Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महात्मा गांधी जयंती पर बलौदाबाजार में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश, कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

October 2, 2026

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला-भाषण और रंगोली प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

October 2, 2026

नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महात्मा गांधी जयंती पर बलौदाबाजार में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश, कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान
छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी जयंती पर बलौदाबाजार में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश, कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

Author AuthorBy Author AuthorOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बलौदाबाजार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कलेक्टोरेट परिसर स्थित उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, भारत माता तथा अमर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ दिलाई।
*सार्वजनिक तालाब में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण*-जयंती समारोह के उपरांत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत बलौदाबाजार स्थित सार्वजनिक तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कलेक्टर कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर तालाब की मेड़ और आसपास के परिसर की सफाई की। इसके साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर आम नागरिकों को हरित पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने ‘क्लीन सिटी मिशन’ के तहत शहर को स्वच्छ बनाए रखने में जुटी स्वच्छता दीदियों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने दिव्यांग स्वच्छता दीदियों की सुगमता के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान करने के निर्देश दिये। इसके अलावा तालाब किनारे पर कचरा फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यहां रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर एसडीएम अरविन्द कुमार सहित पार्षदगण,अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मे नगरवासी उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला-भाषण और रंगोली प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

October 2, 2026

सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया स्वच्छता दिवस, स्वच्छता और सेवा का दिया संदेश

October 2, 2026

सेवा की कहानी : वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत

October 1, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • महात्मा गांधी जयंती पर बलौदाबाजार में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश, कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान
  • सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला-भाषण और रंगोली प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
  • नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा
  • बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, वन मंत्री ने कहा—वन एवं वन्यप्राणियों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
  • वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर – मंत्री टंक राम वर्मा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.