बच्चों ने उकेरा विकसित भारत का तस्वीर
panchayattantra24.-बलौदाबाजार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन एमडीव्ही आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बलौदाबाजार में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषण एवं रंगोली के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत रंगोली से 5, भाषण से 5 एवं चित्रकला से 20 प्रतिभागियों, कुल 30 प्रतिभागियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 3 अक्टूबर को वर्धमान विद्यापीठ, बलौदाबाजार में किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड रामाधार पटेल, नरेश केशरवानी.बीईओ राजेन्द्र टंडन, प्राचार्य ऋतु शुक्ला सहित शिक्षकगण एवं विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 150 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
