Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस्तर दशहरा-जब आस्था के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, रिटायर्ड शिक्षिका ने पेश की ‘सेवा जोहार’ की अनूठी मिसाल

October 10, 2026

ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’

October 10, 2026

सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बस्तर दशहरा-जब आस्था के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, रिटायर्ड शिक्षिका ने पेश की ‘सेवा जोहार’ की अनूठी मिसाल
बस्तर

बस्तर दशहरा-जब आस्था के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, रिटायर्ड शिक्षिका ने पेश की ‘सेवा जोहार’ की अनूठी मिसाल

Author AuthorBy Author AuthorOctober 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की भव्यता सिर्फ उसके विशालकाय रथ और रस्मों के साथ उस जन-भागीदारी में भी बसती है जो पर्दे के पीछे रहकर इस पर्व को जीवंत बनाती है। इसी परंपरा और समर्पण को नमन करते हुए सिरहासार भवन में एक बेहद भावुक और आत्मीय दृश्य देखने को मिला, जहां आस्था और कृतज्ञता एक साथ मुस्कुराते नजर आए।
गंगानगर वार्ड की सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती मनकुंवर सोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर बस्तर दशहरा के विशालकाय रथ का निर्माण करने वाले पारंपरिक शिल्पकारों के लिए सेवा जोहार कार्यक्रम का आयोजन किया।
दिन-रात पसीना बहाकर ऐतिहासिक रथ को आकार देने वाले इन हुनरमंद हाथों के सम्मान में श्रीमती सोनी ने सिरहासार भवन में एक गरिमामय न्यौता भोज आयोजित किया। श्रीमती सोनी ने अपने हाथों से कारीगरों को भोजन परोसा और बताया कि यह भोज किसी औपचारिकता का हिस्सा नहीं, बल्कि उनकी अंतरात्मा से उपजी श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा जो हाथ बस्तर की पहचान गढ़ते हैं, उनकी सेवा करना ही सच्ची पूजा है।
कार्यक्रम का समापन और भी भावुक रहा, जब भोजन के उपरांत श्रीमती सोनी और उनके परिजनों ने सभी बढ़ई कारीगरों को सम्मानपूर्वक कंबल भेंट किए। आने वाली ठंड के पहले मिला यह स्नेह और उपहार पाकर कारीगरों के चेहरों पर सुकून और कृतज्ञता की चमक साफ देखी जा सकती थी।
पर्दे के पीछे रहकर बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर को गढ़ने वाले शिल्पकारों के प्रति एक पूर्व शिक्षिका का यह सम्मान स्थानीय लोगों के बीच चर्चा के साथ ही प्रेरणा का मिसाल बना हुआ है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

श्रमिक परिवार के लिए मातृत्व सहायता बनी संबल, पुष्पलता ने 20 हजार रुपये बच्चों के भविष्य के लिए किए सुरक्षित

October 8, 2026

बाढ़ से फसल हुआ बर्बाद: मुआवजा मांगने सांसद के पास पहुंचे किसान, कहा- 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से हो भुगतान

October 8, 2026

बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय

October 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बस्तर दशहरा-जब आस्था के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, रिटायर्ड शिक्षिका ने पेश की ‘सेवा जोहार’ की अनूठी मिसाल
  • ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’
  • सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और महतारी जतन योजना के तहत उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वितरित किए चेक
  • जतमई धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने विधायक रोहित साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित नागरिकों ने किया श्रमदान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.