगार युवा के स्वावलंबन की मजबूत नींव
  • जनजातीय विरासत और वनाधिकार संरक्षण के नवाचार को SKOCH Gold Award
  • हैण्डपम्प की कतार से घर के नल तक पहुंचा पानी, बृंदा महंत के जीवन में आई सहजता
  • ‘आंगन मिलन सेवा’ में साझा कर रहे हितग्राही अपना अनुभव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.