Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस्तर दशहरा-जब आस्था के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, रिटायर्ड शिक्षिका ने पेश की ‘सेवा जोहार’ की अनूठी मिसाल

October 10, 2026

ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’

October 10, 2026

सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’
बिलासपुर

ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’

Author AuthorBy Author AuthorOctober 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कोरबा। किसानों की मेहनत को बेहतर आमदनी में बदलने के लिए आधुनिक तकनीक, पानी का उचित प्रबंधन और उन्नत कृषि उपकरणों की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। इसी दिशा में उद्यानिकी विभाग की योजनाएं किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर विविध फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई, संरक्षित खेती और कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलने से किसान खेती के तौर-तरीकों में बदलाव कर रहे हैं। इसका लाभ उत्पादन बढ़ाने, फसलों की गुणवत्ता सुधारने और आमदनी के नए अवसर विकसित करने में मिल रहा है।
कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनरास निवासी किसान श्री छत्रपाल सिंह कंवर की कृषि यात्रा में भी इन सुविधाओं ने महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। पहले वे मुख्य रूप से परंपरागत तरीके से धान की एकल मौसमी खेती करते थे। सिंचाई के सीमित साधन, आधुनिक कृषि उपकरणों की कमी और तकनीकी जानकारी के अभाव में उनकी वार्षिक आय लगभग 70 से 80 हजार रुपये तक ही रहती थी। खेती से आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें ऐसी तकनीक और संसाधनों की जरूरत थी, जिनसे पानी का बेहतर उपयोग हो और वर्षभर अलग-अलग फसलों का उत्पादन किया जा सके।
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से जुड़ने के बाद श्री कंवर को आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने में सहायता मिली। वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई संयंत्र, फेंसिंग, प्लास्टिक मल्चिंग, पावर टिलर और पावर स्प्रेयर जैसी सुविधाओं के लिए अनुदान का लाभ मिला। इन संसाधनों का उपयोग करते हुए उन्होंने धान के साथ मौसमी सब्जियों का उत्पादन शुरू किया। ड्रिप सिंचाई से पानी का बेहतर प्रबंधन, मल्चिंग से फसलों की देखभाल और पावर टिलर से कृषि कार्यों को आसान बनाने में मदद मिली। आधुनिक तकनीकों को अपनाने से उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार हुआ तथा उनकी वार्षिक आय बढ़कर लगभग 4 से 5 लाख रुपये तक पहुंच गई।
हितग्राही श्री छत्रपाल सिंह कंवर ने बताया, “पहले मैं केवल धान की खेती करता था। सिंचाई के पर्याप्त साधन और आधुनिक उपकरण नहीं होने से आमदनी सीमित रहती थी। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से सहायता मिलने के बाद खेती को नए तरीके से करने का अवसर मिला। अब धान के साथ मौसमी सब्जियां भी उगा रहा हूं। ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और पावर टिलर से काम आसान हुआ है और फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। पहले साल भर में 70 से 80 हजार रुपये की आय होती थी, अब 4 से 5 लाख रुपये तक कमा पा रहा हूं। मैं गांव के दूसरे किसानों को भी आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा हूं। किसानों को आगे बढ़ने के लिए ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

October 10, 2026

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और महतारी जतन योजना के तहत उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वितरित किए चेक

October 10, 2026

सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीणों को एक ही जगह मिल रही सरकारी योजनाओं की सुविधा

October 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बस्तर दशहरा-जब आस्था के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, रिटायर्ड शिक्षिका ने पेश की ‘सेवा जोहार’ की अनूठी मिसाल
  • ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’
  • सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और महतारी जतन योजना के तहत उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वितरित किए चेक
  • जतमई धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने विधायक रोहित साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित नागरिकों ने किया श्रमदान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.